Month: May 2022

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ गंगा घाट,पार्किंग स्थल सहित कच्ची कांवडिया पथ का लिया जायजा // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

जिलाधिकारी ने दिए श्रावणी मेला के पुर्व सभी तैयारीयां पुर्ण करने का निर्देश निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर सुल्तानगंज के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर अजगैबीनाथ धाम मे जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन पहुचे।इस दौरान पहले तिलकपुर स्टेडियम ,खादी भंडार प्रांगण,मुरारका कॉलेज,जहाज घाट ,अजगैबीनाथ गंगा घाट,कृष्णानंद स्टेडियम, सरकारी बस स्टेण्ड, सरकारी धर्मशाला, कच्ची कांवडिया पथ सहित अन्य जगहों का निरक्षण कर जायजा लिया।इस दौरान तमाम अधिकारियों को जल्द से जल्द पेंटिंग, गंगा घाट कि बेरिकेडिंग, बिजली कि व्यवस्था, पार्किंग स्थल चिन्हित करते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने कि बात कही। इस दौरान जिलाधिकारी ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि श्रावणी मेला को लेकर तैयारी जोर शोर पर है। उम्मीद है श्रावणी मेला से पहले सारी व्यवस्था पूरी कर ली […]

भागलपुर की कई सड़कें हो गई वन वे, आज छठा दिन फिर भी लोग नियम तोड़ने से नही आ रहे बाज // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

ट्रैफिक के नियमों में फेरबदल होने से पुलिस और जनता में खूब हो रही नोकझोंक निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीआईजी विवेकानंद ने नई रणनीति बनाई है। बताते चलें कि सैंडिस कंपाउंड के चारों तरफ के सड़कों पर वनवे किया गया है। आज छठा दिन है, लेकिन अभी भी शहर के लोग सचेत नहीं हुए हैं ,और इस नियम का उल्लंघन करते नजर आते हैं, आए दिन शहर के लोग प्रशासन से नोकझोंक करते नजर आते हैं , वहीं प्रशासन भी काफी चुस्त और मुस्तैद है ।वह पूर्णरूपेण वन वे के नियमों को पालन कराने में लगे रहते हैं। बताते चलें कि वन वे सुचारू रूप से चलाने को लेकर 13 पुलिस के जिममें […]

भागलपुर विधायक अजीत शर्मा के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का मनाया गया शहादत दिवस // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का शहादत दिवस भागलपुर विधायक सह बिहार विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा के आवास पर मनाया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन मे कॉन्ग्रेस के कई प्रकोष्ठ के नेता शामिल हुए। सबों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सबों ने अपने उद्बोधन में राजीव गांधी के विचारों पर प्रकाश डाला।मीडिया से बात करते हुए अभय आनन्द ने कहां की राजीव गांधी का योगदान पूरे भारतवर्ष में जो है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनको सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके नक्शे कदम पर हम सभी चलें।कार्यकर्म मे अभय आनंद , बिपिन बिहारी, मो सोहिद अंसारी,पंकज सिंह, बिट्टू कुरेसी, कोमल श्रृष्टि, सुगंधा रक्षित , […]

जेएलएनएमसीएच ऑर्थो वार्ड में मरीज के परिजनों का मोबाइल चोरी करते चोर रंगे हाथों पकड़ाया ,जमकर हुई धुनाई // GS NEWS

अपराधनिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल के ऑर्थो वार्ड में मरीज के परिजनों का मोबाइल चोरी करते हुए खंजरपुर के मोहम्मद कैफ को मरीज के परिजनों ने पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की। वही हंगामा होते देख जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पुलिस कैंप के पुलिस ने मोबाइल चोर को अपने कब्जे में ले लिया। वही मरीज के परिजन किसी भी तरह से चोर को अपने कब्जे में लेकर पीटने का प्रयास करते दिखे। वही बरारी पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। DESK 04 B

वेवरेट डांस कंपटीशन का भागलपुर में हुआ ऑडिशन, बच्चों ने बिखेरा जलवा // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

फाइनल 29 मई को ,चार्ली चैपलिन – 2 ,अन्या कश्यप करेंगी फाइनल में शिरकत निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर में कोराना काल के बाद पहला डांस प्रतियोगिता आयोजित हुआ। आज वेवरेट डांस कंपटीशन का आयोजन स्थानीय होटल में ऑडिशन रखा गया था। जिसमें भागलपुर, नवगछिया, कहलगांव ,मुंगेर ,जगदीशपुर के अलावे कई जिलों से बच्चे बच्चियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत किया। बताते चलें कि इसका फाइनल 29 मई को होना है। साथ ही साथ इस कार्यक्रम में बच्चों ने क्लासिकल ,वेस्टर्न और फोक डांस का जलवा खूब बिखेरा। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के आयोजक सुनील भारती ने कहा इस प्रतियोगिता में जो भी प्रतिभागी विजेता होंगे उन्हें एल्बम में एवं कोरियोग्राफी में आगे चांस दिया जाएगा ।आज के कार्यक्रम में निर्णायक […]

एनएचडीसी के तहत भागलपुर में क्रेता विक्रेता सम्मेलन का हुआ आयोजन // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम द्वारा आज क्रेता विक्रेता की बैठक स्थानीय होटल भागलपुर में किया गया। हथकरघा बुनकरों एवं कच्चा माल आपूर्तिकर्ता ने आपस में कई बिंदुओं पर वार्ता कर आगे की रणनीति बनाई । आज के इस बैठक में बुनकरों एवं धागा बनाकर मैन्युफैक्चर करने वाले दोनों पक्षों में कई बिंदुओं पर सहमति हुई। इस बैठक का उद्देश्य था कि किस तरह से दोनों में अच्छा संबंध स्थापित हो जिससे व्यवसाय को आगे बढ़ाया जा सके, जिसमें धागा बने भी और बीके भी और उचित धन का भी अर्जन हो सके। वही मीडिया से बात करते हुए एनएसडीसी के शाखा प्रबंधक चंदन मनी त्रिपाठी ने कहा कि इस एनएसडीसी के तहत चलने वाले योजनाओं का […]

आगामी श्रावणी मेला को लेकर अजगैबीनाथ धाम मे जिला प्रशासन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया हुई तेज // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे जिला प्रशासन के निर्देश पर सीओ शंभुशरण राय,वीडियो मनोज.कुमार मुर्मु ने अतिक्रमण मुक्त करने कि प्रक्रिया तेज कर दी हैं।वहीं सीओ शंभुशरण राय ने बताया कि जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने कि प्रकृया काफी तेज कर दी गई हैं। कई जगह तो अतिक्रमण हटाने के बाद भी अतिक्रमणकारियों द्वारा फिर से अतिक्रमण कर लिया गया था। उन सभी को निर्देश दिये गए हैं कि अगर फिर से अतिक्रमण किया जाएगा तो फाईन कि वसुली की जाएगी।इस दौरान तमाम अंचल व.प्रखंड सहित पुलिस कर्मी दल बल के साथ मौजुद थे। DESK 04 B

भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी विवेकानंद पहुंचे नवगछिया, कई बिंदुओं पर की वार्ता // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी विवेकानंद पहुंचे नवगछिया, न्यू पुलिस लाइन में डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नवगछिया सुशांत कुमार सरोज एसडीपीओ नवगछिया दिलीप कुमार मुख्यालय डीएसपी सुनील पांडे सहित नवगछिया पुलिस जिला के दोनों सर्किल इंस्पेक्टर सभी थाना अध्यक्ष के साथ कांड के उद्भेदन लंबित मामलों का निष्पादन फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी शराबबंदी को सख्ती से लागू करने विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जाम को लेकर मुद्दे पर समीक्षा बैठक किए साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए DESK 04 B

नवगछिया के भवानीपुर गांव में शिव मंदिर की जमीन को लेकर ग्रामीणों ने की पंचायती // GS NEWS

नवगछियाभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया – भवानीपुर गांव में शिव मंदिर की जमीन को लेकर ग्रामीणों ने पंचायती की है. पंचायती में जमीन के संदर्भ में विवाद को लेकर भी चर्चा की गई जबकि शिव मंदिर के सुंदरीकरण का भी निर्णय लिया गया. मौके पर मुखिया मुकेश शर्मा, सरपंच बीरेंद्र रजक उप सरपंच कैलाश यादव, पूर्व मुखिया मनोज शर्मा पूर्व सरपंच भोला पंडित, पूर्व सरपंच सुबोध मंडल, कन्हैया कुमार, बिपिन यादव, इंदल यादव, नागो यादव, सौतर यादव, मुंसी यादव, मनोज ठाकुर, सुरेश शाह प्रकाश शाह बिंदु देवी अमोद यादव पांचो यादव सुजीत कुमार चमरू यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. DESK 04 B