Month: August 2022

व्यापार मंडल अध्यक्ष बने गौतम सिंह ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : प्रखंड मुख्यालय में गुरूवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष व सदस्य के हुए चुनाव में अध्यक्ष भवानीपुर पैक्स अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह बने.बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि सदस्य में रूद्रप्रताप सिंह, हिमांशु झा व निलाव कुमार ने जीत दर्ज किया.चुनाव की प्रक्रिया सुबह सात बजे से साढ़े चार बजे तक हुआ.पांच बजे शाम में मतगणना हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर गौतम कुमार सिंह को सात मत व प्रतिद्वंदी सुनीता देवी को तीन मत मिला. सभी जीते पदधारक को प्रमाण पत्र दिया गया.चुनाव को लेकर भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह, एसआई संजय कुमार मंडल,एसआई राहुल कुमार,एएसआई मुकेश कुमार सिंह  सहित पुलिस बल तैनात रहे. DESK 04

डुमरिया में भगवत कथा के दौरान बह रही है  ज्ञान की गंगा ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

-मनुष्य का कर्म ही सबसे बड़ा पूजा है—- सरल संत दयालु जी महाराज  गोपालपुर:- गोपालपुर प्रखंड के डुमरिया में पिछले 1 अगस्त से चल रहे दस दिवसीय भागवत कथा के दौरान ज्ञान की गंगा बह रही है भगवत कथा के चौथे दिन प्रवचन करते हुए सरल संत दयालु जी महाराज ने कहा कि मनुष्य का कर्म ही सबसे बड़ा पूजा है अच्छे कर्मों से ही भगवान खुश होते हैं संसार में सत्कर्म के जरिए ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है आगे उन्होंने कहा कि महाभारत काल के दौरान वासुदेव श्री कृष्ण ने सत्य की विजय के लिए सारथी का रूप धारण किया था युद्ध के दौरान जब अर्जुन ने संसार के माया मोह में फंस कर अपने सभी अस्त्र […]

भारत विकास परिषद संगठन की नई शाखा का विस्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभारतDESK 040

नवगछिया – स्थानीय बाल भारती पोस्ट आफिस रोड के सभागार में स्थानीय समाजसेवियों की एक बैठक हुई. जिसमें नवगछिया में भारत विकास परिषद की एक शाखा का शुभारंभ का विचार  हुआ. मंच संचालन अध्यक्ष रतन कुमार संथालिया ने किया. महामंत्री निर्मल जी जैन ने बताया कि माता पिता ही परमेश्वर का रूप है. सभी को नित्य सुबह अपने अपने माता पिता का चरण स्पर्श कर ही दिनचर्या की शुरुआत करनी चाहिए. संरक्षक प्रो शिव भगवान गुप्ता, सचिव उज्जैन कुमार, सत्यम ने भारत विकास परिषद संगठन के उद्देश्य सेवा, संस्कार, संस्कृति समर्थ स्वस्थ भारत को विस्तार से बताया. अजीत कुमार जैन ने सभी से इस संगठन से जुड़ने  का आह्वान किया जिसका सभी ने ताली बजाकर स्वागत किया. महामंत्री दक्षिण बिहार […]

गंगा व कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

–  स्परों व तटबंधों पर बढा दवाब  गोपालपुर – गंगा व कोसी नदी में नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न स्थानों पर वृद्धि जारी रहने से विभिन्न स्परों पर तटबंधों पर काफी दवाब बढ गया है. जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में गंगा नदी के जलस्तर में 22 सेंटीमीटर व कोसी नदी के जलस्तर मैं 10 सैंटीमीटर की वृद्धि हुई है. गंगा . नदी गुरुवार की सुबह राघोपुर 32.00 मीटर पर चेतावनी स्तर से 32.68 से 68 सेंटीमीटर नीचे बह रही है. जबकि इस्माइलपुर -बिंद टोली में स्पर संख्या सात पर 30.73 पर बह रही है जो कि चेतावनी स्तर 30.60 से 13 सैंटीमीटऱ ऊपर बह रही है. कोसी नदी चोरहर पुल के पास आज सुबह […]

भवानीपुर का मान बढ़ाया काजल ने, गांव में खुशी का माहौल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

नवगछिया- 66 वीं बीपीएससी में रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के स्व० अरूण रजक व तरूणा देवी की बेटी काजल कुमारी ने प्रथम प्रयास में सफलता हासिल किया है उन्हें पंचायती राज पदाधिकारी का पद मिला। काजल की आरंभिक शिक्षा  मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल भवानीपुर व नवोदय विद्यालय नगरपारा में ही हुई। आगे की पढ़ाई पटना विमेंस कॉलेज से हुई। वहीं डाकघर में नौकरी लगने के वाबजूद भी काजल ने अपने सपने को पूरा करने का जो ख्वाब देखा था। उसे उसने मेहनत से पूरा किया। उसकी सफलता को देखते काजल के चाचा अंबिका कुमार रजक, चाची रूबी कुमारी, मनोज रजक, प्रशांत कुमार, भाई विकास कुमार, अमन कुमार, अमर कुमार, आनंद कुमार, अंकित कुमार, आलोक कुमार, जॉनसन कुमार, बहन मनीषा […]