Month: August 2021

नवगछिया : तेतरी कलबलिया धार के पास जल स्तर का अत्यधिक दबाव, शुरू हुआ रिसाव || GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर के पास कलबलिया धार में गंगा नदी का पानी उतर जाने के बाद 14 नंबर सड़क पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परवत्ता के थनाध्यक्ष रामचंद्र यादव और जगतपुर के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने मामले की सूचना पीडब्ल्यूडी विभाग को दी. सोमवार देर रात पीडब्ल्यूडी विभाग के पदाधिकारियों द्वारा बचाव कार्य शुरू करवाया गया है. मालूम हो कि पूर्व के वर्षों में यह सड़क ध्वस्त हो चुकी है. जिससे बड़ी तबाही हुई थी. मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि बाढ़ आने से पूर्व विभाग द्वारा सही तरीके से कार्य नहीं किया गया जिसके कारण अत्यधिक पानी होने पर दबाव बढ़ता जा रहा है जिससे रिसाव […]

नवगछिया के कई संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा झंडे को सलामी ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

75 वें स्वतंत्रता दिवसके अवसर पर नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में बड़े ही शान से झंडा फहराया गया। मौके पर विद्यालय के निर्देशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्राचार्या जरीन वहाव , शिक्षक – शिक्षिकाओं के बीच निर्देशक ने झंडोतोलन कर सम्बोधन किया। मौके पर शिक्षक दिवाकर चौधरी, अमित कुँवर, राम बहादुर सर,सुरेश सिंह,आलोक कुमार, नवरत्न कुमार , संजीव कुमार झा, उत्तम कुमार,आकाश कुमार,अजीत कुमार , रुक्मिणी देवी मौके पर मौजूद रहे। शिक्षक सुरेश सिंह नें संबोधन से सबो को वर्तमान समय के शिक्षण कार्य का मार्ग दिखाया और अपने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। वहीं बाल भारती विद्यालय परिसर में 75 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके […]

नवगछिया में शान से लहराया तिरंगा ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

नवगछिया में पंचहतरवा स्वतंत्रता दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया गया । नवगछिया अनुमंडल कार्यालय प्रांगण में एसडीओ ई0 अखिलेश कुमार ने परेड का निरीक्षण किया और राष्ट्र ध्वज फहराया । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने झंडा फहराया ।न्यू पुलिस लाइन में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने ध्वजारोहण किया और पेरेड कि सलामी ली। इस मौके पर विधायक गोपाल मंडल ,एसडीओ अखिलेश कुमार ,जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्षा प्रीति कुमारी ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर पार्षद मुन्ना भगत सहित सभी पार्षद उपस्थित थे। नवगछिया आदर्श थाना में इंस्पेक्टर भारत भूषण ने ध्वजारोहण किया जबकि पुलिस मेंस […]

कदवा में, फोरलेन सड़क के डिवाइडर से टकरा कर गिरे शराबी बाइक सवार बम, पटना रेफर ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

ढोलबज्जा: सावन के अंतिम सोमवारी को बोरनेश्वर महादेव मंदिर में, जलाभिषेक करने जा रहे एक बाइक पर सवार दो शराबी बम पचगछिया टोला स्थित फोरलेन सड़क की डिवाइडर से टकरा कर गिर गए. गिरने के बाद दोनों बंम गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. दोनों बाइक सवार बंम मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के नारायण सिंह के बेटे पंकज कुमार व रामवृक्ष कुमार साह के बेटे रवि साह हैं. पंकज के माथे पर चोट लगे हैं तो, वहीं रवि साह के पेट व सीने के बीच चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को कदवा पुलिस के साथ विसर्जन पासवान ने उठाकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया ले गए. जहां रवि साह […]

कदवा व ढोलबज्जा के दर्जनों गांवों में बाढ़ के पानी घुसने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाDESK 040

ढोलबज्जा: कोसी नदी में लगातार हो रहे बाढ़ की पानी के कारण कदवा व ढोलबज्जा इलाकों में भयावह स्थिति हो गई है. वहां के दर्जनों गांवों के घरों में बाढ़ की पानी आ जाने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गई. लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लेने के लिए अपने जान, माल मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं. जहां पशुओं के चारा का भी भारी किल्लत होने लगी है. सोमवार को नवगछिया सीआई अंबिका पासवान ने भी कदवा व ढोलबज्जा पहुंच कर वहां के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया. कदवा दियारा पंचायत के प्रतापनगर, बोड़वा टोला, कंचनपुर, बोड़वा मुसहरी, बगड़ी टोला, कार्तिक नगर, भरोसा सिंह टोला, पकरा टोला, नवीन नगर पुनामा, झपरू दास टोला, खैरपुर कदवा पंचायत […]

गोपालपुर के गोसाईं गाँव में मुखिया धनंजन कुमार नें फहराया तिरंगा ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाDESK 040

गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव पंचायत के मुखिया सह अध्यक्ष मुखिया संघ गोपालपुर प्रखंड धनंजय कुमार उर्फ़ दमदम यादव ने 75 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन एवं झंडे को सलामी दी । मौक़े पर गोसाई गांव ग्राम पंचायत वार्ड के सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे, झंडोत्तोलन के बाद मुखिया ने सबों को संबोधित किया और उन्होंने कहा कि देश में हमारा अखंडता में एकता वाला हिंदुस्तान है यह आजादी हमें बहुत ही कठिन परिश्रम और स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदानी पर मिली है. इसलिए भी यह हमेशा याद रहेगा म वही मौके पर वार्ड 1 की प्रमिला देवी, 2 की प्रेमा देवी, 3 की प्रेमा देवी, 4 के सरोज कुमार, 5 की गीता देवी, 6 की गिरजा देवी, 7 […]

नवगछिया के इस्माइलपुर रिंग बांध स्पर 2 के पास हुआ ध्वस्त ||GS NEWS

गंगानवगछियाभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल के कई बाढ़ ग्रस्त प्रखंड हैं । जिसमे गोपालपुर एवं इस्माइलपुर में भी गंगा नदी का रौद्र रूप जारी है लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण बांधों और सड़कों पर दबाव काफी पानी का तेज हो गया है वहीं 15 अगस्त रविवार को पूरे देश में आजादी का जश्न मन रहा था तभी लोग जश्न मनाने में थे इसी बीच बढ़ते जलस्तर ने. गोपालपुर इस्माइलपुर प्रखंड क्षेत्र में स्पर संख्या 2 , नोज दो के पास गंगा नदी ने तेज बहाव के कारण बांध का कटाव कर दिया जिससे बाढ़ का पानी काफी तेज गति में फ़ैलने लगी। मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल किया गया एवं जीएस न्यूज़ द्वारा भी तत्परता के […]

नवगछिया : नाजुक स्थिति में हैं नरकटिया बांध, धीमी गति से चल रहा हैं कार्य , ग्रामीणों में हैं नाराजगी ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमण्डल का एक महत्वपूर्ण नरकटिया जमींदारी बांध की स्थिति काफ़ी नाजुक है । इस बांध से दर्जनों गांव आश्रित हैं लेकिन बांध पर काफ़ी धीमी गति से कार्य चल रहा है जिससे दर्जनों गाँव के ग्रामीण व किसान काफ़ी नाराज भी हैं । अगर ससमय कार्य में तेजी नहीं लाया जाए तो एक बड़ी मुसीबत के रूप में स्थिति हो सकती हैं । इसलिए समय पर कार्य में तेजी लाने के साथ साथ जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को मुस्तैद रहने की जरूरत है । वहीं स्थानीय ग्रामीणों नें यह भी आरोप लगाया हैं कि बांध को लेकर जल संसाधन के पदाधिकारी गंभीर नहीं हैं । अधिकारी भी कभी-कभी दिखाई देते हैं पूर्णरूपेण मुस्तैद नहीं रहतें हैं । DESK […]

गोपालपुर : जाको राखे साइयां मार सके ना कोई : अचानक ध्वस्त हुआ सड़क दो लोग नदी में बहे ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबाढ़भागलपुरDESK 040

लगातार गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण बांधों पर पानी का दबाब बढ़ता जा रहा हैं । गंगा नदी भी लगातार खतरे के निशान से ऊपर बढ़ती ही जा रही है, वहीं इसी क्रम में रविवार की दोपहर को अचानक ही नवगछिया अनुमंडल के ईस्माइलपुर दियारा इलाके में रिंग बांध स्पर संख्या 2 में धसान होने के साथ ही बांध टूट गया, जिससे दियारा इलाके के खेत देखते ही देखते जलमग्न हो गए । बांध इस्माईलपुर से बिंदटोली तक फैला हुआ है जिसमें कुल 8 स्पर हैं। वहीं स्पर बांध के अचानक टूटने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया । गोपालपुर इस्माईलपुर प्रखंड के अलावे जिला प्रशासन दौड़ पड़ें । मौके पर […]