Month: October 2023

Noimg

सुलतानगंज प्रखण्ड के करहरिया पंचायत में जिला पदाधिकारीयों द्वारा जन संवाद कार्यक्रम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के किशनपुर पंचायत एंव करहरिया पंचायत में राज्य सरकार के निर्देश पर जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जन संवाद कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, डीडीसी कुमार अनुराग, एसडीओ धन्नजय कुमार, डीएसपी गौरव कुमार, डीआरडीए डारेक्ट सह जिला आर्पुति पदाधिकारी राज कुमार प्रसाद , करहरिया मुखिया पूनम कुमारी, सरपंच महेन्द्र शर्मा , पंचायत समिति रुनी कुमारी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया| जन संवाद कार्यक्रम का मंच संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू, सीओ अमित राज ने की | कार्यक्रम में मुखिया पूनम कुमारी एंव जनप्रतिनिधियों के द्वारा जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन सहित अन्य पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया गया| […]

Noimg

निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन |||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा प्रखण्ड अंतर्गत सामुदायिक भवन ग्राम पंचायत बैसी जहांगीरपुर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन मुखिया बीबी आयसा बेगम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर पंचायत सचिव सुनील कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अताबुल हक, कम्प्यूटर प्रशिक्षक निर्भय कुमार,प्रखंड वार्ड अध्यक्ष अरविन्द यादव, वार्ड सदस्य जुली प्रवीण, बबलू कुमार दास,शबीना खातुन, स्वच्छता पर्यवेक्षक मोहम्मद सैफ,छात्र एवं छात्रा -: सुरैया फिरदोश,मौसम खात,तपसीरा खातुन, खतीजा खातुन,काजल , रोशनी खातुन, मोजममील, निवास कुमार,परमजीत कुमार, सीमा,अजमेरी खातुन,आकाश कुमार,अमर कुमार , मोहम्मद आलीम, सलमान मंसुरी व अन्य उपस्थित थे। DESK 04 B

Noimg

खरीक थानाध्यक्ष सहित अन्य पर गाली गलौज मारपीट का आरोप | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के खरीक थानाध्यक्ष सहित अन्य पर गाली गलौज मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा नवगछिया न्यायालय में किया है. मुकदमा नवगछिया व्यवहार न्यायालय के प्रथम अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में खरीक थाना के खरीक बाजार शिवगंज टोला निवासी गणेश सहनी की पत्नी प्रमिला देवी ने किया है. मुकदमा में खरीक थानाध्यक्ष सुबेदार पासवान सहित दो अन्य पुलिस कर्मी व खरीक बाजार शिवगंज टोला निवासी उपेंद्र मोदी को आरोपित बनाया है. इस संबंध में खरीक थानाध्यक्ष के मोबाइल पर सम्पर्क किया तो उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया. DESK 04 B

Noimg

सरपंच से रंगदारी मांगने के मामले में इस्माइलपुर पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपियों पर होगी कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : बीते शनिवार को इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी भिट्ठा पंचायत के सरपंच मुरली राम के ग्राम कचहरी कार्यालय में आकर अपराधियों ने गाली-गलौज करते हुऐ 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस घटना के विरुद्ध पीड़ित सरपंच ने इस्माइलपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। सरपंच ने अपने आवेदन में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी भिट्ठा निवासी सुनील यादव,मिथुन यादव और कैलाश यादव को आरोपी बनाया था। पीड़ित सरपंच के आवेदन पर इस्माइलपुर पुलिस ने थाना कांड संख्या 117/23 के रूप में के रूप में मामला दर्ज कर लिया है। बताते चले कि शनिवार की दोपहर 2:00 बजे उपरोक्त सभी आरोपियों ने सरपंच के […]

दो बोतल विदेशी शराब के साथ-साथ पुलिस ने चार युवक सहित कार को किया जप्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बोतल विदेशी शराब के साथ चार युवक को शराब के नशे में जहां गिरफ्तार किया है, वहीं एक कार को भी जप्त किया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नवगछिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शंभू उरॉव पुलिस बलों के साथ संध्याकालीन गश्ती पर थे । तभी मकनपुर चौक से नवगछिया बाजार की तरफ आने वाली सड़क मार्ग पर सामने से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया और जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो कार के अंदर से 180 एमएल के दो बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ। इस कार्रवाई के बाद कार के अंदर बैठे चालक सहित चार युवक को पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जब […]