Month: August 2022

20 वर्ष से बंद पड़े आयुर्वेदिक अस्पताल खगड़ा को फिर से चालू कराने को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा डीएम को आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

खगड़ा का आयुर्वेदिक अस्पताल कभी दर्जनों गांव की सेवा में तत्पर था वही आज जीर्णोद्धार के लिए सरकार और प्रशासन की बाट जोह रहा नवगछिया –  नवगछिया के खगड़ा में अवस्थित श्री वैकुंठ दातव्य आयुर्वेदिक चिकित्सालय तकरीबन 20 वर्षों से बंद पड़ा है, अस्पताल भवन परिसर, चारदीवारी जर्जर अवस्था में है ना तो डॉक्टर है ना ही दवाइयां। बताते चलें कि यह आयुर्वेदिक अस्पताल खगड़ा ही नहीं इसके आसपास के कई गांव के लोगों की चिकित्सा हुआ करती थी परंतु आज सरकार और प्रशासन की बाट जोह रहा है। उसी बाबत खगड़ा गांव के दर्जनों लोग आज जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के कार्यालय पहुंचकर अस्पताल के जीर्णोद्धार को लेकर आवेदन दिया, वहीं जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने आश्वासन दिलाया है […]

मासिक अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों को दिया निर्देश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

मुहर्रम को लेकर की जा रही है खास तैयारी नवगछिया – नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के वेश्म में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में सभी थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी किया गया. अपराध गोष्ठी के बाद मीडिया कर्मियों से बात चीत के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम को लेकर सभी थानों में शांति समिति की बैठक की गयी है. संवेदनशील जगहों पर पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. प्रशासनिक स्तर से निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है. जबकि पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है. क्राइम मीट में एसडीपीओ ने लंबित मामलों का निष्पादन करने, फरारियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और सघन गश्त करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों […]

हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी के लिए भाजपा कार्यालय में किया गया बैठक का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नवगछिया में हर घर तिरंगा कार्यक्रम जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के अध्यक्षता किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव उपस्थित थे. 9 से 11 अगस्त के बीच युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली, प्रत्येक विधानसभा में निकालना तिरंगा यात्रा निकालना, स्वच्छता अभियान 11 अगस्त से 13 अगस्त के बीच प्रभात फेरी निकालना, जिसमें राष्ट्रगीत का गान होगा. 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक घरों में तिरंगा लहराने के कार्यक्रम की तैयारी की गई. इस कार्यक्रम की तैयारी हेतु प्रभारी तय किए गए, जो शक्ति केंद्र स्तर पर मानिटरिंग कर कार्य संपादित करेंगे. बैठक में कार्यक्रम प्रभारी राजेश यादव, आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुलकित सिंह, जिला मंत्री शंभू ठाकुर, […]

चापरहाट हाई स्कूल में एन सीसी कैडैट का किया गया चयन ||GS NEW

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

रंगरा:- शुक्रवार को रंगरा प्रखंड क्षेत्र के महावीर सिंह मदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय चापरहाट विद्यालय में 22- 23 सत्र के लिए एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया. आवंटित 50 सीटों के लिए 33 छात्र एवं 17 छात्राओं का सफलतापूर्वक चयन कर लिया गया. चयन के लिए छात्र छात्राओं को सबसे पहले दौर के साथ-स शारीरिक परीक्षण किया गया. चयन के उपरांत एनसीसी के पदाधिकारियों द्वारा छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि एनसीसी भारतीय सेना का एक अभिन्न अंग है. एनसीसी अनुशासन,  राष्ट्रप्रेम, समाज सेवा एवं प्रकृति संरक्षण का हमें सीख देता है. एनसीसी के जरिए छात्र-छात्राएं नैतिक एवं शारीरिक विकास कर समाज एवं राष्ट्र की सफलता पूर्वक सेवा कर सकते हैं। अनुशासन ही किसी भी राष्ट्र को […]

एक खड़ी ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारा धक्का, चार घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरराजनीतिDESK 040

नवगछिया – रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर भवानीपुर गांव के पास ढाबे के पास खड़ी एक ट्रक में दूसरे ट्रक ने जबरदस्त धक्का दे मारा है. हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और सहचालक घायल हो गए. घायलों का इलाज रंगरा सीएचसी में कराया गया है. घायलों में मुंगेर के हवेली खगड़पुर तेतरिया निवासी फंटूश यादव, जमुई के लक्ष्मीपुर निवासी सुजीत यादव, झारखंड के देवघर जिले के पालाजोरी बड़डूबा निवासी मो सफुद्दीन, घीयमोर निवासी मो साबिर हुसैन है. रंगरा पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को जब्त कर लिया है. DESK 04

वीआईपी पार्टी ने पार्टी के विस्तार को लेकर किया अहम बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद विंध थे उपस्थित ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी निषाद शारदा सिंह को पार्टी की ओर से जिला महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया भागलपुर। वीआईपी कार्यालय सराय में जिला अध्यक्ष ई . अबूल हसन की अध्यक्षा में जिले भर के पार्टी सदस्यों के साथ एक बैठक का आयोजन कीया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वीआईपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविन्द विन्द की उपस्थिति में वीआईपी पार्टी के निषाद शारदा सिंह को जिला महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चयनित किया गया । बैठक में श्री गोविन्द ने विभिन्न प्रखंडो से आये हुए पार्टी के पदाधिकारियों को पार्टी की मजबूती पंचायत स्तर से जिला स्तर तक बनाने की. बात कही साथ ही पार्टी को एक नई ऊर्जा प्रदान किये जाने […]

मध्यान भोजन खाने से जगदीशपुर के सयनो मध्य विद्यालय के एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, सबों का चल रहा जगदीशपुर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। आए दिन मध्यान भोजन खाने से बच्चों के बीमार होने की शिकायत सामने आती है ,कुछ दिन पहले नवगछिया में भी यह मामला सामने आया था, जिसमें तकरीबन 25 बच्चे बीमार हो गए थे। आज फिर एक विद्यालय में ऐसा ही वाकया सामने आया है। जगदीशपुर प्रखंड के अंतर्गत सइनो मध्य विद्यालय में मध्यान भोजन खाने से 1 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं, सबों को इलाज के लिए जगदीशपुर के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है । वही ग्रामीणों ने बताया कि मध्यान भोजन कराने के बाद जब बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी तो विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार यादव 1:30 बजे स्कूल को बंद कर वहां से फरार हो गए वही ग्रामीणों व अभिभावकों […]