Month: November 2022

कलिंगा सेल्स दुकान पर बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा चिपकाई गई नीलामी की नोटिस || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, के कचहरी चौक स्थित कलिंगा सेल्स दुकान पर बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा नीलामी का नोटिस चिपकाया गया ,कलिंगा सेल्स के मालिक एन वी राजू के द्वारा बैंक से लोन लिया गया था और उसे उन्होंने नहीं चुकाया। इसको लेकर बैंक के द्वारा कई बार नोटिस दिया गया और फिर मामला कोर्ट में चला। जिस पर वह पेश नहीं हुए। जिसके बाद कोर्ट ने नीलामी का आदेश जारी कर दिया। नीलामी 29 नवंबर को की जाएगी जिसको लेकर प्रतिष्ठान में नोटिस चिपका दिया गया है। वही बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिवक्ता केशव कुमार झा ने बताया कि एन वी राजू उड़ीसा का रहने वाला है इनके सृजन घोटाले में भी सनलिप्त होने की बात सामने आई […]

Noimg

बिहार व झारखंड की महिला चिकित्सकों का तीन दिवसीय सेमिनार के पहले दिन उद्घाटन सत्र का हुआ आयोजन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर, बिहार व झारखंड की महिला चिकित्सकों का तीन दिवसीय सेमिनार के पहले दिन उद्घाटन सत्र का हुआ आयोजन यह कार्यक्रम 11 नवंबर 12 नवंबर और 13 नवंबर को आयोजित होना है जिसमें से 11 नवंबर को सर्जरी डिपार्टमेंट में कार्यशाला का आयोजन किया गया है वही 12 और 13 नवंबर को वैज्ञानिक सत्र का आयोजन किया गया है गौरतलब हो कि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े समस्याओं को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से आए महिला डॉक्टरों का तीन दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन जिलाधिकारी सुब्रत सेन सहित कई चिकित्सकों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तीन दिन तक चलने वाले सेमिनार में बिहार झारखंड के साथ-साथ देश के कई राज्यों […]

Noimg

दहेज हत्या के मामले में पति, देवर, ससुर और जीजा को दस वर्ष सश्रम कारावास || GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय के अदालत में चल रहा था मामला भागलपुर नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अखौड़ी अभिषेक सहाय की अदालत ने बिहपुर थाना क्षेत्र के झंडापुर ओपी के झंडापुर गांव में हुए दहेज हत्या के मामले में चार अभियुक्तों को दस वर्ष की सजा दी है.सजा पाने वाले अभियुक्तों में मृतिका के पति झंडापुर निवासी सतीश कुमार ठाकुर, देवर राहुल कुमार, ससुर सकलदेव ठाकुर और इस्माइलपुर के मंधत टोला निवासी जीजा अनिल ठाकुर है. सबों को भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 304 बी, 120 बी में दस वर्ष सश्रम कारावास और धारा 201 में तीन वर्ष की सजा दी गयी है. सभी अभियुक्तों को पांच-पांच हजार अर्थदंड […]

Noimg

जगतपुर झील के पास किया गया पक्षियों व जीवों का सर्वे || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर वन पदाधिकारी भरत चिंतापल्ली के नेतृत्व में एक टीम ने जगतपुर झील आये पक्षियों और अन्य जीवों का सर्वे किया गया. वन क्षेत्र पदाधिकारी पृथ्वीनाथ सिंह, पक्षीविद अरविंद मिश्र, डॉ संजीत कुमार, जगतपुर के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव, वनरक्षी अमन कुमार और पूनम कुमारी के साथ जगतपुर गांव में बनायी गयी इको विकास समिति के सदस्य भी थे. डीएफओ ने कहा कि जैव विविधता की गणना की जा रही है. यहां कुछ नयी प्रजाति के पक्षी, तितलियां और कीड़े देखे गये. नया व्याग्र पतंग प्रजाति का भी पक्षी देखा गया. यहां जलकुंभी से जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. मगरमच्छ और घड़ियाल गंगा नदी में बढ़ना सामान्य और प्राकृतिक बात है. इसे सकारात्म रूप में […]

Noimg

एक यात्री पटरी के बीच पेट के बल लेटा रहा और ऊपर से मालगाड़ी गुजर रही थी, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

सच ही कहा गया है जाको राखे साइयां मार सके ना कोई यह कहावत चरितार्थ हुआ भागलपुर के कहलगांव स्टेशन पर जब एक यात्री प्लेटफार्म से उतर कर पटरी पार करते हुए दूसरे प्लेटफार्म पर जा रहा था तभी अचानक से काफी तेज गति से माल गाड़ी आ गई और वह व्यक्ति पटरी के बीचो बीच गिर गया फिर उसने तुरंत ही अपना दिमाग लगाते हुए पेट के बल सो गया और राम-राम जपने लगा युवक पटरी के बीचो-बीच सोया था और उसके ऊपर से मालगाड़ी गुजर रही थी बिल्कुल यहां पर चढ़ती चरितार्थ होता दिखा कहावत जाको राखे साइयां मार सके ना कोई । भागलपुर के कहलगाँव स्टेशन का यह खतरनाक वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे ,शॉर्टकट […]

Noimg

मुखिया को मिला जान से मारने की धमकी भरा पत्र || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर,पीरपैंती प्रखंड के पंचायत हरिणकोल के मुखिया दीपक सिंह के द्वारा मध्य विद्यालय हीरानंद 19 अक्टूबर को औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे मुखिया के द्वारा प्रधानाध्यापिका कुमारी साक्षी से मध्यान भोजन एवं बच्चे की उपस्थिति के रजिस्टर मांगने पर प्रधानाध्यापिका के द्वारा नहीं दी गई उसके बाद प्रधानाध्यापिका के द्वारा मुखिया पर रंगदारी एवं रिश्वत लेने के आरोप में 27 अक्टूबर को मामला दर्ज करवाया गया, मुखिया दीपक सिंह द्वारा जानकारी दि गई कि मैं ग्रामीणों की शिकायत को लेकर हीरानंद विद्यालय पहुंचा चुकी कई बिंदुओं की शिकायत थी साफ-सफाई से लेकर पढ़ाई मध्यान भोजन एवं शिक्षकों के समय से पहले चले जाना इस मामले को लेकर जब मैंने पहुंचा और विद्यालय की. प्रधानाध्यापिका से विवरण मांगा तो […]

Noimg

अपराधी को भगाने व संरक्षण देने वाली महिला को भेजा गया जेल || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव में बीते दिन मंगलवार को देर शाम गोलीबारी में घायल रामजन्म यादव के फर्द बयान पर गोपालपुर थाना के तिनटंगा करारी गांव के ही सोनू यादव अन्य 3 लोगों के विरुद्ध जान प्राथमिकी दर्ज की गई थी।गोली चलाने के बाद अपराधी सोनू यादव उसी रात में पोखरिया गांव में चचेरी मामी के घर में आकर छुप गया था । जिसकी सूचना मिलने पर गोपालपुर पुलिस ने बुधवार को छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान सीता देवी ने अपराधी सोनू यादव को बचाने के के लिए भगा दिया था। उसी क्रम में सोनू यादव ने दरोगा पर गोली चला दी जिसमें एक पुलिस पदाधिकारी बाल-बाल बच गए। पूरी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने […]

डीएम के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने दो दिनों तक विभिन्न वार्डों में किया नल -जल योजना की जांच ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर : – डीएम सुब्रत कुमार के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों व प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारियों द्वारा अलग अलग वार्डों में जल नल योजना की जांच किया।जांच के दौरान गोपालपुर व इस्माईलपुर प्रखंड केअधिकांश वार्डों में जल नल की स्थिति काफी बद से बदतर दिखी।किसी वार्ड में पाइप के फट जाने के कारण सड़क पर पानी बह रहा था तो कहीं पानी का कनेक्शन ही नहीं दिया गया था।अधिकांश वार्डों में पाइप बिछाने के लिये काटे गये सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया।सबसे स्थिति गोपालपुर प्रखंड के गोसाईंगांव, मकंदपुर, गोपालपुर डिमाहा,डुमरिया चपरघट पंचायत,सुकटिया बाजार, तिनटंगा करारी,अभिया पचगछिया, सैदपुर व बाबू टोला कमलाकुंंड पंचायतों के विभिन्न वार्डों का अधिकारियों द्वारा सघन जांच किया गया।इस्माईलपुर प्रखंड के परबत्ता, इस्माईलपुर पूर्वी भिट्ठा, […]

नहीं रहे पंचायत समिति सदस्य रमेश शुक्ला || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक तुलसीपुर के पंचायत समिति सदस्य रमेश शुक्ला का निधन हृदय गति रुक जाने से गुरुवार की सुबह हो गया. बीते कई माह से ह्रदय का इलाज चल रहा था.इलाज के लिए भागलपुर ले जाने के क्रम में रास्ते में निधन हो गया.वे कई बार पंचायत समिति सदस्य पद से निर्वाचित हुए और प्रमुख बनने के लिए भी संघर्ष किए. समाज में बीते दो दशक से लगातार एक ग्रामीण चिकित्सक के रूप में गांव के लोगों की सेवा कर रहे थे उनके निधन से समाज के लोगों को अपूरणीय क्षति हुई है. प्रखंड प्रमुख शंकर प्रसाद उर्फ दल्लू यादव ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. DESK 04