Month: May 2022

Noimg

आंधी ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से गई एक बच्चे की जान ,जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त // GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर में एक तरफ जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली वहीं तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बताते चलें कि भागलपुर नाथनगर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द पंचायत के महमदपुर गांव के पासवान टोली का एक बच्चा आम के बगीचा में उसी तेज तूफान में आम चुनने के ख्याल से चला गया। तभी अचानक तेज आंधी होने के चलते आम का वृक्ष गिरने से महेश पासवान का पुत्र पवन कुमार उर्फ शाहिल कुमार जो आठवीं का छात्र था ,उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, परिजनों ने उस युवक को आनन-फानन में डॉक्टर के पास ले गए वहीं डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक […]

नंद कुमार उच्च विद्यालय नगरह के पूर्व प्रधानाध्यापक का निधन // GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के नगर में स्थित नंदकुमार टेन प्लस टू उच्च विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह का निधन हो गया । उनोहनें 2015 में नियोजित शिक्षक के पद पर जिला परिषद क्षेत्र के नंद कुमार उच्च विद्यालय नगरह नवगछिया में योगदान दिया था एवं जनवरी 2021 में सेवानिवृत्त हुए थे वही उनके निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन हेतु विद्यालय ल शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा छात्र छात्राओं की भी भीड़ उमड़ पड़ी । स्वर्ग० अशोक कुमार नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी निवासी थे । वे काफी मृदुभाषी व मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्तित्व थे । वही उनके निधन पर शिक्षा के गलियारे में शोक की लहर दौड़ पड़ी । उक्त जानकारी विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापक प्रवेंद्र कुमार यादव ने दी […]

भागलपुर में मौसम ने ली करवट ,शाम में ही रात का नजारा // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरमौसमDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर में मौसम ने ली करवट शाम में ही रात सा नजारा तेज हवा के साथ बारिश हुई शुरु। जिसके बाद जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से लोग जहां गर्मी से परेशान थे वही आज काले बादल औऱ तेज हवा के साथ बारिश शुरु होने के बाद लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है। वही गरज के साथ लगातार बारिश हो रही है। तेज हवा के कारण शहर के कई जगहों पर पेड़ गिर गई है। जिसमें कचहरी चौक से मनाली जाने वाली सड़क वही पुलिस लाइन के पास भी पेड़ गिरी है। तेज हवा से जिले में कई और जगहों पर पेड़ भी गिरने की बात कही जा रही […]

मकान के विवाद को लेकर ईसीपुर बाराहाट में चली गोली, गई एक की जान // GS NEWS

अपराधनिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के ईशीपुर बाराहाट क्षेत्र के ईशीपुर गांव में देर रात अरुण कुमार के गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता का कहना है कि उसने गुंजन देवी से मकान खरीदा था। जिसके एवज में 35 लाख रुपया गुंजन देवी को दिया गया था। लेकिन उसके बाद भी वह लोग मकान खाली नहीं कर रहे थे और मकान खाली करने के एवज में 15 लाख रुपया की मांग की गई थी, और इन लोगों के तरफ से पैसे नहीं देने के कारण बेटे की हत्या कर दी गई। पहले हुए विवाद की सूचना थाने को भी दी गई थी । लेकिन थाने ने कोई कार्रवाई नहीं किया और सिर्फ बयान लेकर छोड़ दिया था। जिसके कारण […]

नगर निगम भागलपुर के सफाई कर्मचारी अपने वेतन को लेकर 22 माह से काट रहे हैं अधिकारियों के चक्कर // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 39 के दैनिक सफाई कर्मी रवि हरि पिछले बाईश माह से नगर निगम के कर्मचारी अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। दरअसल पिछले 22 माह से सफाई कर्मी को नगर निगम के द्वारा वेतन का भुगतान नहीं किया गया है जिसके कारण रवि हरि के घर की हालत खराब हो गई है । कुछ माह पहले सफाई का काम करने के क्रम में रवि हरि का पैर खराब हो गया था और वह चार माह तक काम नहीं कर सका था लेकिन ठीक होने के बाद फिर से काम में लग गया है। वही नगर निगम के अधिकारियों के चक्कर काटने के बावजूद भी जब वेतन भुगतान नहीं हुआ तब उसने […]

बड़े शहरों के तर्ज पर अब अपने शहर भागलपुर में भी आकाश देगी हिंदी मीडियम में नीट एवं जी की शिक्षा // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

सीबीएसई के वनिस्पत बिहार बोर्ड के बच्चों को फीस में रहेगी 20% की छूट भागलपुर, आकाश संस्थान ने बिहार में नीट एवं जी उम्मीदवारों के लिए हिंदी माध्यम में कोर्स की शुरुआत कर दी है ।भागलपुर में आकाश ने अपना पहला कारपोरेट सेंटर लांच किया है। बताते चलें कि छात्रों के पढ़ाई को सहज तरीके से जारी रखने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा छात्रों को डॉक्टर एवं इंजीनियर बनाने के अपने सपने को पूरा करने में मदद करने के लिए भारत में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले अंग्रेजी संस्थान आकाश में बिहार राज्य शिक्षा बोर्ड के उन सभी छात्रों के लिए हिंदी माध्यम में बेंच की शुरुआत की है। बताते चलें कि आकाश ने विभिन्न राज्यों में शिक्षा बोर्ड […]

3 महीने में लगातार चार हत्या, नहीं थम रहा है हत्याओं का दौर // GS NEWS

अपराधनिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर । जगदीशपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में हत्याओं का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा, जिससे बदमाशों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। पिछले 3 महीनों में गांव में 3 हत्याएं हो चुकी है। बदमाशों में पुलिस और कानून का जरा भी भय नहीं है। लगातार हो रहे निर्दोष व्यक्तियों की हत्या से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है ।ताजा मामला भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र का है ।भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के नरेश दास के 12 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार का मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।उसे 16 मई के शाम को ईट पत्थर से चेहरे को कुचकर फतेहपुर बहियार में फेंक दिया था।जिसे ग्रामीणों के […]

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा नीतीश जी और लालू जी पुराने दोस्त हैं. अब लालू जी नहीं रहेंगे तो तेजस्वी चाचा और पिता किसको बोलेंगें, नीतीश जी को ही न // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

विधायक गोपाल मंडल ने कहा- शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का है बुरा हाल निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपूर के नवगछिया गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने नवगछिया अनुमंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शिक्षा का हाल बिगड़ा हुआ है. इसमें पदाधिकारी दोषी हैं, मुख्यमंत्री दोषी नहीं है. उन्होंने कहा कि हम अपने विधानसभा में शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था को दुरुस्त कर देंगे. तेजस्वी और नीतीश की बीच नजदीकी पर विधायक ने कहा कि नीतीश जी और लालू जी पुराने दोस्त हैं. अब लालू जी नहीं रहेंगे तो तेजस्वी चाचा और पिता किसको बोलेंगें, नीतीश जी को ही न ? विधायक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने लाउडस्पीकर को बैन कर दिया है. […]

पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, लूटपाट की भी घटना आ रही सामने, पुलीस ने एक को लिया हिरासत में // GS NEWS

अपराधनिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र स्थित छोटी खंजरपुरमें देर शाम, पुराने केस को लेकर दो पक्षों में मारपीट कर लूटपाट का मामला सामने आया है। वही मामले को लेकर एक पक्ष की ओर से किराना दुकानदार लोकपाल शाह का कहना है, पास के ही किसी जमीन को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है, जिसको लेकर कुछ बदमाश उनके दुकान पर आए और केस वापस करने की बात कह कर उनसे मारपीट शुरू कर दी इसका विरोध जताने पर उन्होंने हथियार के बल पर दुकान में पड़े कैश लूट लिया। बता दें कि इससे पूर्व में भी लोकपाल शाह के घर पर जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी। वही मारपीट करने वाला गोलीबारी के […]

शिवम् हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार.पांच लाख मे हुआ था सौदा // GS NEWS

अपराधनिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के खैरहिया खाद व्यवसायी अनुज देव का पुत्र शिवम की 25 लाख लूट कर हत्या कर दी गई थी। इसी घटना को लेकर डीएसपी डॉ गौरव कुमार ने अकबरनगर थाना परिसर मे प्रेसवार्ता कर किया कांड का खुलासा किया । बताते चलें कि 5 नंवबर 2020 को हुई थी यह घटना ,शिवम अपने घर से बैंक पैसा जमा करने के लिए जा रहे थे, तभी घात लगाए अपराधी ने भवनाथपुर बगीचा के समीप एनएच 80 पर 25 लाख रूपये की लूटपाट कर शिवम की हत्या कर घटना को अंजाम दिया। इस कांड का मुख्य सूटर इंग्लिश चिचरौन निवासी मोहम्मद छोटू को , मंगलवार की देर रात इंग्लिश चिचरौन गांव से अकबरनगर पुलिस ने […]