Month: August 2022

अपराधियों द्वारा लूटे गये रुपयों में से साठ हजार रुपये बरामद ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर थाना अंतर्गत पिछले सप्ताह सिंघिया मकंदपुर गांव के पास मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिल सवार अपराधियों के द्वारा सेवानिवृत्त कनीय अभियंता से सत्तर हजार लूट के मामले में गोपालपुर पुलिस ने साठ हजार रुपयेअपराधी के घर से बरामद किया है थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि लूट व छिनतई के मामले में कटिहार के कोढा गैंग के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था. लूट के बाद अपराधी की पहचान के बाद छापेमारी किया गया. अपराधी की पहचान कटिहार के नया टोला जुडावगंज के दीपक यादव के रूप में पहचान हुई. उसके घर से लूटा हुआ साठ हजार रुपये बरामद कर लिया गया है. DESK 04

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने की राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

प्रेस विज्ञप्ति 8 अगस्त 2022 केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार कल्याण मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में सोमवार को दोनों मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्रियों ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबद्ध मंत्रालय के उपलब्धियों से संबंधित जानकारी दी। DESK 04

टीएमबीयू के नए कुलसचिव गिरिजेश नंदन ने कार्यभार संभाला, कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यों की ली जानकारी || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर। राजभवन से नियुक्त तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के कुलसचिव डॉ गिरिजेश नंदन कुमार सोमवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचे और अपना कार्यभार संभाला।डॉ गिरिजेश नंदन कुमार पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अन्तर्गत जेएनएल कॉलेज खगौल पटना में अंग्रेजी के शिक्षक हैं। राजभवन ने 5 अगस्त को टीएमबीयू के रजिस्ट्रार के पद पर उनकी नियुक्ति सम्बन्धी अधिसूचना जारी की थी। राजभवन से अधिसूचना जारी होने के बाद कुलपति के समक्ष उन्होंने रजिस्ट्रार के पद पर योगदान दिया था। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई ने टीएमबीयू से ही पीजी किया था। इसलिए उनका इस विश्वविद्यालय से आत्मीय जुड़ाव है।नवनियुक्त रजिस्ट्रार के विश्वविद्यालय पहुँचने पर पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने उन्हें रिसीव किया और उन्हें कार्यालय ले गए। प्रतिकुलपति डॉ रमेश कुमार, पीआरओ डॉ […]

सुल्तानगंज से जल भरकर तेलडीहा मंदिर जाने के क्रम में पिकअप वेन और स्कॉर्पियो में आमने सामने हुई जबरदस्त टक्कर दो कांवरिया हुए घायल ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर।सुल्तानगंज से जल भर कर तेलडीहा मंदिर को जा रहे पिकअप गाड़ी को सामने से स्कार्पियो ने मारी टक्कर । पिकअप पर कांवरिया सहित डीजे लोड थे, जिसमें 2 कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए जिसको इलाज के लिए मायागंज लाया गया।जिसमें 1 कांवरिया की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताते चलें कि यह टक्कर काफी जोरदार था दोनों कांवरिया की रसगुल्ला शाहकुंड के रहने वाले गोविंद कुमार और धर्मेंद्र कुमार के रूप में पहचान हुई है वही गोविंद कुमार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। धर्मेंद्र कुमार अभी इलाज के बाद ठीक हैं। इसके अलावा भी कुछ कांवरियों को चोट लगी थी , वह सभी घटनास्थल के आसपास ही स्थानीय चिकित्सालय में अपना उपचार […]

स्नेह नवजात शिशु बाल सेवा केंद्र की ओर से नवजात बच्चों के अभिभावक को डॉक्टर अजय सिंह ने पौधा किया भेंट, कहां -पर्यावरण को संतुलित करने के लिए लगाएं पेड़ ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर।स्नेह नवजात शिशु बाल सेवा केंद्र पिछले 5 वर्षों से बच्चों के अभिभावक को पौधा देते आ रही है। जो बच्चे डॉक्टर अजय सिंह के क्लीनिक से स्वस्थ होकर निकलते हैं जहां उनके घर में एक तरफ खुशहाली होती है वहीं दूसरी ओर लोगों को ऑक्सीजन की भी जरूरत पड़ती है इसको लेकर डॉक्टर अजय सिंह ने कहा मां के गोद में बच्चा और पिता लगाएंगे वृक्ष ऐसे विषयों को लेकर हमारी संस्था काम कर रही है जहां मां बच्चे को . संभालेंगे वहीं पिता वृक्ष लगाएंगे जिससे पर्यावरण संतुलित रहे और लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके । वही डॉ अजय ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि प्राकृतिक संपदा को बचाने का प्रण लें […]

भागलपुर सांसद का कार्यालय चलता है मोटरसाइकिल पर ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर।दरअसल यह मामला सामने तब आया जब राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की स्थापना दिवस मनाया जा रहा था तो वहां पर सांसद का एक कार्यकर्ता मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा जिस पर साफ शब्दों पर लिखा था सांसद कार्यालय भागलपुर, कार्यालय का मतलब क्या होता है यह आप भली-भांति जानते हैं वह स्थान या भवन जहां प्रशासनिक व्यवसायिक अधिक कार्य होते हो। जब सांसद अजय मंडल से पूछा गया आपके कार्यकर्ता के मोटरसाइकिल पर कार्यालय लिखा हुआ है तो उन्होंने साफ शब्दों में कहां यह कार्यालय नहीं तो क्या समाहनालय लिखा कर घूमो।फिर जो व्यक्ति गाड़ी चला रहे थे उसने पत्रकारों से धमकियां देते हुए कहा कि जो करना है कर ले। DESK 04

फतेहपुर के ग्रामीणों के द्वारा बरारी पुल घाट से जल भर के सैकड़ों ग्रामीण फतेहपुर शिव मंदिर में किए जल अर्पित ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर /निवास मोदी भागलपुर । फतेहपुर यादव टोला से सैकड़ों ग्रामीण के द्वारा बरारी पुल घाट से जल भर के फतेहपुर शिव मंदिर के प्रांगण में जल अर्पित किए जिसमें सैकड़ों माता बहने पुरुष श्रद्धालु शामिल थे डीजे के साथ सभी नाचते गाते झूमते हुए बरारी पुल घाट से जल भर के फतेहपुर यादव टोला शिव मंदिर पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य कर्ताधर्ता राजकुमार यादव उर्फ राजू बाबा थे । सावन के अंतिम सोमवारी को लेकर आज जल अर्पित किए हर साल सावन में अंतिम सोमवारी को फतेहपुर ज्यादा तुला ग्रामीण जल भर के अपने ही गांव के शिव मंदिर में जल चढ़ाते हैं नितेश कुमार यादव अमित कुमार यादव अशोक यादव सुबोध यादव फतेहपुर के उपस्थित थे| DESK 04

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा- कल होने वाली बैठक के बाद आने वाला है बिहार में बड़ा भूचाल ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर।गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कल होने वाली बैठक के बाद बड़ा भूचाल बिहार में आने वाला है। उन्होंने कहा है कि पार्टी की ओर से सभी विधायकों को आज रात तक पटना आने का निर्देश जारी किया गया है।उन्होंने कहा कि कल के बैठक के बाद बिहार में बड़ा भूचाल आने वाला है। साफ तौर पर तो उन्होंने कुछ भी नहीं बताया लेकिन उनके बयान से समझा जा सकता है कि कल बिहार में कुछ बड़ा उलटफेर होने वाला है। DESK 04