Month: January 2023

Noimg

एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया के एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में खिलाड़ियों का सम्मान, समारोह पूर्वक किया गया. इस अवसर पर पिछले वर्ष अच्छा करने वाले खिलाड़ियों प्रियांशु कुमार, मीनाक्षी कुमारी, प्रिया कुमारी, तान्या वात्सल्य, अनन्या वात्सल्य, सक्षम सागर, हरिओम कुमार, हर्ष कुमार को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षाविद सह सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक रामकुमार साहू, संतोष सिंह, कंचन सिंह, अभिषेक चौधरी, संजय कुमार सुमन के द्वारा खिलाड़ियों को अंग वस्त्र एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया. मैके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जेम्स फाइटर ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रतिदिन प्रशिक्षण करना चाहिए और साथ ही अपने खेल के साथ अनुशासन का निष्ठा पूर्वक पालन करना […]

Noimg

नवगछिया थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | सरस्वती पूजा को लेकर नवगछिया थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष भारत भूषण ने किया। बैठक में बताया गया कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाइसेंस जरूरी है। पूजा में डीजे नहीं बजेगा। अगर डीजे बजा तो डीजे संचालक व पूजा कमेटी पर कार्रवाई होगी। पूजा में अश्लील गाना, पूजा पंडाल के पास ताश या जुआ खेल, बिना हेलमेट की बाइक, ट्रिपल लोड नहीं चलना, 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर नहीं बजेगा। शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर कारवाई होगी, थानाध्यक्ष भारत भूषण ने कहा कि शांतिपूर्ण सभ्य व नियंत्रित पूजा संपन्न करना ही हमारा उद्देश्य है। DESK 04

Noimg

नवगछिया में मांस लदा ट्रक जब्त, चालक व खलासी गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया : नवगछिया एनएच 31 पर टोल प्लाजा के पास पुलिस ने मांस लदा ट्रक को जब्त कर लिया है। साथ ही चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। बीफ का नमूना पुलिस ने जांच के लिए भेजा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक समस्तीपुर के ताजपुर से बीफ लेकर बंगाल के दालकोला जा रहा है। इसके बाद नवगछिया पुलिस ने उक्त कार्रवाई करते हुए। नवगछिया के टोल प्लाजा के पास ट्रक को जांच के लिए रोका। जांच के क्रम में पहले गाड़ी के चालक को बोला गया की आपके गाड़ी में शराब होने की सूचना मिली है जिसकी जांच करनी है। जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में कच्चा मांस बरामद किया। […]

Noimg

बिहपुर पुलिस ने सोनवर्षा के कुख्यात कन्हैया के घर चिपकाया इश्तिहार || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर।  रविवार को बिहपुर पुलिस ने  थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सोनवर्षा में कई कांड के फरार अपराधी कन्हैया चौधरी पिता मनोज चौधरी के घर ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया। कन्हैया पुलिस के लिये चुनौती बन गया है। वह लगातार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो रहा है। पुलिस भी कन्हैया को पकड़ने के लिये कोई कोर कसर नही छोड़ रही है।पुलिस की गठित एसआईटी की टीम बिहपुर से लेकर नारायणपुर व अन्य गंगा व कोसी दियारे की खाक छान रही है। हालिया दिनों में कन्हैया ने मामूली बात जमालदीपुर के किसान सुनील सिंह की बेरहमी से पटपारा दियारे में पिटाई किया था। उसके बाद किसान की मौत हो गई थी। उसके बाद से वहां फरार चल रहा […]

Noimg

पुलिस ने दो ड्राम देशी शराब साथ उपकरण किया बरामद || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के कोसी दियारा में रविवार को थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी सअनि मुकेश कुमार सिंह ने सशस्त्र बलों के साथ करीब 12 किलोमीटर उत्तर कोसी नदी किनारे बैनाडीह बहियार में अवैध देशी शराब बनाए जाने की गुप्त सुचना पर छापामारी किया। छापेमारी के दौरान करीब 2 ड्राम में अर्धनिर्मित शराब लगभग 300 लीटर देशी शराब के साथ ,शराब बनाने का उपकरण,गैस चूल्हा,छिद्र किया हुआ एक स्टील का ड्राम,दो प्लास्टिक का ड्राम,शराब बनाने की दवाई जप्त कर थाना परिसर भवानीपुर ओपी लाया गया है।मामले को लेकर भवानीपुर पुलिस छानबीन में जुटी है। भवानीपुर पुलिस द्वारा शराब तस्कर का नाम गुप्त रखा गया है। DESK 04