Month: August 2021

नवगछिया : नीतीश कुमार के नवगछिया दौरे के दौरान बारिश से मची भगदड़, करंट लगने से एक बच्चा हुआ घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 17 अगस्त मंगलवार को बाढ़ ग्रस्त नवगछिया दौरे के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। जिसके कारण लालजी विद्यालय सिंघिया मकंदपुर में लगे टेंट के खंभे में बिजली का करंट आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार कर उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन कराने के दौरान ये हादसा हुआ। बिजली के करंट से घायल बच्चे की पहचान करण कुमार के रूप में की गई है, जो कि सिंधिया मकनपुर का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि घायल बच्चा बचपन से ही अपने ननिहाल में रहता है जो कि नीतीश कुमार के […]

नवगछिया :बाढ़ पीड़ितों से सीएम ने पुछा कैसा बना है खाना ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

( शिविर मे खाना खा रहे बुजुर्ग बाढ़ पीडीत से खाना के बारे मे पूछते हुए ) । ( करेंट लगने के बाद तड़पता लड़का) । रणवीर कश्यप नवगछियाआसमान से गिर फुहारो के बीच दिन के 1:24 बजे सीएम का काफिला गोपालपुर प्रखंड के लालजी मध्य विद्यालय मकंदपुर पहुंचा। गाड़ी से उतर कर सीएम नीतीश कुमार पंडाल मे खाना खा रहे बाढ़ पीडीतो के बीच पहुंचे। जहां एक खाना खा रहे एक बुजुर्ग से उन्होने पुछा कैसा खाना बना है । उसने जबाब दिया बढ़िया। इसी दौडान मुस्लाधार वारिश शुरू हो गई । और वे अपने गाड़ी मे जा कर बैठ गये। और उनका काफिला अगले कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए रवाना हो गई । वे यहां करीब पांच […]

नारायणपुर : रामूचक के तालाब में वृद्ध का शव भवानीपुर पुलिस ने बरामद किया ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरDESK 040

नारायणपुर: मंगलवार को प्रखंड के रामूचक गाँव के सामने पानी से भरे तालाब में रामू चक निवासी करीब 73 वर्ष से गरीब दास का शव भवानीपुर पुलिस ने बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार गरीब साह के परिजनों ने बताया कि वह 12 अगस्त को भोज खाने के लिए गोतिया के यहां गया था वापस नहीं लौटा। खोजबीन किया गया लेकिन नहीं मिला। मंगलवार को भवानीपुर पुलिस को पानी से भरे तालाब में शव होने की जानकारी मिली तो भवानीपुर ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार साह ने एएसआई सुरेश मंडल को पुलिस बलों के साथ मौके पर भेजा। भवानीपुर पुलिस ने तालाब से शव को निकाल कर कब्जा में ले लिया है। शव की पहचान रामूचक निवासी पूरन साह के पिता […]

इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी के जलस्तर का रिकार्ड टूटा, जमीनदारी बाँध की स्थिति कई जगह नाजुक ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाभागलपुरDESK 040

गोपालपुरइस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी के जलस्तर का पिछला सभी रिकार्ड इस बार टूट गया। मिली जानकारी के अनुसार अपने उच्चत्तम जलस्तर 33.45 मीटर से पाँच सेंटीमीटर ऊपर गंगा नदी 33.50 मीटर पर बह रही है। जलस्तर में वृद्धि होने के कारण गंगा प्रसाद जमीनदारी बाँध डिमाहा, अभिया, गोसाईंगाँव व लक्ष्मीपुर में स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालाँकि जल संसाधन विभाग द्वारा नई व पुरानी फटी हुई बालू भरी बोरियाँ डाल कर बाँध को सुरक्षित रखने का कार्य किया जा रहा है।ढाई सौ पुलिस बल के साथ 4 जिले की पुलिस पदाधिकारियों ने किया सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में कार्यमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मंगलवार को नवगछिया में बाढ़ राहत केंद्र के निरीक्षण को लेकर के. चाक-चौबंद व्यवस्था तीन […]

नवगछिया के स्टेशन रोड में हैलो ब्रदर फैशन का भव्य शुभारंभ ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

नवगछिया के स्टेशन रोड में गणपति स्वीट्स के सामने हैलो ब्रदर फैशन का भव्य उद्घाटन सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर किया गया । मौके पर दुकान के संचालक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पहलें से भी एक रेडीमेड स्टोर माँ दुर्गा रेडिमेड, रूंगटा बालिका हाई स्कूल के सामने में चल रहा हैं । स्थानीय लोगों की मांग थी कि नवगछिया स्टेशन के समीप एक दुकान हो जिसके मद्देनजर एक रेडीमेड स्टोर का स्टेशन रोड में गणपति स्वीट्स के सामने सुमित मेडिकल के बगल में खोला गया है । दुकान में मेंस वियर एवं किड्स वेयर में जींस, शर्ट टी, शर्ट, स्पोर्ट टी शर्ट, सूट, ट्रोजर, लोअर, केफरी सहित कई अन्य उपलब्ध हैं । वही बच्चों के लिए […]

सरकारी गाइडलाइन को ताख पर रखकर खुल गये स्कूल, शिक्षक भूलें लगाना मास्क तो बच्चों नें सामाजिक दूरी ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

कोरोना महामारी से समूचा विश्व त्राहिमान हैं , लगातार डेढ़ साल से बंद पड़े स्कूल में आज 16 अगस्त सोमवार को बच्चों की इंट्री सरकारी आदेश के बाद होनें से नवगछिया अनुमंडल के लगभग स्कूल में रौनक सा छा गया । स्कूल खुलनें के पूर्व सरकार द्वारा गाइड लाइन जारी कर दिया हैं लेकिन नवगछिया में सरकारी गाइडलाइन को ताक पर रखकर निजी विद्यालय खुल गए हैं अचानक ही जब जीएस न्यूज़ की टीम स्कूल विजिट करने पहुंची तो कई स्थानों पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक व संचालक ने उन्हें रोक दिया तो कहीं उनकी एंट्री पर शत-प्रतिशत गाइडलाइन पूरा होते हुए भी दिखा । नवगछिया के कई स्कूलों के शिक्षक जो कक्षा में पढ़ा रहे थे के चेहरे पर मास्क […]

रंगरा : बीआरसी रंगरा चौक में शिक्षा सेवकों को झंडोतोलन उपरांत पहचान पत्र देकर किया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियारंगरा चौकDESK 040

रंगरा प्रखंड रंगरा चौक स्थित 2 दर्जन से भी ज्यादा स्कूल बाढ़ की चपेट में आने के बावजूद भी कई प्रधानध्यापकों ने पानी में प्रवेशकर तो कोई छत पर जाकर देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर अपनी देशभक्ति का जज्बा दिखाया l राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाकर झंडे को सलामी दिया गया हालांकि इस अवसर पर कहीं भी छात्र एवं छात्राओं को नहीं बुलाया गया था। वहीं दूसरी तरफ बीआरसी रंगरा चौक में ध्वजारोहण के उपरांत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी निर्मला ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों अपनी जान गवा कर आजादी लाने का काम किया था जिसे बनाए रखने की जिम्मेदारी हम लोगों की है 75 में स्वतंत्रता […]

नवगछिया में बाढ़ जलप्रलय की स्थिति में, हर तरफ हाहाकार, विस्थापन को मज़बूर लोगों को 10 दिनों बाद मिल रही नाम मात्र की सुविधा ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल में गंगा और कोसी ने अब अपना रौद्र नर्तन शुरू कर दिया है। जिससे पूरे अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जल प्रलय की स्थिति उत्पन्न हो गई है चारों तरफ आमजनों के बीच हाहाकार मच गया है। नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर गोपालपुर रंगरा इन सभी प्रखंडों के सैकड़ों गांवों की 50 हजार की आबादी अपनी जिंदगी बचाने के लिए समस्याओं से जद्दोजहद कर रहा है। परंतु इनकी समस्याएं सुरसा की तरह मुंह बाए खड़ी है। लोग अपने हिसाब से अपने अपने घरों से समान और मवेशी लिए पलायन कर ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं। बाढ़ पीड़ित शरण की तलाश में इधर उधर अपनी मवेशी लिए भटक रहे हैं। अलबत्ता की इतनी बड़ी आबादी को आवागमन के लिए प्रशासन की […]