Month: March 2021

नवगछिया में 810 एवं रंगरा चौक प्रखंड में 490 बुजुर्ग लोगों का हुआ वैक्सिनेशन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के साहू परबत्ता, जमुनियां एवं साहू परबत्ता पंचायत में बनाए गए टिकाकरण केंद्र पर शुक्रवार को कुल 810 बुजुर्ग लोगो का टीका कारण किया गया. नवगछिया पीएचसी प्रभारी डॉ बरूण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 787 बजुर्ग लोगो का वेक्सिनेशन करने का लक्ष्य था. लक्ष्य को पूरा करते हुए कुल 810 बुजुर्ग लोगो का टीकाकरण किया गया है. टीकाकरण के बाद सभी बुजुर्ग की स्थिति सामान्य है. वहीं रंगरा चौक प्रखंड के तीनटेंगा दियारा और जहांगीरपुर बैसी में शुक्रवार को 490 सीनियर सिटीजन का वैक्सीनेशन किया गया है. तीनटेंगा दियारा में डॉ एसबी रानी और उनकी टीम द्वारा किया गया तो जहागीरपुर बैसी में सादाब हुसैन, डॉ पिंकेश कुमार, स्वस्थ्य प्रबंधक श्वेता कुमारी, धर्मेन्द्र कुमार […]

रंगरा : भीमदास टोला में दो दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू || GS NEWS

रंगरा चौकDESK 04 B0

रंगरा – रंगरा चौक प्रखंड भीम दास टोला के उच्च माध्यमिक विद्यालय में बिहार शिक्षा परियोजना भागलपुर द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को ई कंटेंट के माध्यम से दो दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मध्य विद्यालय तीनटेंगा के संकुल संचालक नितेश कुमार एवं संकुल समन्वयक जयप्रकाश सिन्हा ने किया. इस अवसर पर सेवक कुमार मंडल, शंकर कुमार, रामावतार पासवान, न्यूटन कुमार, जयप्रकाश मंडल, संजय कुमार सिंह, राकेश कुमार, माला कुमारी, शिवानी कुमारी, डोली प्रियदर्शनी, टोला सेवक विनोद कुमार, शिक्षा सेवक जिला उपाध्यक्ष राजकुमार रजक, रात्रि प्रहरी मिलन कुमार सहित विद्यालय के अध्यक्ष और सचिव की मौजूदगी थी. DESK 04 B

नवगछिया : रिंग बांध के निर्माण में मिट्टी की जगह दिया जा रहा है  बालू ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : जाह्नवी चौक से इस्माईलपुर तक बनने वाले रिंग बांध के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है. रिंग बांध के निर्माण में मिट्टी की जगह बालू का प्रयोग किया जा रहा है. शुक्रवार को जदयू जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने इस्माईलपुर के परबत्ता में चल रहे रिंग बांध के निर्माण कार्य को देखा. जिलाध्यक्ष ने बताया की रिंग बांध के निर्माण में काफी अनियमितता बढती जा रही है. रिंग बांध का निर्माण में सिर्फ मिट्टी का प्रयोग किया जाना है लेकिन बांध के निर्माण में मिट्टी की जगह बालू का प्रयोग हो रहा है. बालू के प्रयोग से बांध की मजबूती संभव नहीं है. उन्होंने बताया कि दो मीटर बांध खड़ा भी हो गया है लेकिन अभी तक एक […]

बिहपुर के खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया मे उर्स ए पाक व जश्न ए मेराजे मुस्तफा उर्स बाबू ||GS NEWS

बिहपुरDESK 04 B0

प्रतिनिधि बिहपुर – प्रखंड स्थित खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया बिहपुर शरीफ में धर्म गुरू सूफी संत हजरत सैयदना बाबू हुजूर नेहाल अहमद खॉ फरीदी रहमतुल्लाह अलैह के याद में सालाना उर्स ए पाक व जश्न ए मेराजे मुस्तफा उर्स ए बाबू हुजूर शुक्रवार को आयोजित हो गया खानका ए फरिदिया के सज्जादा नशीं हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी एवं नायब सज्जादा नशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खां फरीदी की सदारत में उर्स ए पाक व जलसा का आयोजन किया गया. जलसे में आये नेपाल के मशहूर मौलाना हजरत मो0 इब्राहिम साहब चतुर्वेदी, वोकारो के हजरत मौलाना मो जुनैद जमाली साहब, भागलपुर के हजरत मौलाना मो अबूसालेह फरीदी, ने कहाकि बाबू हुजूर अलैहरहमा का सारा जीवन नेकी भलाई में गुजरा […]