Month: August 2022

विधायक अजीत शर्मा को साक्ष्य के अभाव में 2009 के आचार संहिता मामले में कोर्ट ने किया गया बरी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर,बहुजन समाज पार्टी से 2009 में हुए चुनाव में भाग्य आजमाने वाले अजीत शर्मा के विरुद्ध पीरपैंती के टोपरा क्षेत्र में कपड़े का बैनर सरकारी पोल में लगा देखा गया था। क्षेत्र का मुआयना करने निकले तत्कालीन अंचल निरीक्षक उपेन्द्र रजक ने बैनर जब्त किया था। बैनर में बहुजन समाज पार्टी के घोषित प्रत्याशी अजीत शर्मा की तस्वीर लगी थी। उन्होंने आसपास के अन्य लोगों से पूछताछ बाद पीरपैंती थाने में शर्मा के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता का केस दर्ज कराया था। दर्ज केस में पुलिस की तफ्तीश बाद उनके विरुद्ध लगे आरोप को सत्य पाते हुए पुलिस ने 17 मई 2009 में आरोपपत्र दाखिल किया था। आज सिविल कोर्ट भागलपुर में साक्ष्य के अभाव में […]

पंचायत समिति सदस्य ने सीओ पर लगाया गंभीर आरोप ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर / निभाष मोदी भागलपुर जिला अंतर्गत सुल्तानगंज प्रखंड के मस्दि पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजेश बींद ने अंचलाधिकारी शंभू शरण राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दो साल पूर्व ही मनरेगा के तहत कार्य के लिए नापी का आवेदन दिया गया था लेकिन अभी तक नापी नहीं कराई गई है जिससे पंचायत वासीयों को काफी कठीनाई होती है। हर साल मस्दि पंचायत बाढ़ ग्रसीत होता है लेकिन अंचलाधिकारी अनदेखा कर जाते हैं, वहीं मस्दि पंचायत में एक टुएल है लेकिन वह भी बीस साल से खराब पड़ा हुआ है।इसको लेकर पंचायत समिति सदस्य राजेश बींद के द्वारा अनिश्चित कालीन धरना दिए हुए हैं।उनका कहना है कि जबतक रावरी देवी, मुकेश सहनी, पप्पू यादव, बराक ओबामा नहीं […]

भागलपुर पुलिस ने लूटपाट व गोलीकांड मामले का किया उद्भेदन, सात अपराधीयों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर| मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर रेलवे फाटक के समीप एवं ललमठिया थाना क्षेत्र के पासी टोला में हुए गोलीबारी मामले में कुख्यात अपराधी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है, एसपी सिटी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया है कि देर रात ललमठिया ओपी थाना क्षेत्र के पासी टोला में रंगदारी नहीं देने पर गोलीबारी की घटना को अंजाम कुख्यात अपराधी मुननु यादव ने दिया था, जिसके बाद पुलिस ने संयुक्त छापामारी कर मधुसुदनपुर और ललमठिया थाना क्षेत्र से कुख्यात अपराधी मन्नू यादव समेत सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से लूटे गए ग्लैमर मोटरसाइकिल, दो देसी कट्टा, चार जिन्दा करतूत, और एक मोबाइल बरामद किया, गिरफ्तार अपराधी की पहचान […]

पब्जी के दीवाने युवक ने पंखे से झूल कर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

युवक करता था किसी वकील लड़की से प्रेम, धोखा खाने पर किया आत्महत्या भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर जिला अन्तर्गत सबौर थाना क्षेत्र के छोटी सरधो में एक युवक ने देर रात बिजली के तार से फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृत युवक का नाम रौशन कुमार उम्र 17 वर्ष पिता रामवरण चौधरी बताया जा रहा है।जिले में इन दिनों मानो आत्महत्या का दौर चल रहा है,आए दिन प्रतिदिन आत्महत्या की खबरें आती रही है।मृतक के भाई रोहित कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई जिद्दी प्रवृत्ति का था पब जी गेम का दिवाना था मांसिक संतुलन बिगड़ने के कारण इसने आत्महत्या कर ली। उसने यह भी कहा कि घर में उक्त युवक अकेला रहता था हम और […]

पीरपैंती रेलवे स्टेशन के प्रतिक्षालय में रह कर करते है गुजारा रेलवे के रक्षक ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, जी आर पी के एस.आई.अभिमन्यु कुमार सिंह और हवलदार रामाधार सिंह ने बताया कि हम दोनों की कमान काट कर 7 अगस्त को भागलपुर से पीरपैंती रेलवे स्टेशन भेजा गया लेकिन यहाँ पर रहने की किसी प्रकार की सरकारी भवन में रूम नहीं दीया गया है,जबकि सरकारी भवन विरान पडा है,पीरपैती स्टेशन प्रबंधक अजय कुमार के द्वारा भवन उपलब्ध नही करवाया जाता है जब भी बोलते हैं एक कमरा दिजीए तो प्रबंधक के द्वारा दो दिन से तीन दिन के बाद कर देंगे बोल कर टाल देते है ,वहीं हवलदार रामधार सिंह ने बताया की ईस प्रतीक्षालय मे. काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ,पब्लिक की बोली सुननी पड़ती है जिस जगह सोने के लिए […]

पैसे के विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, जख्मी हालत में मायागंज अस्पताल रेफर ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, नाथनगर के ललमटिया थाना क्षेत्र के पासी टोला में पैसे की विवाद को लेकर एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी, घटना में युवक बुरी तरह जख्मी है, युवक के प्राइवेट पार्ट में गोली लगा है, घायल युवक की पहचान पासी टोला निवासी रामदेव चौधरी के (33) वर्षीय पुत्र अनुज कुमार चौधरी के रूप में हुई है, घटना के बाबत बताया जाता है कि विसर्जन के दौरान कुछ अपराधी उनके पास आए और उनसे पैसे की मांग की नहीं देने पर उन्हें गोली मार दी, घटना के बाद आनन-फानन में ललमटिया पुलिस ने उसे उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है, बताया जा रहा […]

जयकारों के बीच नवगछिया के गोसाईं गाँव में नंदलाला का हुआ जन्मोत्सव || GS NEWS

नवगछियाभक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरBarun Kumar Babul0

अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध सह नवगछिया अनुमण्डल के गोपालपुर प्रखंड अन्तर्गत गोसाईं गाँव के श्री कृष्ण मंदिर में शुक्रवार की रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूजा अर्चना ,प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन धूमधाम से हुआ । मौके पर पंडित शुभंकर झा द्वारा पुरोहित वीरेंद्र नारायण झा पूजन पूजा अर्चना कर रहे थे । सैकड़ों वर्षों से चलती आ रही परंपरा के अनुसार गांव के लोगों ने गंगा तट से मिट्टी वर्जन लाकर भगवान का पूजा अर्चना प्रारंभ किया । मंदिर के पुजारी विपिन कुमार झा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पूरे धूमधाम से जन्मोत्सव का कार्यक्रम होता है जन्माष्टमी के रात्रि भगवान का जन्मोत्सव होता है महिलाओं द्वारा डलिया चढ़ाया जाता है व मन्नत पूरी होने पर भगवान को बाँसुली […]