Month: June 2022

बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खिर्कल मोहल्ले में देर रात एक युवक को अपराधियों ने मारी गोली, पानी को लेकर मकान मालिक से चल रहा था विवाद ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट ;-निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खिर्कल मोहल्ले में देर रात सौरव कुमार नामक युवक को अपराधियों के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया। जिसका इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में किया जा रहा है। सौरभ के दोस्त नितेश ने बताया कि वह जिस लॉज में रहता है उसके मकान मालिक के द्वारा पानी को लेकर हुए विवाद के कारण रूम खाली करने को लेकर विवाद हुआ था, और यह लोग रूम खाली करने वाला था। लेकिन रात में जब सौरव लॉज आया था और वहां से घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में लॉज मालिक के द्वारा 15 से 20 लड़कों को बुलाकर पहले सौरव के साथ मारपीट की गई। वही उसे गोली भी […]

शराब माफियाओं में हड़कंप, पकड़ी गई दो जगहों पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर जिला अंतर्गत थाना बिहपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की औलियाबाद गांव में पिकअप वैन से शराब डिलीवरी हो रहा है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी करने के उपरांत तस्कर तो भाग निकले परंतु अशोक चौधरी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ। वहीं दूसरी तरफ गौरीपुर गांव के खेत से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया मौके पर से तस्कर को पकड़ा गया। पुलिस इंस्पेक्टर विनय कुमार, सब इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह, थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार सिंह तथा एसआई पवन सिंह के नेतृत्व में पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया जिससे कि आसपास में शराब माफियाओं […]

सुलतानगंज मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट ;-निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर सुलतानगंज के पुरानी दुर्गा स्थान के गायत्री मंदिर के प्रागण मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किये गए।इस कार्यक्रम का शुभारंभ योग शिक्षक हरिद्वार प्रशिक्षित त्रीबेनी शर्मा ने कि।इस योग कार्यक्रम मे अब्जुगंज,सुलतानगंज. नगर परिषद के विभिन्न जगहों के लोग पहुचकर योग कार्यक्रम मे भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाए। ।इस दौरान एनडीए नेता संजय चौधरी ने बताया प्रधानमंत्री द्वारा योग कार्यक्रम का शुभारंभ होने से आज के दिन पुरे विश्व मे योग दिवस मनाते इसके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिदिन योग करने कि बात कही जीससे आपका जीवन सुखी रह सके। साथ ही डॉ.अलका चौधरी ने भी सभी महिलाओं को योग करने का संदेश दिये।जिससे […]

सम्पूर्ण मानवता के लिए योग अनमोल उपहार: अश्विनी चौबे ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:निभाश मोदी, भागलपुर। केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सिक्किम गंगटोक के इनचे मोनेस्ट्री में प्रदेश के राज्यपाल गंगा प्रसाद व मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास किए। उन्होंने कहा किसंपूर्ण मानवता को भारतीय संस्कृति के इस अनमोल उपहार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रयासों से वैश्विक स्वीकृति प्रदान करवायी, जिससे आज पूरे विश्व ने योग को अपनाया है। आज योग के माध्यम से पूरे विश्व को जोड़ रहे हैं। नियमित योग से हम शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। DESK 04

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आठवें संस्करण की थीम “योग फोर ह्यूमैनिटी” पर शहर में हुए कई जगह योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर। योग का सरल अर्थ है शरीर और व्यक्तित्व को अनुशासित करना, उसे एक उद्देश्य के लिए तैयार करना।भारत में योग का इतिहास बड़ा पुराना है। इस साल 2022 में मनाई जाने वाली योग दिवस यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आठवें संस्करण की थीम योग फॉर ह्यूमैनिटी है। “मानवता के लिए योग” इस थीम पर ही दुनिया भर में इस बार योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी बाबत भागलपुर व भागलपुर के आसपास के क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैंडिस कंपाउंड में सनातन योग पद्धति द्वारा वशिष्ठ योग फाउंडेशन के तत्वावधान में सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया द्वारा लाजपत पार्क में योगाभ्यास […]

18 चक्र कारतूस और दो देशी कट्टा के साथ मतवाला हत्याकांड के आरोपी सनोज यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार||GS NEWS

नवगछियारंगरा चौकDESK 040

नवगछिया- रंगरा पुलिस ने मतवाला हत्याकांड मामले में आरोपी  सधुवा निवासी सनोज कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सनोज के पास से दो देशी कट्टा और 18 जिंदा कारतूस बरामद किया है. रंगरा के थनाध्यक्ष माहताब खान ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान सनोज यादव अपने घर से दो सौ मीटर दूर सधुवा बाजार से अपने घर की ओर जा रहा था. सनोज को देखते ही पुलिस ने चारों तरफ से उसकी घेराबंदी कर लिया. जानकारी मिली है कि हत्याकांड के बाद से ही सनोज यादव फरार चल रहा था जबकि वह हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. हत्याकांड का एक अन्य आरोपी महाराणा यादव अभी भी फरार चल रहा है. DESK 04

नवगछिया पोखर के पास लावारिस नवजात का शव बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर में होगा पोस्टमार्टम नवगछिया – नवगछिया में पोखर के समीप सोमवार को एक अज्ञात नवजात का शव पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा जहां से पोस्टमार्टम के लिये नवजात शव को भागलपुर रेफर किया गया. थनाध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि नवजात को मृत्यु के बाद फेंका गया है या जीवित अवस्था में फेंका गया है, यह पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगा. जानकारी मिली है कि लावारिस नवजात को कुछ स्थानीय लोगों ने पोखर के पास देखा. कुछ आवारा कुत्ते मृत नवजात को खींच रहे थे. DESK 04