Month: August 2021

नारायणपुर में डायरिया से मौत होने के बाद सिविल सर्जन गुरुवार को मेडिकल टीम के साथ नारायणपुर पहुँचे ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरDESK 040

नारायणपुर पहुँचे सिविल सर्जन नारायणपुर : बुधवार को पीएचसी नारायणपुर में नारायणपुर निवासी उरी रविदास की मासूम पुत्री नैना कुमारी का डायरिया से पीएचसी नारायणपुर में मौत हो गया था। नैना की मौत को सिविल सर्जन ने संदेहास्पद बताते हुए कहा कि छह माह की मासूम बच्ची मां का दूध पीती है तो उसे कैसे डायरिया हो सकता है। मासूम बच्ची की डायरिया से मौत की खबर छपने के बाद गुरुवार को भागलपुर सिविल सर्जन उमेश शर्मा मेडिकल टीम और एंबुलेंस के साथ नारायणपुर उरी रविदास के घर पर पहुंचा। उरी रविदास के स्वजनों से इस बारे में जानकारी लिया गया। अब उरी रविदास की पत्नी सुनीता देवी भी डायरिया से पीड़ित है। जिसे पीएचसी नारायणपुर में इलाज करवाने।के।लिए कहा […]

ढोलबज्जा में, गोली लगने से सावन यादव जख्मी ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

दो साल पहले भाई को भी अपराधियों ने गोली मार की थी हत्या. ढोलबज्जा: ढोलबज्जा थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबिनियां बासा में बुधवार की शाम गोली चलाने की बात सामने आ रही है. गोली किसने चलाई इस बात की पता देर रात खबर संप्रेषण तक नहीं चल पायी है. गोली लगने से सावन यादव के बांह जख्मी होने की बात बतायी जा रही है. इलाज के लिए जा रहे जख्मी सावन से जब कुछ स्थानीय लोगों ने उससे पूछना चाहा तो, फिलहाल सावन कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रहे थे. घटना के बारे में आस-पास के लोग दबी जुबान में पुरानी रंजिश बता रहे हैं. ज्ञात हो की दो साल पहले सावन के. भाई मानकेश्वर यादव की भी अपराधियों ने […]

कदवा के फोरलेन सड़क दुर्घटना में, दो अलग-अलग जगह दो की मौत, एक गंभीर ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

ढोलबज्जा: बुधवार को बाबा बिशु राउत पुल के संपर्क पथ पर दो अलग-अलग जगहों सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हैं. बुधवार की दोपहर नवगछिया की ओर से एक ट्रैक्टर व बाइक तेज रफ्तार में भटगामा जिरोमाइल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान भटगामा के नाथ बाबा मंदिर के समीप ट्रैक्टर को ओवरटेक कर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति ट्रैक्टर में टकरा कर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद चौसा पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां चौसा थाना क्षेत्र के लौवालगान पूर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 08 निवासी आनंदी मण्डल […]

कदवा व ढोलबज्जा में, लगातार हो रहे बाढ़ के पानी से जन-जन अस्त-व्यस्त.
बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल पा रहे कोई मदद ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

ढोलबज्जा: कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रहे बढ़ोतरी से कदवा व ढोलबज्जा के सभी गांवों में बाढ़ की पानी फैल गई है. वहीं दर्जनों गांवों में लोगों के घरों में पानी घुस जाने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त बनी हुई है. लोग घर खाली कर सुरक्षित ऊंचे जगहों पर शरण ले रहे हैं. कदवा के बाढ़ पीड़ित फोरलेन सड़क पर माल मवेशियों को लेकर रह रहे हैं तो, उधर ढोलबज्जा के लोग भी ऊंचे जगह सड़कों पर हीं अपना आशियाना बना रह रहे हैं. लोगों को खाने-पीने व शौच के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं किसानों के पशुओं के चारा का भी काफी किल्लत हो गई है. लेकिन, वहां अभी तक किसी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के […]

नवगछिया के ख़रीक चौक पर प्रगति बाल विकास केंद्र कार्यालय का हुआ उद्घाटन||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के खरीक प्रखंड अंतर्गत खरीक चौक पर शिक्षा में सुधार के लिए प्रगति बाल विकास केंद्र कार्यालय का उद्घाटन किया गया । उद्घाटन के मौके पर बिहपुर भाग-2 जिला परिषद राजीव रंजन उर्फ घंटु सिंह, मुंगेर जिला कोऑर्डिनेटर धनंजय कुमार, बेगूसराय जिला कोऑर्डिनेटर रीना कुमारी, रूपचंद कुमार, सुपौल ब्रांच मैनेजर द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया । मौके पर भागलपुर जिला कोऑर्डिनेटर सिंपल कुमारी ने बताया कि इस योजना का मकसद सभी पंचायतों में वार्ड स्तर पर एक केंद्र स्थापित कर वैसे बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है जो विद्यालय नहीं जाते हैं तथा वैसे बुजुर्ग जो निरक्षर है उन्हें साक्षर करना है । साथ ही इस योजना के तहत 3 से 6 साल के […]

नवगछिया : केंद्रीय खाद्य मंत्री पहुंचे नवगछिया किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

केंद्रीय खाद्य मंत्री अश्वनी चौबे पहुंचे बिहार के भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुँचे । श्री चौबे नवगछिया पहुँचने के बाद मारवाड़ी धर्मशाला में कुछ देर रुके और अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जिले के अन्य अधिकारियों से बातचीत की । फिर वहां से लाल जी मध्य विद्यालय मकनपुर स्थित बाढ़ राहत शिविर के लिए रवाना हुए । वहां पर बाढ़ राहत शिविर में सामुदायिक किचन एवं चिकित्सा शिविर की व्यवस्था का जायजा लिया । फिर नवगछिया अनुमंडल के लक्ष्मीपुर जमीन दारी बांध को देखने के लिए पहुंचे । लक्ष्मीपुर के जमींदारी बांध का निरीक्षण किया साथ ही रोड से नीचे जा रही एक कच्ची सड़क में जल्द ही बांध बनाने के काम […]

रंगरा : बाढ के दौरान घर में अकेली रह रही युवती पर नकाबपोश  हथियार बंद अपराधीयों ने किया जानलेवा हमला ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

रंगरा  थाना क्षेत्र के सधुआ गांव में मंगलवार की देर रात हथियारबंद नकाबपोश अपराधीयों ने घर में अकेली रह रही सधुवा निवासी द्वारिका मंडल की पुत्री रेणु कुमारी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद परिजनों  द्वारा गंभीर स्थिति में  उसे इलाज के लिए रंगरा पीएचसी  अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में मायागंज अस्पताल भेजा दिया  गया है। मायागंज अस्पताल में युवती की स्थिति नाजुक बनी हुई है । घटना के संबंध में पीड़िता ने रंगरा पुलिस को बताया कि 10 दिन पूर्व बाढ़ के पानी में घर डूब जाने के कारण उनकी मां एवं भाई के अलावे परिवार के अन्य सदस्य रहने के लिए कटरिया स्टेशन चले गए ।घर में […]

रंगरा : अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने निकले युवकों से भरी नाव पलटी, सभी ने तैरकर बचाई अपनी जान ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

-दूर से हीं नाव पलटते देख किनारे खड़े लोगों ने डूबते लड़कों को दूसरे नाव से बचाने का किया काम।  रंगरा में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। घटना    रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा कलबलिया धार की है। जहां आठ दस लोगों से भरी नाव पलट गई। हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।डूब रहे युवक की किनारे खड़े लोगों के सक्रियता से किसी तरह जान बची। मिली जानकारी के अनुसार  रंगरा गाँव के 8-10 की संख्या में कुछ युवक  अपने दोस्तों के साथ शाम को चदरा से बनी छोटी नाव में सवार होकर मौज मस्ती करने निकल पड़े। जैसे ही नाव किनारे से थोड़ी दूर गई इसी दौरान नाव पलट गई ।दूर से […]

नारायणपुर में डायरिया से एक मासूम की मौत
सत्तर व्यक्ति पीड़ित ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नारायणपुर में डायरिया से मौत पर रोते स्वजन। नारायणपुर : बुधवार को पीएचसी नारायणपुर में नारायणपुर गाँव के उरी रविदास की छह वर्षीय पुत्री नयना कुमारी की पीएचसी नारायणपुर में डायरिया से इलाज के क्रम में मौत हुआ। पीएचसी नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बिजयेंद्र कुमार विद्यार्थी ने पुष्टि किया। क्षेत्र में डायरिया से पीड़ित व्यक्ति की संख्या करीब सत्तर है। सबसे ज्यादा डायरिया के पीड़ित व्यक्ति नारायणपुर में पाया गया है जहां के लोगों ने पीएचसी नारायणपुर सहित निजी क्लिनिक पहुंचकर निजी डॉक्टर से उपचार करवाया। धीरे-धीरे स्वस्थ भी हो रहे हैं। इसके बाद शाहपुर, चौहद्दी में भी डायरिया का प्रकोप होने लगा है । बुधवार को डायारिया से मौत हुआ तो लोगों के बीच हड़कंप मच गया। […]