Month: March 2021

बिहपुर जन वितरण प्रणाली का 442 क्विंटल खाद्यान्न गेहूं चावल झंडापुर मूढ़ी मील से बरामद एम ओ के बयान पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

बिहपुरDESK 040

बिहपुर झंडापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के बगल स्थित बासुकी मूढ़ी मील में पुलिस पदाधिकारियों ने छापेमारी कर जन वितरण प्रणाली का 442क्विंटल खाद्यान्न अनाज चावल और गेहूं बरामद कर लिया है. बरामद खाद्यान्न में 285 क्विंटल चावल और 157 क्विंटल गेहूं है. इस बाबत जब खरीक आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार ने मील मालिक से खाद्यान्न से संबंधित पेपर और खरीद पर्ची की मांग की तो मील मालिक कोई भी दस्तावेज और पर्ची नहीं दिखा सके.पर्ची नहीं मिलने से अनाज की कालाबाजारी की बात पुष्ट हो गयी. इस संदर्भ में झंडापुर थाना में खरीक एमओ के बयान पर जन वितरण प्रणाली की अनाज की कालाबाजारी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. बड़ी पदाधिकारियों को इस संदर्भ […]

नवगछिया : गौशाला में स्थापित माता पार्वती एवं भगवान महादेव की प्रतिमा का हुआ विसर्जन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया : नवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के मौके पर स्थापित माता पार्वती एवं भगवान महादेव की प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही धूमधाम से किया गया. शनिवार की संध्या 4:00 बजे प्रतिमा के साथ शोभायात्रा बाजे गाजे एवं ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई. इस दौरान भक्तों ने प्रतिमा को पूरे शहर में भ्रमण कराया. इसके बाद स्थानीय पोखर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया. विसर्जन के दौरान भक्तों में हर हर भोले के खूब जयकारे लगाए और रंग गुलाल उड़ाए. विसर्जन के दौरान नवगछिया पुलिस विधि व्यवस्था को लेकर साथ साथ चल रहे थे. DESK 04

ढोलबज्जा में 110 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका ||GS NEWS

ढोलबज्जाDESK 040

ढोलबज्जा: कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के दुसरे दिन एपीएचसी ढोलबज्जा में शनिवार को 45-59 व 60 वर्ष से ऊपर उम्र के 110 लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए. वहीं शनिवार को 160 लोगों ने अस्पताल पहुंच कर टीका लगवाए थे. टीकाकरण के दौरान समाजसेवी विनीत आनंद ने सभी के बीच सम्मानपूर्वक खाने को फल भी बांटे. वहीं जिले भर में अपने चिकित्सक कार्य प्रति अव्वल रहे पीएचसी प्रभारी नवगछिया के डॉ बरुण कुमार की सराहना करते हुए मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल, विनीत आनंद, महेंद्र गुप्ता, प्रशांत कुमार कन्हैया पूर्व युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल के साथ इलाके के अन्य गणमान्य लोगों ने धन्यवाद ज्ञापन दिया है. पीएचसी प्रभारी डॉ बरुण कुमार ने बताया कि- कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर […]

नवगछिया : तीन कृषि कानून के विरोध में कदवा में किसान महासभा ने सभा का किया आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : तीन कृषि कानून के विरोध में अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले के बैनर तले पटना से निकली किसान यात्रा रथ शनिवार को बिहपुर, बगड़ी, अठगामा आदि गांवों में सभा करते हुए नवगछिया प्रखंड पहुचीं. नवगछिया के कदवा खैरपुर मध्य विद्यालय में सभा आयोजित हुई. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य सह किसान महासभा के नेता नवल किशोर जी ने कहा कि देश व किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चलने वाले किसान आंदोलन ने सत्ता द्वारा उसे कुचल देने की सभी प्रयासों को निष्फल करते हुए 100 दिन पूरे कर लिए और अब अपना चौतरफा विस्तार पा रहा है. भाजपा को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ यह […]

गोपालपुर : जाह्नवी चौक से इस्माइलपुर तक तटबंध निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश ||GS NEWS

गोपालपुरDESK 040

गोपालपुर – काफी जद्दोजहद के बाद जल संसाधन विभाग द्वारा जहान्वी चौक से इस्माइलपुर तक तटबंध निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया गया. जिससे इस्माइलपुर प्रखंडवासियों सहित गोपालपुर व रंगरा प्रखंड के लोगों में खुशी की लहर दौडी थी कि अब बाढ से निजात मिल जायेगा. परन्तु विभागीय अभियंताओं की मिलीभगत से ठेकेदार द्वारा घटिया तटबंध निर्माण किया जा रहा है. मिट्टी के बदले बालू से तटबंध का निर्माण धडल्ले से किया जा रहा. बालू से तटबंध निर्माण करवाये जाने की शिकायत ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी ई अखिलेश कुमार से किया. उन्होंने कार्यापालक अभियंता को ततकाल बालू को हटा कर नये सिरे से मानक के अनुसार तटबंध निर्माण करने का निर्देश दिया. कटाव निरोधी कार्य की निगरानी व गुणवत्ता की जाँच करने […]

गोपालपुर : स्पर संख्या पाँच एन वन पर करवाया जा रहा बोल्डर क्रेटिंग कार्य धँसा,मचा हडकंप ||GS NEWS

गोपालपुरDESK 040

गोपालपुर – नवगछिया बाढ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा इस्माइलपुर से लेकर बिंद टोली के बीच करवाये जा रहे कटाव निरोधी कार्यों के तहत स्पर संख्या पाँच एन वन पर करवाया जा रहा बोल्डर क्रेटिंग कार्य धँसा जाने के कारण अफरा -तफरी मच गई. मौके पर कार्य करवा रहे कनीय अभियंताओं ने इसकी सूचना जल संसाधन विभाग के वरीय अभियंताओं को देकर फिलहाल वहाँ कार्य करवाना स्थगित कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार स्पर संख्या पाँच एन वन के नोज पर दस मीटर में एनसी का बेस बना कर नौ मीटर में बोल्डर क्रेटिंग कार्य किया गया. परन्तु बोल्डर क्रेटिंग होते ही करवाया गया कार्य धँसने लगा. मौके पर मौजूद कनीय अभियंताओं ने बताया कि मामले की जानकारी वरीय अभियंताओं को […]

नवगछिया : तेतरी से वृद्ध लापता || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी रंजन कुमार के पिता गणेश प्रसाद सिंह 85 वर्ष शनिवार की दोपहर से लापता है।वृद्ध के लापता होने के संदर्भ में रंजन कुमार ने नवगछिया थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया है. दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि शनिवार की दोपहर 2:00 बजे से मेरे पिताजी गणेश प्रसाद सिंह घर में बिना किसी को कोई सूचना दिए निकल गए जो शाम तक वापस नहीं लौटे. काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका कोई अता-पता नहीं चला. सगे संबंधियों में भी फोन के द्वारा पूछताछ किया गया. लेकिन वे वहां भी नहीं पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि पिताजी दिमागी संतुलन ठीक नहीं चल रहा है. इसलिए उसकी खोजबीन करने की आवश्यकता है. […]

नारायणपुर : बीडीओ ने आवास योजना की जॉच GS NEWS

नारायणपुरDESK 04 B0

प्रतिनिधि नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत में नारायणपुर बीडीओ हरिमोहन कुमार ने शनिवार को घर घर पहुंच लाभुक शहनाज खातून, इसरत खातून, सगीर अली, मरजीना खातून, मुमुन खातून,सबनिशा, बिजली खातून,मारिया खातून,निशा खातून,हकीम अली,गुलशन खातून, सहसा खातून,साजिदा खातून,रहाना खातून,गोहरण खातून,खुशबू खातून के घर पहुंच जॉच की है बीडीओ ने बताया की वैसे लाभूक जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेकर घर नहीं बनाया है सभी से कहा गया कि सात दिनों के अंदर में राशि लेने के बाद घर का निर्माण पूरा नहीं किया गया तो संबंधित थाने में विभागीय प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. DESK 04 B

ढोलबज्जा : मुखिया की मांग पर पीएचसी प्रभारी ने ढोलबज्जा भेजा लैब टेक्नीशियन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

ढोलबज्जा : बीते शुक्रवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोलबज्जा में, अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के प्रभारी डॉ बरुण कुमार के द्वारा किए गए कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान वहां के मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल ने जल्द से जल्द ढोलबज्जा में एक लैब टेक्नीशियन भी देने की मांग बरुण कुमार से किया था. जिस पर बरुण कुमार ने गंभीरता दिखाते हुए अगले हीं दिन यानी शनिवार को ढोलबज्जा अस्पताल में एक लैब टेक्नीशियन को भेज दिया. वहीं अब मुखिया के साथ वहां के अन्य समाजसेवियों द्वारा ढोलबज्जा अस्पताल में एक एम्बुलेंस देने की भी मांग डॉ बरुण कुमार से कर रहे हैं. जिससे खासकर गर्भवती महिलाओं को परेशानियों से बचाते हुए उन्हें समय पर बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके. वहीं […]

नारायणपुर : क्रिकेट टुर्नामेंट में बलाहा को हराकर चकरामी बना चैंपियन || GS NEWS

नारायणपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – रेलवे कैंपस ग्राउंड बलाहा में मौर्या क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टुर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में चकरामी की टीम ने बलाहा को हराकर चैंपियन बना मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए बलाहा की टीम ने 106 रनों का लक्ष्य रखा जवाब में उतरी चकरामी की टीम ने 12 ओवर के अंतिम गेंद पर छह विकेट पर एक सौ आठ रन बनाकर जीत दर्ज कर चैंपियन बना आयोजन समिति ने विजेता टीम के परितोष कुमार को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज से पुरस्कृत किया मुख्य अतिथि मुखिया तनीशी सिंह,पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह,शिक्षक रमेश कुमार,उपसरपंच अमरेंद्र कुमार उर्फ बाबुसाहब,सरपंच प्रतिनिधि रमेश शर्मा,चंदन सिंह,राजैश शर्मा के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को सील्ड के साथ पुरूस्कृत कर […]