Month: October 2023

Noimg

टाटा मैजिक पिकअप से पुलिस ने किया भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के खरीक थाना के पुलीस अवर निरीक्षक राम प्रकाश आर्य ने खरीक चौक से एक टाटा मैजिक पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरीक थाना पुलिस अवर निरीक्षक रामप्रकाश आर्य के नेतृत्व में संध्याकालीन गस्ती के दौरान खरीक चौक पर वाहन जांच कर रहे थे । इसी क्रम में सामने से आ रही एक टाटा मैजिक पिकअप को जांच के लिए रुकने का पुलिस ने इशारा किया। पुलिस की इशारा को देखकर पिकअप चालक रुकने के बजाय तेज गति कर भागने का प्रयास करने लगा, परंतु पुलिस के द्वारा पिकअप को रोक लिया गया। जब पिकअप की तलाशी ली गई तो गाड़ी के डाला से भारी मात्रा […]

Noimg

दुर्गापूजा को तेकर शांति समिति की बैठक | |GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK 04 B0

बिहपुर : दुर्गापूजा को लेकर मंगलवार को बिहपुर थाना परिसर में शांतिसमिति की गई।बैठक में बताया गया कि प्रतिमा विसर्जन जुलूस पूर्व निर्धारित रूट से ही होगा।नए रूट का लाईसेंस नहीं मिलेगा।डीजे नहीं बजेगा।थानाध्यक्ष राजेशरंजन कुमार ने कहा कि पूजा व मेले के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।ऐसे तत्वों से पुलिस पूरी सख्ती से निपटेगी।कहा गया कि पूजा,मेले व प्रतिमा विसर्जन के दौरान समितियों के सामने अगर कोई बाधा व परेशानी है तो बताएं।इस पर सबों ने कहा कि थानाक्षेत्र में सभी पर्व पूरी सांप्रदायाक सौहार्द के माहौल में संपन्न होता आ रहा है। बताया गया कि सभी मंदिर जाने वाले रास्तों पर आरती के समय व मेला के दौरान बाईक पुलिस […]

Noimg

भवानीपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में कॉलेज चौक से बाईक चोरी | |GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में कॉलेज चौक से एक हिरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस बाईक संख्या बी आर10 ए सी 5359 चोरी का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ीत रंगरा थाना क्षेत्र के सहौड़ा निवासी मिथिलेश पासवान ने भवानीपुर ओपी में आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।उक्त जानकारी एडिशनल प्रभारी मुलायम प्रसाद यादव ने देते हुए बताया की मामले में भवानीपुर पुलिस छानबीन में जुटी है।कार्यवाई की जाएगी।।आवेदन में पीड़ीत ने बताया है की जे पी कॉलेज नारायणपुर फार्म भरने के लिए आए हुए थे।कॉलेज कैंपस में सड़क निर्माण के कार्य को लेकर गेट के बाहर बाईक लगाकर कॉलेज फार्म भरने चले गए थे आने के बाद मोटरसाइकिल गायब था। DESK 04 B

Noimg

भूख हड़ताल पर बैठी सेविका – सहायिका बेहोश, पीएचसी नारायणपुर में ईलाजरत ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय परिसर नारायणपुर में मंगलवार को ऑगणबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति बिहार प्रदेश के आह्वान पर पॉच सूत्री मांग को लेकर सेविका,सहायिका का अनिश्चित कालीन हड़ताल ग्यारवॉ दिन जारी था। हड़ताल के 11वें दिन मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायत के विभिन्न गॉव की सेविका एवं सहायिकाओं ने प्रखंड परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल किया था। भूख हड़ताल के साथ-साथ थाली पीट कर सरकार से मांग पूरा करने का अपील किया । भूख हड़ताल का नेतृत्व आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की प्रखंड अध्यक्ष सुनैना देवी कर रही थी । भूख हड़ताल पर बैठी नगरपारा उत्तर पंचायत की आंगनवाड़ी सेविका नीतू कुमारी और एक सहायिका बेबी कुमारी बेहोश हो गई।बेहोश होने पर एंबुलेंस को कॉल करके बुलाया गया […]

Noimg

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : इस्माइलपुर थाना परिसर में मंगलवार को दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर के शांति समिति का बैठक आयोजित किया गया है। इस दुर्गा पूजा के मौके पर गत वर्ष हुई घटना को देखते हुए विशेष तौर पर निगरानी बरतनी की तैयारी की जा रही है। प्रशासन की ओर से थाना क्षेत्र में 93 लोगों पर 107 की निरोध आत्मक करवाई किया गया है। थाना अध्यक्ष एजाज रिजवी ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में शांति भंग नहीं किया जाएगा।यहां पर पूजा पंडाल पर आर्केस्ट्रा या किसी भी तरह का डीजे नहीं बजेगा। इस सरत के साथ मेला लगाया जाएगा। अगर कहीं पर। किसी तरह की कोई अप्रिय बात हो तो समिति के सदस्यों द्वारा बताया जाएगा बैठक में […]

Noimg

आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका का अपनी 5 सूत्री मांग को लेकर रंगरा प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

रंगरा – जिले के प्रखंड में लगातार 12 वें दिन प्रखंड कार्यालय रंगरा में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका अपनी मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय रंगरा में धरना प्रदर्शन किया। बता दे आपको की 29 सितंबर से सेविका एवं सहायिका का प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भी सेविका एवं सहायिका ने प्रदर्शन कर अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रंगरा चौक अन्नू भारती को आवेदन दिया और कहा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम लोग हड़ताल पर रहेंगे । उनकी मुख्य मांगे सेविका एवं सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। मानदेय वेतन की जगह वेतन भुगतान किया जाए। समान काम के लिए समान वेतन दिए जाएं। बकाया राशि का अविलंब भुगतान कराया […]

Noimg

छात्रावास चालू करवाने के लिए प्राचार्य ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव को लिखा पत्र ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : छात्रावास चालू करवाने के लिए प्राचार्य ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र लिखा है. ज्ञातव्य हो कि पिछले दिनों मदन अहिल्या महिला कॉलेज में अभाविप छात्राओं ने कॉलेज में छात्रावास चालू करवाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल किया था. इसी को लेकर प्राचार्य ने कुलसचिव को पत्र लिख कर ध्यान आकृष्ट करवाते हुए लिखा है कि छात्रावास संख्या एक को संवेदक ने महाविद्यालय को सौंप दिया है. किंतु छात्रावास का फर्श व रूम क्षतिग्रस्त है. मरम्मत की आवश्यकता है. कुलपति से भी पूर्व में पत्राचार कर मरम्मत की मांग की जा चुकी है.छात्रावास संख्या एक तथा दो को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सड़क की आवश्यकता हैं. इस कार्य के लिए स्थल निरीक्षण कर प्राक्कलन तैयार […]

Noimg

निशुल्क दंत जाँच शिविर का बाल भारती में किया गया आयोजन | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के स्थानीय बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड और बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में एवं लायंस क्लब नवगछिया के सहयोग से कटिहार के विख्यात दंत चिकित्सक डॉक्टर लीलाधर माहेश्वरी के नेतृत्व में कटिहार के ही दंत चिकित्सक डॉक्टर सुमित काबरा , डॉक्टर अविनाश कुमार, डॉक्टर शुभम, डॉक्टर गौरव एवं स्थानीय प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉक्टर मुकेश कुमार और डॉक्टर सौम्या चौधरी ने करीब दोनो विद्यालयों के 3500 छात्र – छात्राओं के दाँतो का जाँच किया और आवश्यक सलाह बच्चों को दी । कार्यक्रम की शुरूवात मुख्य अतिथि नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार, सभी चिकित्सको तथा बाल भारती प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा,डॉक्टर बनवारी लाल चौधरी, सचिव अभय प्रकाश मुनका, उपसचिव प्रवीण केजरीवाल ,कोषाध्यक्ष अशोक […]

Noimg

जमींदोज हो रही हैं रंगरा पुलिस के द्वारा जप्त की गई गाड़ियां ||GS NEWS

नवगछियाबिहाररंगरा चौकDESK 04 B0

रंगरा पुलिस ने जितने भी चार चक्के वाहन जप्त किए आधिकांश को गड्ढे में रखा, गड्ढे में बरसात का पानी भर जाने के कारण पानी में तैर रही है गाड़िया जबकि अनुमानतः दो दर्जन मोटर साइकिल और अन्य जप्त की गई गाडियां भी थाना परिसर में बन रही हैं कबाड़ नवगछिया : विभिन्न मामलों में रंगरा पुलिस के द्वारा जप्त की गई गाड़ियां इन दिनों पानी और मिट्टी में धंस कर जमींदोज हो रहें हैं। पानी में रह कर जहां चार चक्के वाहन अपनी अंतिम सांसे गिन रही हैं तो वहीं लगभग दो दर्जन दो पहिए वाहन मिट्टी में धंसकर और धूप-बरसात में कबा बन रहें हैं। अमूमन यही दुर्दशा लगभग सभी थाने में जप्त की गई गाड़ियों की है। […]