Month: November 2022

भागवत कथा में बह रही है भक्ति की गंगा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

शिवधारी सुखदेव उच्च विद्यालय मौजमा-गनौल में चल रहे श्री मद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के ग्यारहवें दिन कथा वाचक पूर्णेदु चौधरी ने भागवन राम की चर्चा करते हुए बताया कि युग पुरुष श्रीराम की महिमा सृष्टि गाती है. भगवान की कथा का श्रवण सभी को सुलभ नहीं होता है जिस पर उनकी कृपा होती है उसी को कथा में आने का सौभाग्य मिलता है. इससे पूर्व कथा का शुभारंभ मुकेश कश्यप ने गणेश वंदना से किया. मौके पर आयोजन समिति के समीर चौधरी उर्फ बबलू चौधरी , वार्ड सदस्य मुकेश चौधरी, नवीन चौधरी , अरुण चौरसिया, प्रेमलता देवी, सुशीला देवी समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे. DESK 04

Noimg

मदहतपुर मध्य विद्यालय में अभिभावकों ने किया जम कर हंगामा, की तालाबंदी || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया:- मदहतपुर के माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को मिड डे मील में छिपकली मिलने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों और अभिभावकों ने विद्यालय के सामने और मध्य विद्यायल मदहतपुर दक्षिण के सामने जम कर हंगामा किया और विद्यालयों में तालाबंदी कर दिया. दोनों विद्यालयों में मध्याह्न भोजन सहित पठन पाठन पूरी तरह से ठप रहा. दोनों विद्यालयों में ग्रामीणों ने तालाबंदी भी कर दी थी. मौके पर ही ग्रामीण स्तर से ही सब्जी में पकी छिपकली को भी बरामद किया गया. ग्रामीणों की मांग थी कि मदहतपुर माध्यमिक विद्यालय के सभी शिक्षकों और रसोइयों को हटा दिया जाय जबकि गांव के ही मध्य विद्यालय मदहतपुर दक्षिण से भी चार शिक्षकों को हटाने की मांग कर रहे थे. […]

कहारपुर कोसी विस्थापितों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण || GS NEWS

कोसीदीवाली 2022बिजली समस्याबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – शुक्रवार को श्री कृष्णा वेलफेयर भागलपुर के द्वारा हरिओ पंचायत के कोसी पर गांव कहारपुर के कोसी कटाव विस्थापितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया.श्री कृष्णा वेलफेयर सोसायटी के प्रबंधक अभिषेक आनंद के प्रयास व गूंज संस्था के सहयोग से 200 परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया.राहत सामग्री में खाने के समान चावल ,सत्तू , चुड़ा ,नमकीन ,नमक ,साबुन ,त्रीपाल ,गद्दा ,कंबल ,चादर ,तकिया,तौलिया ,चप्पल आदि सामानों का वितरण किया.वहीं राहत सामग्री पाने वालों में रविशंकर यादव ,जासो यादव ,सुनीता देवी ,मुन्नी देवी ,प्रियंका देवी ,रीना देवी ,बूधो देवी ,पाखो देवी ,रेणु देवी ,गीता देवी ,रमा देवी व राधा देवी समेत अन्य कई लोग शामिल थे.वहीं राहत सामग्री पाकर इन कटाव विस्थापितों के […]

Noimg

नय सम्हरै छै त छोड़ी देना चाहियो, अलाय – बोकचो खाय ल बच्चा का स्कूल नय नी भेजबै || GS NEWS

ऋषव मिश्रा कृष्णा की कलम सेनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

ऋषव मिश्रा “कृष्णा” नवगछिया – मदहतपुर में विषाक्त मिड डे मील खाने से बीमार हुए बच्चे के अभिभावकों में काफी आक्रोश है. खास कर महिलाएं स्कूल पहुंच कर शिक्षकों और खास कर प्रधानाध्यापकों से सीधा सवाल जवाब करने के मूड में दिख रही थी. पागो देवी ने गुस्से में कह रही थी कि “नय सम्हरै छै त छोड़ी देना चाहियो, अलाय – बोकचो खाय ल बच्चा का स्कूल नय नी भेजबै” जबकि स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चों की मां ललिता देवी, कंचन देवी, धूरो देवी ने कहा कि शिक्षकों से मिड डे मील नहीं संभलता है, इसका पैसा ही उनलोगों के खाते में भेज देना चाहिये. हमलोग अच्छा अच्छा खाना अपने बच्चों को खिलाएंगे. धुरो देवी ने कहा कि […]