Month: August 2022

जन्माष्टमी पर्व पर दंगल का आयोजन ,अमन पहलवान का बेहतर प्रदर्शन ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर :- प्रखंड के कृष्ण मंदिर परिसर में जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को पूर्णिया के अमन पहलवान का प्रदर्शन बेहतर रहा है.दंगल प्रतियोगिता के रेफरी प्रखंड प्रमुख मंटु यादव ने बताया कि दंगल में बनारस, गोरखपुर, पूर्णिया, खगङिया, भागलपुर, नवगछिया, नेपाल सहित अन्य जगहों से सैकङो पहलवान आये है. महिला पहलवान यूपी,झारखंड, हरियाणा सहित अन्य जगहों से दो दर्जन से अधिक है. जिसमें पहले दिन धनवंती यादव ने झारखंड के प्रियंका पहलवान व यूपी के पायल पहलवान को हराया.दर्शक व आयोजक के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवान को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जा रहा था. मौके पर सरपंच देवेन्द्र यादव, उपमुखिया शंभू यादव, पूर्व मुखिया जर्मनी मिश्र, भवेश शर्मा, उदय शर्मा, भोगी […]

बाल भारती विद्यालय की सांस्कृतिक टीम पटना के लिए रवाना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पटना में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा आयोजित देशभक्ति नृत्य पर आधारित समूह नृत्य प्रतियोगिता ये देश है मेरा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बाल भारती विद्यालय की 21 छात्राएं मारवाड़ी सम्मेलन की नगर शाखा नवगछिया के बैनर तले आज पटना के लिए रवाना हुई। सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष महेश जालान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रत्येक जिलों की शाखाओं से प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पटना पहुंचेंगे। विदित हो 3 साल पहले भी नवगछिया शाखा की टीम ने पटना में अपना परचम लहराया था। सांस्कृतिक टीम के साथ भागलपुर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष विनोद केजरीवाल, विद्यालय के प्रशासक डी पी सिंह, प्रशिक्षक निभाष मोदी, खेल शिक्षक विकास पांडे, शिक्षिका […]

बिहार सरकार जमीन में निजी लोगों द्वारा चहारदीवारी निर्माण के विरुद्ध में मुख्यमंत्री को ग्रामीणों ने लिखा पत्र || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत अभिया पचगछिया पंचायत के पचगछिया गांव के दुर्गा मंदिर के समीप पिछले कई वर्षों से पोखर था । गांव के निजी लोगो के द्वारा चहरदीवारी कार्य के विरुद्ध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है ।पत्र में लिखा है कि दुर्गा मंदिर के सामने पीडब्ल्यू सड़क के सटे दक्षिण दिशा के बिहार सरकार की जमीन जिसके खाता संख्या 1790 है। और खसरा संख्या 5448 है । जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय का सरकारी जमीन है लेकिन स्थानीय राजनीति के चलते इस पंचायत के असामाजिक तत्वों द्वारा बिहार सरकार की जमीन पोखर को गलत ढंग से गांव के असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा गलत ढंग से दाखिल खारिज करा कर अपने निजी स्वार्थ सिद्धि के […]

गोपालपुर पुलिस के दबाव से मधेपुरा में हुआ गिरफ्तार लतरा के कुख्यात अपराधी || GS NEWS

गोपालपुरबिहारDESK 04 B0

गोपालपुर – मधेपुरा में गिरफ्तार चार शातिर अपराधी पिछले दिनों गोपालपुर पुलिस की दिश के कारण पाँच बम गोली हथियार छोड़कर भागे थे .बताते चलें कि गोपालपुर पुलिस ने एक पखवारा पूर्व बिना नंबर की  पल्सर गाड़ी से बम व अपराधियों के द्वारा भागने के दौरान फेके गये हथियार बरामद किया था तथा अपराधियों की धर पकड हेतु  पीछा किया था. लेकिन अपराधी द्वारा धरहरा गांव के समीप पुलिस की गाड़ी व घेराबंदी देखकर भागने में सफल रहा था. उन अपराधियों की धर पकड हेतु गोपालपुर पुलिस द्वारा नवगछिया के वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर लगातार लतरा गांव में  छापामारी करने के कारण  अपराधी ऑटो से लतरा छोड़कर मधेपुरा जाने के दौरान  मधेपुरा जिले के चौसा पुलिस द्वारा हथियार […]

मटका फोड़ कार्यक्रम हुआ आयोजित || GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडगोपालपुरनारायणपुरबिहारभक्ति पूजा अर्चनाDESK 04 B0

गोपालपुर – श्री कृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर इसमाईलपुर प्रखंड के मां चंडिका युवा समिति द्वारा मटका फोड़ कार्यक्रम बड़े धूम धाम से मनाया गया. जिसमें मुख्य अतिथि  जिला परिषद् बिपिन मण्डल द्वारा उद्घाटन किया गया.  इस कार्यक्रम में तीन टीमों ने भाग लिया.जिसमें नारायणपुर चंडी स्थान के टीम ए विजेता हुए. विजेता हुए प्रतिभागी को मेला के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला परिषद् द्वारा पुरुस्कार दिया जाएगा. इस कार्यक्रम का संचालन सुबोध कुमार ने किया.इस अवसर पर सदस्य अजय कुमार साह, कन्हैया कुमार, बिट्टू कुमार साह, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार, रंजीत सिंह, छट्ठू कुमार, फौदारी कुमार, हजारी कुमार, पिंटू कुमार अन्य ग्रामीण युवाओं की भागीदारी बड़े जोर से रही. DESK 04 B

गोसाईं गाँव के श्री कृष्ण मंदिर में दिन भर हुआ दर्शन,भव्य मेला का आयोजन, विषर्जन आज रविवार को || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभक्ति पूजा अर्चनाDESK 04 B0

अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध सह नवगछिया अनुमण्डल के गोपालपुर प्रखंड अन्तर्गत गोसाईं गाँव के श्री कृष्ण मंदिर में शुक्रवार की रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूजा अर्चना ,प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन धूमधाम से हुआ । मौके पर पंडित शुभंकर झा द्वारा पुरोहित वीरेंद्र नारायण झा पूजन पूजा अर्चना कर रहे थे । सैकड़ों वर्षों से चलती आ रही परंपरा के अनुसार गांव के लोगों ने गंगा तट से मिट्टी वर्जन लाकर भगवान का पूजा अर्चना प्रारंभ किया । मंदिर के पुजारी विपिन कुमार झा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पूरे धूमधाम से जन्मोत्सव का कार्यक्रम होता है जन्माष्टमी के रात्रि भगवान का जन्मोत्सव होता है महिलाओं द्वारा डलिया चढ़ाया जाता है व मन्नत पूरी होने पर भगवान को बाँसुली […]

शादी के लिए 13 वर्षीय मासूम को अपराधियों ने अपने चंगुल में रखकर परिजनों को देते हैं जान मारने की धमकी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर| घोघा थाना क्षेत्र के शाहपुर से एक (13) वर्षीय मासूम लड़की को बदमाशों ने शादी की नियत से अपने चंगुल में ले लेते हैं और उसे दियारा इलाके में छुपा कर रखते हैं, जब इसकी जानकारी परिजनों को मिलती है तो परिजन थाने में लिखित आवेदन देते हैं, लेकिन कार्यवाही ना होने से नाराज परिजनों ने भागलपुर के एसएसपी कार्यालय पहुंचते, और एसएसपी साहब को कहते हैं मेरी बेटी को बचा लीजिए, अपराधी परिजन को कहते हैं शादी करा दो, नहीं तो जान मार देंगे, दरअसल पूरा मामला पाच जुलाई का है, जब देर शाम निवास शर्मा के (13) वर्षीय पुत्री (रिया कुमारी) का बदमाशों ने अपहरण कर लिया, और परिजनों को फोन कर अपराधी धमकी देता […]