Month: August 2021

बिहार पंचायत चुनाव 2021 : मुखिया और सरपंच के लिए नामांकन की फीस एक हजार,पढ़िए पूरी ख़बर ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

बिहार पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका हैं । 11 चरणों में होने वाले चुनाव में मुखिया, सरपंच व पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए एक-एक हजार की फीस जमा करनी होगी। जिला परिषद सदस्य पद के लिए दो हजार रुपये फीस रखी गई है। ग्राम कचहरी के पंच व ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य के लिए 250-250 रुपये शुल्क लगेगा। महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़े वर्ग के सभी लिए सभी पदों पर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए निर्धारित शुल्क की आधी राशि देय होगी। आरक्षित कोटि के उम्मीदवार को मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए पांच सौ रुपये, जिला परिषद के लिए एक हजार रुपये व ग्राम कचहरी के […]

बिहार पंचायत चुनाव में चुनाव चिन्हों में हवाई जहाज से लेकर मिलेंगे ऊँट ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण पूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कसरत शुरू कर दी है। चुनाव की तिथि जारी होने के साथ प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। चुनाव में वार्ड सदस्य, मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत सदस्य और सरपंच के लिए अलग-अलग चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव चिह्न की सूची पहले ही जारी कर दी गई है। पंचायत चुनाव पहली बार ईवीएम से होगा। इस बार कई प्रत्याशी हवाइ जहाज (वायुयान) तो कई उम्मीदवार ऊंट की सवारी करेंगे, साथ ही किस्मत आजमाने वाले प्रत्याशी कप प्लेट लेकर मतदाताओं का स्वागत करेंगे तो कोई कलम दवात लिए वोटरों के समक्ष विकास की लंबी लकीर का गाथा लिखने का […]

अभाविप के द्वारा रक्षाबंधन त्योहार मनाया गया ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के स्टूडेंट फोर सेवा आयाम के द्वारा कदवा दियारा के बोडवा टोला में छात्र छात्राओं के माध्यम से रक्षाबंधन त्योहार मनाया गया! अभाविप के स्टूडेंट फोर सेवा के जिला संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि स्थापना काल से ही रक्षाबंधन के महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, उसी कड़ी में इस बार हम सभी रक्षाबंधन त्योहार मनाया! स्टूडेंट फोर सेवा के प्रांत संयोजक एवं पुर्व अभाविप के प्रदेश मंत्री ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है और हर भारतवासी को इस त्योहार पर गर्व है, लेकिन आज भी कई भाइयों के कलाई पे राखी इसलिए नही बंध पाती है क्योंकि उनके बहनों को माता पिता इस दुनिया में आने नहीं […]

कदवा में, बाढ़ पीड़ितों को पशुओं के चारा की किल्लत ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

ढोलबज्जा: बाढ़ की विभीषिका झेल रहे कदवा के तिनों पंचायतों के पशुपालक किसानों को इन दिनों चारा की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है. जहां इलाके में चारों तरफ बाढ़ की पानी फैल जाने से एक ओर ग्रामीण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है तो, वहीं किसानों को अपने पशुओं की चिंता सता रही है. आनन-फानन में पशुपालक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पलायन कर ऊंचे स्थानों पर अपनी डेरा तो जमा लिए लेकिन, जब उनके पशुओं को चरा का अभाव हुआ तो उसके नींद और चैन अब हराम हो गए हैं. उक्त बातों को लेकर नवगछिया सीओ विश्वास आनंद ने बताया है कि- अन्य जगहों से पशुओं के चारा के लिए मांग रिपोर्ट सौंपी जा रही है. कदवा व ढोलबज्जा के […]

नारायणपुर : विद्यालय सचिव बनी अनिता झा ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरDESK 040

नारायणपुर- जयपुर चुहर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या तीन अंतर्गत मध्य विद्यालय बलाहा में सोमवार को विद्यालय पोषक क्षेत्र के नामांकित छात्र-छात्राओं के माताओं की उपस्थिति में विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया।बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य सह विद्यालय अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा के द्वारा एवं संचालन विद्यालय के. प्रधानाध्यापक बिनोद मंडल के द्वारा की गई।बैठक में उपस्थित छात्र- छात्राओं की माताओं ने सर्वसम्मति से विद्यालय शिक्षा समिति सचिव पद के लिए अनीता देवी झा का चयन किया पर्यवेक्षक की भूमिका में संकुल समन्वयक रवि कांत शास्त्री बैठक के प्रारंभ से लेकर अंत तक मौजूद थे। DESK 04

नारायणपुर : कृर्षि योग्य बाइस एकड़ जमीन की तीन लाख साठ हजार में हुई बंदोबस्ती ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नारायणपुर- उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में सोमवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभंजन सिंह की अध्यक्षता में नारायणपुर अंचलाधिकारी अजय कुमार सरकार की उपस्थिति में किसान मोहित यादव,देवेंद्र यादव,सुनील यादव,राजैश यादव,मो मोजिम अली ने विद्यालय के. कृर्षि योग्य बाइस एकड़ जमीन के लिए एक वर्ष के लिए बोली लगाई सबसे ऊंची बोली तीन लाख साठ हजार रूपए मोहित यादव द्वारा लगाए जाने पर बंदोबस्ती मोहित यादव के नाम की गई।शिक्षा प्रेमी शशिभूषण यादव ने बताया की एक सप्ताह के अंदर बोली लगाई गई किसान को रकम प्रधानाचार्य के माध्यम से विधालय के खाते में जमा करना होगा रूपया जमा नहीं करने की . परिस्थिति में बोली में दुसरे स्थान पर रहे तीन लाख पचपन हजार रूपए बोली लगाने वाले किसान मो […]

नारायणपुर : साहपुर में संदिग्ध संदिग्ध अवस्था में किशोरी की मौत ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नारायणपुर- प्रखंड के बलाहा,रायपुर,नारायणपुर,मधुरापुर एवं शाहपुर चौहद्दी में डायरिया पॉव पसार चुका है।क्षेत्र में लगभग एक सौ बच्चे बुजुर्ग महिला पुरूष डायरिया से पीड़ीत है। बीमारी से ग्रसित मरीज पीएचसी नारायणपुर समेत प्राइवेट अस्पताल मधुरापुर बाजार एवं बेगूसराय व भागलपुर में इलाज करवा रहे हैं। मध्य विद्यालय साहपुर की छठी कक्षा की छात्रा डायरिया से पीड़ीत थी जिसकी संदिग्ध अवस्था में सोमवार को मौत हो गया।इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुआ है।लेकिन इस बात की चर्चा क्षेत्र में है कि डायरिया से मौत हुआ है।लालो दास बताता है कि पुत्री डायरिया से पीड़ित होने पर ग्रामीण चिकित्सक से उपचार हो रहा था लेकिन नहीं बची। पीएचसी नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजयेंद्र कुमार बिधार्थी ने बताया की शाहपुर में डायरिया […]

जनता दल यूनाइटेड के द्वारा नवगछिया में किया गया प्रेस वार्ता ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

जदयू ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर डिप्टी सीएम पर बिधायक गोपाल मण्डल द्वारा दिये गए बयान पर अपनी सफाई दी।जदयू जिलाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि डिप्टी सीएम पर बिधायक द्वारा वसूली का लगाया गया आरोप गलत है वह गुस्से में बिधायक के मुह से निकली हुई बात है इसमें कुछ भी सच्चाई नही है। उन्हौने कहा कि डिप्टी सीएम ने नवगछिया के बाल भारती बिद्यालयक में व्यवसाइयों के अलावे कार्यकर्ताओ के साथ बातचीत का समय रखा था लेकिन भागलपूर में बिलम्ब हो जाने के कारण वे बिद्यालय नही आ पाए। बिद्यालय में बिधायक गोपाल मण्डल के अलावे भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मण्डल भी उनके इंतजार में देर रात बैठें रहे । देर रात नवगछिया पहुचने […]

नवगछिया : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

परवत्ता थाना के विक्रमशिला पहुंच पथ पर वैभव होटल के पास सड़क किनारे महिला का शव पुलिस ने बरमाद किया हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। इस संबंध में परवत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि महिला की मौत सड़क दुर्घटना में प्रतीत होती हैं। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर पहचान के लिए सुरक्षित रखा हैं। निर्धरित 72 घंटा के अंदर शव की पहचान नहीं हुई तो उसका अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा। महिला के शरीर पर पीला रंगा का साड़ी, कत्थी रंग का ब्लाउज, कत्थी रंग का साया पहने हुई हैं। DESK 04