Month: May 2022

सधुवा दियारा में वज्रपात से एक की मौत // GS NEWS

नवगछियाभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया – रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के साधुवा दियारा गांव में वज्रपात से नारद मंडल की मौत हो गई है. जानकारी मिली है कि गुरुवार को देर शाम तूफान के समय नारद अपने खेत में थे. इसी क्रम में वज्रपात से उनकी मौत हो गई. सुबह ग्रामीण स्तर से मामले की सूचना प्रखंड प्रमुख और अंचल अधिकारी को दी गई. शुक्रवार को देर शाम रंगरा के अंचल अधिकारी और प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार यादव उर्फ मोती यादव ने मृतक नारद मंडल की पत्नी पाबो देवी को ₹चार लाख का चेक प्रदान किया है. नारद मंडल की असामयिक मृत्यु से उसके परिजन गहरे सदमे में है. DESK 04 B

नवगछिया में बोले DIG – अपराध नियंत्रण के लिए अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार लाये पुलिस|| GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहारDESK 04 B0

भागलपुर के डीआईजी विवेकानंद ने नवगछिया के न्यू पुलिस लाइन में बैठक कर यहां के पुलिस पदाधिकारी को अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. डीआईजी ने कहा कि अपराध नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता है और अपराध नियंत्रण के लिए सबसे जरूरी अनुसंधान की गुणवत्ता है. उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार करने का निर्देश दिया तो दूसरी तरफ उन्होंने अभियुक्त की गिरफ्तारी की त्वरित कार्रवाई को अपराध नियंत्रण के लिए काफी महत्वपूर्ण बताते हुए फरारियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया. डीआईजी ने कहा कि किसी वारदात के बाद त्वरित रूप से गिरफ्तारी सुनिश्चित हो जाने से समाज में इसका अच्छा असर पड़ता है और पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता […]

नारायणपुर के शाहजादपुर में तेज हवा से गिरा पानी का टंकी|| GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर- प्रखंड के शाहजादपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो में तेज हवा बहने से पीएचडी विभाग से लगाई गई पानी की टंकी नीचे जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया.ग्रामीणों ने उक्त जानकारी नारायणपुर बीडीओ को देते हुए बताया की वार्ड में पानी सफ्लाई बंद होने के कारण टंकी में पानी नहीं रहने के कारण तेज हवा के झौकों से गिर गया. वहीं पीएचईडी के एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजली का वोल्टेज कम रहने के कारण शहजादपुर में पानी सप्लाई टंकी में नहीं हो सका है.टंकी में पानी भरा रहता तो हवा से टंकी नीचे गिरकर नहीं टुटता वोल्टेज को लेकर विद्युत विभाग को लिखित दी गई थी लेकिन गंभीरता से नहीं लेने के कारण टंकी गिरकर क्षतिग्रस्त हो […]

सोनवर्षा के युवक मौत मामले में केस दर्ज // GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर- बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा में 17मई की शाम हुई पिता शंकर चौधरी और पुत्र सुमित कुमार उर्फ घूरो के झगड़े में पुत्र की हुई मौत मामले में चौकीदार चंदन पासवान के लिखित आवेदन के अधार पर केस दर्ज किया हैं.जिसमें बताया गया हैं की 17 मई को क्षेत्र घूमने के दौरान पता चला की पिता व पुत्र के बीच गेहूं सुखाने को लेकर झगड़ा व मारपीट हो गया. मारपीट के दौरान सुमित गीर गया हैं ,जो नही उठ रहा हैं .लगता हैं उसका मौत हैं गया .वही सूचना मिलते ही मैं घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा काफी लोग एकत्रित हैं .सुमित चौधरी गिरा हुआ था, लोग उसके मुंह पर पानी का छींटा मार रहें थे . पर कोई […]

नारायणपुर : सर्वसाधारण अनावाद जमीन पर कब्जा का प्रयास,प्राथमिकी दर्ज|| GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के जे पी कॉलेज नारायणपुर के पीछे जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के खाता 1503 खसरा 1401 रकवा 71 डिसमिल पर सर्वसाधारण अनावाद जमीन पर बॉस बल्ला गाड़ कर झोपड़ी चढा अवैध रूप से कब्जा का प्रयास की सुचना पर नारायणपुर बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ अजय कुमार सरकार ,भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह महिला पुरूष जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंच पाया की बॉस बल्ला चचरी प्लास्टिक सीट से एकाएक झोपड़ी नुमा बना दखल कब्जा जमाये थे दुसरी और बिना किसी अनुमति के सरकारी जमीन पर जोत कर मकई का फसल लगाए हुए थे पुछने पर बताया गया की मेरे जमीन के सामने होने के कारण हमलोग फसल लगाए है. जिसको लेकर नारायणपुर सीओ अजय कुमार सरकार ने […]