Month: August 2021

भवानीपुर के बाद मदरौनी पावर ग्रिड के समीप एन एच 31 सड़क मार्ग में दो जगहों पर पानी का हो रहा रिसाव ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

-ग्रामीणों की सूचना पर एसडीओ ने कटाव स्थल का लिया जायजा। जल संसाधन एवं एनएचएआई को बचाव कार्य का दिया निर्देश।  रंगरा:-रंगरा के भवानीपुर के समीप एन एच 31 में हो रहे कटाव के बाद अब शुक्रवार को मदरौनी पावर ग्रिड के समीप एन एच में दो जगहों पर  रिसाव शुरू हो गया है। रिसाव को देखते ही इसकी सूचना ग्रामीणों ने नवगछीया एसडीओ अखिलेश कुमार को दी । सूचना मिलते ही एसडीओ ने हो रहे रिसाव का जायजा लिया और तुरंत उन्होंने जल संसाधन विभाग एवं एनएचएआई को बचाव कार्य का  निर्देश दिया। एसडीओ के निर्देश के बाद विभाग द्वारा रिसाव को रोकने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। रिसाव को रोकने के लिए उसपर मिट्टी […]

नवगछिया के गोसाईं गाँव ठाकुरबाड़ी में चल रहा झूलनोत्सव ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया अनुमण्डल के गोपालपुर प्रखंड के गोसाईं गाँव ठाकुरबाड़ी में झूलनोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं । मौके पर मंदिर के पुजारी बौवन मिश्र में बताया कि ठाकुरबाड़ी में झूलनोत्सव मनाया जा रहा हैं , इसका कई वर्षों से इतिहास रहा हैं । यहां 2 बार पूरे साल भर 365 दिनों तक अखंड रामधुन का आयोजन किया गया हैं . जो गाँव के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा हुआ हैं । वहीं शुक्रवार को झूलनोत्सव में दर्ज़नों ग्रामीणों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा था । मौके पर झूला लगे जनक फुलबाड़ी, झूले सिया सुकुमारी न …. झूला लगे कदम के डाली ,झूले कृष्ण मुरारी न ………कृष्णा झूले राधा झुलावे ,राधा झूले कृष्ण झुलावे ,पारा पारी […]

गोपालपुर में 14 नंबर सड़क पर व वाहन जांच में विदेशी शराब व जाली नोट के साथ एक धराये ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र में एएलटीएफ प्रभारी नवगछिया एवं थानाध्यक्ष गोपालपुर द्वारा संयुक्त रूप से गोपालपुर थाना अंतर्गत गोसाई गांव गोपालपुर 14 नंबर सड़क पर शुक्रवार की संध्या वाहन चेकिंग के क्रम में गोसाई गांव मुसहरी के पास बंटी सिंह उर्फ नरेश सिंह पिता सत्येंद्र प्रसाद सिंह साकिन जमालपुर थाना झंडापुर ओपी जिला भागलपुर को चार चक्का वाहन में विदेशी शराब एवं जाली नोट ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया है । वहीं मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज नें जानकारी देते हुए बताया है कि मौके से पुलिस ने 3 लीटर विदेशी शराब, एक सौ रुपए का 42 पीस जाली नोट व 1 चेवरोलेट कार नंबर […]

गोपालपुर के गोसाईं गाँव से देशी शराब हथियार के साथ एक धराया ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाई गांव से बालेश्वर मंडल पिता सुनील मंडल के घर में छापेमारी की । जिसमें बालेश्वर मंडल के घर गोसाई गांव से पुलिस नें 95 लीटर देशी शराब एक देसी मास्केट एवं एक देशी कट्टा को बरामद किया हैं । इस बाबत जानकारी देते हुए नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपालपुर के गोसाई गांव में अवैध शराब एवं अवैध हथियार के. साथ बालेश्वर अपने घर पर है वही पुलिस को सूचना के सत्यापन हेतु मौके पर भेजा गया जहां से पुलिस ने 95 लीटर देशी शराब एक देसी मास्केट और एक देशी कट्टे को बरामद किया । वहीं बालेश्वर मंडल के घर […]

नवगछिया : छात्र जदयू का हुआ संगठन विस्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया छात्र जदयू की बैठक जिला कार्यालय नवगछिया में आयोजित हुई. बैठक के मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा थे. बैठक में छात्र जिलाध्यक्ष अमन कुमार आनंद ने नवगछिया संगठन जिला के कमेटी की घोषित कर दी है. रंगरा से दिव्य भूषण, नवगछिया से कुंदन कुमार, गोपालपुर से मुकेश कुमार, इस्माइलपुर से सुमन कुमार, नारायणपुर से मासूम कुमार और बिहपुर से सुजीत कुमार को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. अभिषेक कुमार को जिला प्रवक्ता और पुरषोत्तम कुमार को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है. भृगु नारायण, अमित कुमार, विष्णु कुमार और ज्योतिष सिंह को जिला महासचिव बनाया गया है. वहीं शिवम कुमार, अमल कुमार और अमल कुमार को जिला सचिव बनाया गया है. छात्र जदयू जिलाध्यक्ष अमन कुमार ने. […]

ढोलबज्जा : जिप नंदनी सरकार ने कार्य एजेंसी के साथ कदवा के बुटनी बांध का लिया जायजा ||GS NEWSR

UncategorizedDESK 040

कार्य एजेंसी ने कहा- जितना बांध कटना था, कट गया. अब कटने नहीं दिया जायेगा. ढोलबज्जा: गुरुवार की देर शाम नवगछिया जिप नंदनी सरकार ने खैरपुर कदवा पंचायत अंतर्गत बिन्दटोली के बुटनी बांध का जायजा लेने पहुंची. साथ में बांध की मरम्मत करने वाले कार्य एजेंसी भी थे. एजेंसी ने जिप को बताया है कि- बुटनी बांध जितनी कटनी थी, कट गई. अब आगे नहीं कटने दिया जायेगा. शुक्रवार बांध की मरम्मत कार्य शुरू कर दी जायेगी. मौके पर समाजसेवी श्रवण महतो, अच्छेलाल रजक, बौकू भगत, विलास मंडल, नंदकिशोर मंडल, अम्पी मंडल व रामेश्वर सिंह के साथ अन्य लोग मौजूद थे. DESK 04

ढोलबज्जा : विधायक ने कदवा का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मिले ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

ढोलबज्जा: गुरुवार को गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कदवा व ढोलबज्जा कर पहुंच वहां के बाढ़ पीड़ितों के हाल-चाल जाना. जहां कदवा के मिलन चौक, खैरपुर कदवा व ढोलबज्जा के लूरी दास टोला भ्रमण के दौरान बाढ़ पीड़ितों ने जल्द राहत कार्य चलाने की मांग विधायक से कर रहे थे. विधायक ने कदवा के हाईस्कूल, कंचनपुर, नवीन नगर पुनामा, झपरू दास टोला, बगड़ी टोला, ठाकुर जी कचहरी टोला, खैरपुर कदवा के बेलसंडी, माले ग्राम, गोला टोला काली मंदिर परिसर, लक्ष्मीनियां, भगवान बाबू कचहरी टोला, बिन्दटोली कदवा के स्कूल व ढोलबज्जा के लूरी दास टोला, मिल्की व भगत टोला समेत अन्य जगहों पर सामुहिक किचन चलाने व शौचालय देने की बात कहा है. जहां पर किचन चलाने […]

नाव के अभाव में 24 घंटे बाद हुआ 3 वर्षीय बच्ची का पोस्टमार्टम ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड में फुल किया गांव के मनोज मंडल की 3 वर्षीय पुत्री नैनी कुमारी का पोस्टमार्टम 24 घंटे के बाद होने को लेकर के जिला परिषद के द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के बाद जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया के द्वारा तत्काल गुरुवार सुबह में अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम कराया और मृतक के परिजनों को चार लाख रुपया का चेक भुगतान कराया गया। जानकारी के अनुसार मनोज मंडल की पुत्री सोए अवस्था में चौकी पर से गिरने के कारण बाढ़ के पानी में डूब गई थी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई घटना मंगलवार देर रात का था बुधवार सुबह से शाम तक नाव का इंतजार करता रहा लेकिन नाव नहीं मिलने के कारण 24 […]