Month: March 2021

नवगछिया : खरीक पीएचसी को 30 शैय्या वाले सीएचसी में होगा उत्कर्मित ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – खरीक पीएचसी को 30 शैय्या वाले सीएचसी में उतक्रमित करने की घोषणा बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने की है. बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेन्द्र द्वारा किये गए प्रश्न के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने इस तरह की घोषणा की है. हालांकि ई शैलेन्द्र ने खरीक प्रखंड के तेलघी गांव स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में तीन एकड़ जमीन की उपलब्धता होने की जानकारी दी गयी और स्वास्थ्य मंत्री से यह पूछा कि क्या वहां पर 30 बेड वाला अस्पताल खुल सकता है क्या ? इस पर मंत्री ने कहा कि वे मामले की जानकारी उपलब्ध कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे. मंत्री ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में खरीक के प्राथमिक स्वास्थ्य क्रेंद्र को 30 बेड वाले […]

नवगछिया : विकास यादव हत्याकांड मामले में अपराधी कैलाश चौधरी गिरफ्तार

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी विकास यादव हत्याकांड मामले में फरार चल रहे अपराधी खरीक थाना क्षेत्र के निरंजन नगर निवासी कैलाश चौधरी को नवगछिया पुलिस टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्तौल, पांच गोली बरामद किया गया है. पुलिस ने उसे निरंजन नगर स्थित घर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि कैलाश चौधरी का अपराधिक इतिहास रहा है. हत्या आर्म्स एक्ट लूट जैसे जघन्य अपराध के मामलों में कैलाश चौधरी वांछित रहा है. 22 जनवरी को बिहपुर थाना क्षेत्र के जमालदीपूर्णके समीप एक बगीचे में हुए विकास यादव की अपराधियों ने गोली […]

रंगरा : सात दिनों से लापता है 27 वर्षीय युवक, अपहरण की आशंका || GS NEWS

रंगरा चौकDESK 04 B0

रंगरा – रंगरा चौक प्रखंड के मंदरौनी के शांति विहार निवासी देवेंद्र प्रसाद सिंह के 27 वर्षीय पुत्र विकास कुमार सात मार्च को रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है. लगातार विकास का मोबाइल स्वीच आफ आ रहा है. घटना की बाबत परिजनों ने शुक्रवार को रंगरा थाना पहुंच कर लिखित शिकायत की है. परिजनों ने बताया कि वे लोग अपने स्तर से विकास की काफी खोजबीन की है. लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पाया है. परिजन अनहोनी की आशंका से डरे सहमे हैं. हालांकि परिजनों को विकास का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. रंगरा के थानाध्यक्ष माहताब खान ने बताया कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. DESK 04 B

नवगछिया : जिले के 18 अपराधियों के विरुद्ध सीसीए थ्री का भेजा गया प्रस्ताव || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर नवगछिया पुलिस प्रशासन स्तर से तैयारी तेज कर दी गई है. पंचायत चुनाव में इस बार अपराधियों की एक चलने वाली नहीं है. अपराधियों के मंसूबों को नाकाम कराने एवं अपराधियों पर नकेल कसने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस क्रम में पुलिस जिले के 18 अपराधियों पर नवगछिया पुलिस द्वारा सीसीए थ्री का प्रस्ताव भेज दिया गया हैं. वहीं पंचायत चुनाव को लेकर हर गतिविधियों की मोन्टेनरिंग एसपी सुशांत कुमार सरोज स्वांग कर रहे हैं. एसपी ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस स्तर से अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है. जिले के अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है उनके विरुद्ध सीसीए […]

नवगछिया : खरीक में उद्योग की स्थापना कराने के लिए उद्योग मंत्री से मिली कुमकुम || GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – खरीक में उद्योग लगाने के लिए खरीक के दक्षिण क्षेत्र की जिला पार्षद सह भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुमकुम देवी ने पटना में उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन से मुलाकात की है. कुमकुम देवी ने कहा कि लंबे समय से लोगों की मांग को देखते हुए उद्योग स्थापित किए जाने की मांग को लेकर उन्होंने उद्योग मंत्री से मुलाकात की. जिला परिषद ने कहा कि खरीक में मक्का केला और लीची का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है तो दूसरी तरफ उनके क्षेत्र में मिर्जापुरी एक ऐसा गांव है जो कि बुनकरों का गांव है. जिला पार्षद ने कहा कि खरीक में कपड़ा उद्योग, मक्का केला और लीची आधारित उद्योग के स्थापित होने की अपार संभावना है. […]

नवगछिया : एक बार फिर गोपालपुर विधायक का नृत्य करते हुए वीडियो वायरल ||GS NEWS

गोपालपुरDESK 040

नवगछिया – एक बार फिर गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का नृत्य करते हुए वीडियो वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि शिवरात्रि के अवसर पर नवगछिया में हुए आयोजन में विधायक ने भी शिरकत की थी. शिवरात्रि पर ही आयोजित कार्यक्रम में एक जगह पर ढोल नगाड़े की आवाज पर गोपाल मंडल का ठुमका लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ है. यह वीडियो ताजा है या फिर पुराना है इसकी सच्चाई अब तक सामने नहीं आ पाई है. वीडियो की बाबत श्री मंडल का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया लेकिन एक कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो पाया. DESK 04

ढोलबज्जा : एपीएचसी ढोलबज्जा में 160 लोगों को लगाया गया कोरोना वैक्सीन के टीके ||GS NEWS

ढोलबज्जाDESK 040

ढोलबज्जा : अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोलबज्जा में, शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के प्रभारी बरुण कुमार ने कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का शुभारंभ किया. जहां कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल ने फीता काट कर किया. टीकाकरण के पहले दिन 45-59 व 60 साल के करीब 160 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया. जहां एमबीबीएस डॉ बिपीन कुमार, प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ विरेन्द्र कुमार,एसटीएस प्रतीक कुमार, सीएचओ व डाटा आपरेटर प्रिंस कुमार, एएन एम सोल्टी जायसवाल,, मेघनाथ मेहतर के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मियों उपस्थित थे. वहीं मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल ने इस पुनित कार्य के लिए डॉ बरुण कुमार को धन्यवाद ज्ञापन दिया है. बिरेंद्र कुमार ने बताया कि- शनिवार को भी कोरोना वैक्सीनेशन के […]

बिहपुर के खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया मे उर्स ए पाक व जश्न ए मेराजे मुस्तफा उर्स बाबू || GS NEWS

बिहपुरDESK 04 B0

प्रतिनिधि बिहपुर – प्रखंड स्थित खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया बिहपुर शरीफ में धर्म गुरू सूफी संत हजरत सैयदना बाबू हुजूर नेहाल अहमद खॉ फरीदी रहमतुल्लाह अलैह के याद में सालाना उर्स ए पाक व जश्न ए मेराजे मुस्तफा उर्स ए बाबू हुजूर शुक्रवार को आयोजित हो गया खानका ए फरिदिया के सज्जादा नशीं हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी एवं नायब सज्जादा नशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खां फरीदी की सदारत में उर्स ए पाक व जलसा का आयोजन किया गया. जलसे में आये नेपाल के मशहूर मौलाना हजरत मो0 इब्राहिम साहब चतुर्वेदी, वोकारो के हजरत मौलाना मो जुनैद जमाली साहब, भागलपुर के हजरत मौलाना मो अबूसालेह फरीदी, ने कहाकि बाबू हुजूर अलैहरहमा का सारा जीवन नेकी भलाई में गुजरा […]