Month: November 2022

श्री – श्री 108 बाबा गणिनाथ पुजनोत्सव को ले बैठक आयोजित ,पुजनोत्सव 3 दिसंबर को || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – शुक्रवार को बभनगामा में श्री -श्री 108 बाबा गणिनाथ पुजनोत्सव को लेकर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय मंत्री व बाबा गणिनाथ मंदिर के संरक्षक निरंजन साह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बताया गया की बाबा गणिनाथ पुजनोत्सव महोत्सव 3 दिसंबर को खरीक में मनाया जाएगा. इसकी सफलता को लेकर सघन विचार विमर्श किया गया.वहीं बताया गया की रात्रि में जागरण व दिन में मंच का खुला अधिवेशन होगा.कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा गणिनाथ मंदिर के अध्यक्ष दिनेश बाबू करेंगे.सर्वसम्मति से कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष शंकर साह व निरंजन साह होंगे.बैठक में सम्पूर्ण वैश्य समाज के बिहार संरक्षक सुरेश कुमार ,मिथलेश साह ,सुबोध मुखिया ,अरविंद साह ,राजेश साह ,व महेश साह मौजूद थे. […]

रमेश शुल्का के निधन पर तुलसीपुर में शोक सभा का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – सरस्वती शिशु मंदिर तुलसीपुर के अध्यक्ष रमेश शुक्ला के निधन पर विद्यालय समिति के सभी अधिकारी एवं सदस्यों ने उनके तुलसीपुर स्थित आवास पर उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक शिव निवास, सचिव शिव शंकर प्रसाद सिन्हा, कोषाध्यक्ष लाल बाबु राय, प्रधानाचार्य संतोष भारती, आचार्य अभिनव कुमार, आचार्या मिनी कुमारी, अंजलि कुमारी, आदि उपस्थित थे. इस अवसर पर भाजपा नेता सज्जन भारद्वाज ने बताया कि स्व शुक्ला जी मृदुभाषी और जनप्रिय व्यक्तित्व थे. उनका निधन समाज की अपूरणीय क्षति है. DESK 04

Noimg

सिल्वर चमक के पीछे का काला सच – कहानी मेडलिस्ट संतोष की, पैसे के आभाव में चैंपियनशिप में नहीं जाने का बना लिया था मन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

ऋषव मिश्रा कृष्णा, मुख्य संपादक, जीएस न्यूज नवगछिया – नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल प्राप्त करने के बाद कदवा दियारा पंचायत के पकरा टोला निवासी संतोष इलाकाई युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है. युवा वर्ग रोजाना उससे मिलने आ रहे हैं, रोजना प्रबुद्धजन उसके घर पहुंच कर उसे सम्मानित कर रहे हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से बढ़ी संतोष की चमक दमक के पीछे एक काला सच है कि संतोष घनघोर आर्थिक समस्याओं से घिरा हुआ है और लगातार जिंदगी से जद्दोजहद कर रहा है. संतोष के पिता साधारण किसान हैं तो एक भाई बाहर रह कर मजदूरी करते हैं. एक भाई पढ़ाई कर रहा है. संतोष बताते […]

Noimg

राज्य दफादार चौकीदार संघ ने अपनी मांगों को लेकर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर राज्य दफादार चौकीदार संघ की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया।इन लोगों का कहना है कि बिहार चौकीदार संवर्ग 2019 को वापस लिया जाए। वही इन लोगों का कहना है कि 1990 में इन लोगों को सरकारी कर्मचारी बनाया गया। जिसमें आश्रितों को बहाल करने की बात थी और पहले भी आश्रित की बहाली होती थी और अभी भी हो रही है। जबकि नियमावली 14 बनने के बाद भी आश्रितों की बहाली हो रही है। लेकिन बीच के समय में आश्रितों की बहाली नहीं हुई। जिसको बहाल करने की मांग यह लोग कर रहे हैं। वही इन लोगों का कहना है कि नियमावली उन्नीस बना देने से कुछ काम एसपी के […]

Noimg

विस्कोमान भवन में मशीन खराब रहने पर सैकड़ों किसानों को तीन दिन से नहीं मिल रहे युरिया खाद || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

किसानों को समय पर युरिया खाद नहीं मिलने पर सैकड़ों किसानों के फसल होगे बर्बाद भागलपुर सुलतानगंज के विस्कोमान भवन में किसानों को तीन दिन से युरिया खाद नहीं मिलने पर किसानों को हो रही परेशानी| वही मिरहट्टी के किसान महिला एंव किसानों ने बताया कि तीन दिन से युरिया खाद के लिये विस्कोमान भवन का चक्कर लगा रहे | लेकिन हम लोगों को युरिया खाद नहीं मिल रहा है| विस्कोमान भवन के मैनेजर द्वारा युरिया खाद कि कालाबाजारी कि जा रही हैं| वही विस्कोमान भवन के मैनेजर ने बताया कि मशीन खराब है| इस लिये किसानों को खाद नहीं दे पा रहे हैं| मशीन ठीक होने पर युरिया खाद दिया जाएगा| वही कृषि पदाधिकारी अजय मणि ने बताया कि […]

Noimg

B.Ed के छात्रों ने जल्द से जल्द रिजल्ट घोषित करने की मांग को लेकर किया जमकर हंगामा || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, शुक्रवार को तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में b.Ed पार्ट 2 के छात्रों ने अपने रिजल्ट घोषित करने और मौखिक परीक्षा की तिथि बार-बार बदलने को लेकर कुलपति कार्यालय के समक्ष जोरदार नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन किया। वहीं कुलपति के अनुपस्थित रहने के कारण b.Ed के छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय में जल्द से जल्द रिजल्ट घोषित करने और मौखिक परीक्षा जल्द से जल्द लिए जाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। वही b.Ed के छात्र ऋतुराज ने बताया कि भागलपुर विश्वविद्यालय के द्वारा मौखिक परीक्षा की तिथि बार-बार बदले जाने से हम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हम सभी छात्र बिहार के अलग-अलग जिलों से परीक्षा देने आते […]

Noimg

जिला दिव्यांग सशक्तिकरण कोषांग की ओर से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल बैसाखी सहित कई उपकरण किए गए वितरण || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की ओर से सैंडिस कंपाउंड स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल बैसाखी सहित दिव्यांग जनों को काम में आने वाले अन्य उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने हरी झंडी दिखाकर दिव्यांग जनों को दिए गए ट्राई साइकिल को रवाना किया। दिव्यांग जनों के बीच इसे वितरण किया गया है। आज 59 लाभार्थियों ने ट्राई साइकिल के लिए आवेदन दिया था जिन्हें ट्राई साइकिल दिया जा रहा है। वही कोई अन्य दिव्यांगजन ट्राई साइकिल लेना चाहेंगे तो उनका कागज आज लेकर उन्हें जांच कर तुरंत ट्राई साइकिल दिया जाएगा। DESK 04

Noimg

होमगार्ड मैं और सफल हुए अभ्यर्थियों ने समाहरणालय परिसर के पास घंटों किया हाई वोल्टेज ड्रामा || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी एसडीओ धनंजय कुमार ने डांट फटकार लगाकर प्रदर्शनकारियों को किया समाहरणालय परिसर से बाहर भागलपुर,होमगार्ड में असफल हुए अभ्यर्थीयों ने समाहरणालय गेट के पास घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया के सभी पदाधिकारियों को आने और जाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी तभी कुछ देर बाद एसडीओ धनंजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को डांट डपट करते हुए समाहरणालय मुख्य दार को खाली करवाया, समाहरणालय का गेट जाम कर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारियों ने कहा हमारी फाइल है अभी तक क्यों पेंडिंग है हमे जल्द से जल्द न्याय चाहिए। इन लोगों की मांग है कि होमगार्ड की बहाली में कई फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए थे। जिन्हें उत्तीर्ण होने के बाद भी हटा दिया गया था। जिसके बाद सीट खाली […]