Month: January 2023

Noimg

रंगरा, मदरौनी और सहौरा में बीजेपी ने किया बूथ स्तरीय बैठक || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी ने रंगरा, मदरौनी और सहौरा में बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन किया. जिसमें पन्ना प्रमुख बनाने एवं 29 जनवरी को माननीय प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सफल करने हेतु रणनीति बनाई. बैठक में माननीय पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, विधानसभा संयोजक मनोज पांडेय, विधानसभा प्रभारी शंभू ठाकुर, जिला महामंत्री आलोक कुमार सिंह, कार्यालय मंत्री रंजीत झा, श्री गौरव सिंह, बिंदु सिंह, बूथ अध्यक्ष रितेश कुमार सिंह, शिव शंकर शर्मा, रंजन कुमार सिंह समेत अन्य भी उपस्थित थे. DESK 04

Noimg

ढोलबज्जा में जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस || GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया प्रखंड के कोसी पार ढोलबज्जा के नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में जिला पार्षद नंदनी सरकार की अध्यक्षता में मनाई गई. लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित एवं कैंडल जलाकर कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और इस अवसर पर बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वक्ताओं ने अपने संबोधन के माध्यम से प्रकाश डाला. मौके पर जिला पार्षद नंदनी सरकार, ढोलबज्जा पंचायत के सरपंच सुशांत कुमार, भाजपा प्रखंड महामंत्री शुभाशीष कुमार, जिप प्रतिनिधि दिलीप जायसवाल, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार कन्हैया, निशांत सरकार, सुभाष कुमार, राहुल कुमार, दिनेश शर्मा, पीयुष कुमार, शशि पोद्दार, भिखारी राम, सदानंद भगत, नीरज सरकार, प्रवीण कुमार, बीरेंद्र शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे. […]

Noimg

लोक अदालत को लेकर शाखा प्रबंधकों कर साथ किया गया बैठक का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – ग्यारह जनवरी को नवगछिया व्यवहार न्यायालय में होने वाले लोक अदालत को लेकर विभिन्न शाखा प्रबंधकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सचिव एसडीजेएम रविरंजन कर रहे थे. लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिये पक्षकारों को नोटिस करने का निर्देश शाखा प्रबंधकों को दिया गया. सभी प्रबंधकों को पक्षकारों के प्रति लचीला रवैया रखने का निर्देश दिया गया. जबकि लोक अदालत में अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें, इसके लिये प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया. DESK 04

Noimg

तीनटेंगा करारी गांव में ट्रेक्टर के धक्के से घायल हुए छः वर्षीय बच्चे की मौत || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटेंगा करारी गांव में 18 जनवरी को ट्रेक्टर के धक्के से घायल हुए छः वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी है. देर शाम मृत बालक का शव पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. बालक के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा. मृतक बालक करारी तीनटेंगा निवासी राजेश मंडल का पुत्र अश्विनी कुमार है. परिजनों ने बताया कि 18 जनवरी को घटना के तुरंत बाद बालक को इलाज के लिये गोपालपुर पीएचसी भेजा गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिये जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया. जेएलएनएमसीएच में भी बालक की स्थिति में कोई सुधार न हुआ, जिसके बाद उसे पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान बालक […]

Noimg

मोहद्दीनगर के वार्ड नंबर 43 में मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल का ग्रामीणों ने किया अभिनंदन || GS NEWS

UncategorizedDESK 040

भागलपुर,मोहद्दीनगर के सक्रुल्लाचक वार्ड नंबर 43 में भागलपुर की मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल का ग्रामीणों ने बुके देकर स्वागत किया, इस अभिनंदन समारोह में वार्ड के पार्षद अर्सदी बेगम के अलावे दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे, वही डॉक्टर वसुंधरा लाल ने कहा वार्ड नंबर 43 की जनता ने मुझे जिस उम्मीद से चुना है मैं उस पर खरी उतरेगी और उम्मीद है हमारे कदमों से कदम मिलाकर लोग विकास की राह पर मेरे साथ चलेंगे इस मौके पर विद्यानंद झा गोपाल पोद्दार सतनारायण मंडल भरत भूषण चौधरी बालेश्वर शाह के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे। DESK 04