Month: May 2022

नारायणपुर : बीडीओ ने आवास योजना का किया जाँच ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के मौजमा,गनौल व नवटोलिया में गुरुवार को नारायणपुर बीडीओ हरिमोहन कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभूक बबलू शर्मा,मनोहर साह,गरीब साह,अवध किशोर चौधरी,राघवेंद्र चौधरी,लल्लू अली,जावेद अली,मो.इरफान,अरविंद शर्मा,गोरे शर्मा सहित अन्य का जॉच किया गया. मौके पर बीडीओ ने बताया की जॉच के दौरान आवास योजना में तीन वैसे लाभुक पाए गए जिन्होंने अभी तक सरकारी राशि लेने के बाद भी आवास निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया है.जिसको लेकर आवास सहायक को निर्देश दिया गया कि जिस लाभुक ने घर का काम शुरू नहीं किया है उसके विरुद्ध नोटिस निर्गत करें और समय देते हुए भवन निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया जाए. DESK 04

नवगछिया एसपी ने कहा, मामलों का करें निष्पादन नहीं हो होगी कार्रवाई // GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया सर्किल के सभी थानों के थानाध्यक्षों के साथ गुरूवार को नवगछिया थाने में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बैठक कर स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि थानाध्यक्ष मामलों का अधिक से अधिक निष्पादन करें, अन्यथा लापरवाही करने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने कहा कि इस्माइलपुर थाने को छोड़ कर नवगछिया सर्किल अंतरगत सभी थानों के लंबित मामलों की समीक्षा की गयी है. एसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्षों, अनुसंधानकों और सर्किल इंस्पेक्टर को निर्देश दिया गया है. मई माह में हुई रिर्पोटिंग से ज्यादा मामलों का निष्पादन करें. एसपी ने कहा कि जो भी टारगेट दिया गया है, अगर उस पर काम किया जाय तो रिर्पोटिंग से ज्यादा मामलों का निष्पादन हो जायेगा और अच्छा रिजल्ट […]

नवगछिया के अलग अलग जगहों पर हुई मारपीट में कई लोग घायल // GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट में कई लोगों के घायल हो जाने की सूचना है. तेतरी गांव में हुई मारपीट में सुभाष राय घायल हो गये, उनका इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. रंगरा के साधोपुर गांव में हुई मारपीट में गांव के ही रतन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. रतन का प्राथमिक इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है जबकि उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया गया है. साहू परवत्ता गांव में हुई मारपीट में प्रणव कुमार, रजनीश शर्मा और किरण देवी के घायल होने की सूचना है. दोनों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. DESK 04 B

ऑडियो टेप के आधार पर नवगछिया अंचल के राजस्व कर्मचारी पर दर्ज की गयी प्राथमिकी // GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के सीओ विश्वास आनंद ने नवगछिया अंचल के राजस्व कर्मचारी मो साहबुद्दीन के विरूद्ध रसीद काटने के एवज में 25 हजार रूपये घूस मांगने का आरोप लगाते हुए मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज करायी है. अंचलाधिकारी विश्वास आनंद ने जानकारी देते हुए कहा है कि नवगछिया के ही विजेंद्र कुमार ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां इस मामले में आवेदन दिया था. जहां से उन्हें मामले में जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था. उन्होंने मामले में उपलब्ध कराये गये एक ऑडियो टेप की छानबीन की तो पता चला कि रसीद काटने के एवज में 25 हजार रूपये की घूस मांगी जा रही है. जब ऑडियो टेप और मो साहबुद्दीन के आवाज का मिलान […]

नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी में लगी आग, एक घर जल कर राख // GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी के वार्ड नंबर बारह में महेश्वर चौधरी के यहां किराये पर रहने वाले अरूण कुमार गुप्ता के घर में रसोई गैस सिलेंडर से आग लगने के कारण कमरे में रखे सभी प्रकार के सामान जल कर राख हो गये. मौके की सूचना मिलते ही नवगछिया भाजपा नगर के मंडल महामंत्री प्रवेश कुमार यादव व अन्य युवकों ने मौके पर पहुंच कर धूल और पानी डाल कर आग पर काबू किया. प्रवेश ने मामले की सूचना नवगछिया के जनप्रतिनिधियों, नवगछिया के सीओ और नवगछिया के थानाध्यक्ष को दी. जिसके बाद नवगछिया सीओ के निर्देश पर अंचल के राजस्व कर्मचारी ने मौके पर पहुंच कर आगलगी के बाद हुए नुकसान की जांच की है और कानून संगत मुआवजा […]

विक्रमशिला सेतु पर तेज हवाओं के झोके से कंटेनर पलटने से लगा जाम // GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरमौसमDESK 04 B0

देर रात कंटेनर को हटाने का किया जा रहा था प्रयास विक्रमशिला सेतु पर पोल नंबर 44 के पास भागलपुर से नवगछिया की ओर आ रहे एक खाली कंटेनर तेज हवाओं के झोंके से पलट जाने के बाद विक्रमशिला सेतु पर जाम लग गया. कंटेनर पलटते ही नवगछिया पुलिस जिले के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर तत्काल सेतु से कंटेनर को हटाने का निर्देश दिया गया है. जिसके बाद जाह्नवी चौक टीओपी पुलिस द्वारा कंटेनर को हटाने का प्रयास शुरू किया गया. देर रात समाचार लिखे जाने तक कंटेनर हटाने की प्रक्रिया की जा रही थी. घटना में कंटेनर का चालक और खलासी दोनों सुरक्षित है. ट्रक के नंबर से पता चल रहा है कि ट्रक राजस्थान का है. जबकि […]

नवगछिया : प्रवीण व दीपक बने डीआरयूसीसी का सदस्य // GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया – वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी प्रवीण कुमार भगत एवं पूर्व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक कुमार को रेल मंत्रालय ने डीआरयूसीसी का सदस्य मनोनीत किया है. 25 मई को डीआरयूसीसी की बैठक होने वाली है. इस बैठक में दोनों भी शामिल होंगे. दोनों नेताओं के डीआरयूसीसी मेंबर बनने पर नवगछिया जिला परिषद नंदनी सरकार, खैरपुर पंचायत के मुखिया पंकज जयसवाल, कपड़ा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष दयाराम चौधरी, विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, जदयू व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हिमांशु भगत, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती, भाजपा नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल, भाजपा नेता नरेश साह, विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री मनीष सिंह, लायंस क्लब के सचिव सुभाष चंद्र वर्मा, शिक्षाविद रामकुमार साहू […]