Month: August 2021

नारायणपुर : बलाहा के एक घर में सामान चोरी हुआ ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरDESK 040

नारायणपुर: प्रखंड के बलहा गांव में अज्ञात चोर ने घर का छप्पर तोड़कर श्याम भारती के घर में घुसकर कासा का बर्तन, साइकिल का पार्ट्स सहित कई सामान चोरी कर लिया। चोर ने छप्पर तोड़कर अंदर घुसने में टेबल का सहारा लिया है। चदरा का छप्पर होने के कारण उसे तोड़ दिया गया उसके बाद घर घुसकर कई सामान चोरी कर लिया। श्याम भारती अपनी पत्नी सोनी कुमारी के साथ अपने दूसरे घर पर गया था। रविवार की सुबह जब वह दोनों घर पहुंचा तो घर की स्थिति देखकर उसे यकीन हो गया कि घर में चोरी हुआ है। घर में सामान को जब देखा तो सामान भी सामान भी इधर-उधर बिखरा था . और कई सामान गायब हो गया […]

बाढ के पानी में अब तक 50 सेमी की कमी होने के बाद भी अभी राहत नहीं || GS NEWS

कटावकिसानगंगानवगछियाBarun Kumar Babul0

पिछले दो -तीन दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में 50 सेंटीमीटर की कमी होने से सैदपुर सहित दर्जनों गाँवों के लोगों को बाढ से थोडी राहत मिली है। लेकिन यह बाढ़ का पानी नऐ इलाकों में घुसने के कारण वहां पर बाढ की स्थिति भयावह हो गया है । नवगछिया सडक से पानी नीचे चला गया है‌। धरारा पंचगछिया डुमरिया चपरघट में बाढ की स्थिति काफी गंभीर है बाढ़ के कारण लतरा, आदर्श ग्राम धरहरा, कालूचक, डुमरिया, आजमाबाद, पकरा बासा स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालाँकि प्रशासन द्वारा बाढ पीडितों को सुबह -शाम पका -पकाया भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। परन्तु पशुपालकों के समक्ष पशुचारा की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। रंगरा सुकटिया बाजार सड़क के बाद […]

नवगछिया : सोनपुर डिवीजन के डीआरएम ने नवगछिया रेलवे स्टेशन का लिया जायजा ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

लंबित कार्यों को पूरा करने का दिया निर्देश नवगछियानवगछिया आदर्श रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सोनपुर डिवीजन के डीआरएम नीलमणि अपने सहायक अधिकारियों के साथ जायजा लिया इस मौके पर इन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर पार्किंग बुकिंग काउंटर माल गोदाम कैरियर पॉइंट फुटओवर ब्रिज सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया। इस मौके पर इन्होंने नवगछिया के स्टेशन मास्टर से कई तरह की जानकारी ली जिसमें इन्होंने नवगछिया में लंबित रेल कार्यों को समय रहते पूरा करने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण के दौरान फुटओवर ब्रिज निर्माण कार्य को लेकर के उसके साथ सड़क निर्माण माल गोदाम में शेड के निर्माण के साथ सड़क के चौड़ीकरण प्लेटफार्म संख्या दो पर सबवे के निर्माण का कार्य प्लेटफार्म नंबर 3 के नीचे बने भवन […]

रक्षाबंधन आज: राखी से बाजार गुलजार ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन को लेकर बाजार पूरी तरह सज चुका है। रविवार को होने वाले रक्षाबंधन को लेकर शनिवार को बजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। नवगछिया नगर के , मेन रोड , लोहार गली, विषहरी मंदिर रोड, स्टेशन रोड, आदि जगहों पर राखी के दूकानों में जबरदस्त भीड़ रही। बहने अपने भाई के लिए राखी खरीदती नजर आई। वहीं मिष्ठान के दूकानदारों ने भी रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर तैयारियां कर रखी थी। नवगछिया के सुप्रसिद्ध महाराज जी होटल के संचालक श्रीधर कुमार नें बताया कि कोरोना से पड़ी व्यवसायी की मार को रक्षाबंधन से थोड़ी आस है। हमें पूरा विश्वास है कि ग्राहकों के लिए तरह-तरह के मिष्ठान बनवाए गए हैं। उसे लेकर […]

नवगछिया : दुकानदार नें मारपीट कर छिनतई का लगाया आरोप ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

नवगछिया के नवगछिया बाजार क्षेत्र के स्टेशन रोड में स्थित हेलो ब्रदर फैशन के संचालक राजेश कुमार गुप्ता ने अपनें सामने के रेडीमेड दुकानदार विनोद गुप्ता , विजय आनंद,मिथुन महुवा पर दुकान में घुसकर मारपीट कर जख्मी करनें एवं दुकान के दराज से 73600 रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए नवगछिया जीआरपी को लिखित आवेदन दिया हैं । वहीं पीड़ित राजेश कुमार गुप्ता ने बताया की आरोपी काफी दबंग प्रवृत्ति के हैं वो कुछ भी कर सकतें हैं । वही उस बाबत दुकानदार राजेश कुमार गुप्ता ने प्रशासन से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है । DESK 04