Month: January 2025

Noimg

भागलपुर के मानिकपुर में धमाका कर दहशत फैलाने की साजिश, CCTV में कैद हुई घटना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के मानिकपुर मोहल्ले में बीती रात लगातार दो विस्फोट कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई। घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक युवक कंधे पर बैग लटकाए सड़क के बीचों-बीच विस्फोटक पदार्थ रखता है और उसमें आग लगाता है। इसके तुरंत बाद तेज धमाके की आवाज गूंजती है, जिससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में लगी है। स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटना को लेकर गहरी चिंता जताई […]

Noimg

जन शिकायत एवं नीलाम पत्र वाद को लेकर हुई बैठक || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर। भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जन शिकायत एवं नीलाम पत्रवाद के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिन विभागों के यहां जन शिकायत के मामले लंबित हैं उनकी सूची पटल पर रखी गई तथा संबंधित विभाग के पदाधिकारी को 25 जनवरी 2025 तक मामले का निष्पादन कर लेने हेतु निर्देशित किया गया। नीलाम पात्रवाद की समीक्षा में जिन मामलों में वारंट निर्गत किये गये हैं, उनका तामीला करवाते हुए संबंधित देनदार को नीलाम पत्र न्यायालय में उपस्थित कराने हेतु भागलपुर के सभी पुलिस उपाधीक्षक/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक में बैंकों को अपने लंबित मामलों का निष्पादन करवाने में अपेक्षित सहयोग […]

Noimg

डीएम ने किया प्रगति यात्रा के प्रस्तावित स्थलों का दौरा, तैयारियों का लिया जायजा || GS NEWS

बिहारभागलपुरसरकारी योजनाDESK 1010

नवगछिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित प्रगति यात्रा के मद्देनजर भागलपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोराडीह प्रखंड में प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस अड्डा के लिए राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अगरपुर गोराडीह के समीप चिन्हित 15 एकड़ भूमि का अवलोकन किया। वहीं, औद्योगिक पार्क के लिए कस्तूरबा उच्च विद्यालय एवं पावर सब स्टेशन से एक किलोमीटर आगे जमीन चिन्हित की गई, जिसका जायजा डीएम ने लिया। इसके अलावा, जिलाधिकारी ने बाईपास के समीप प्रस्तावित आरओबी, कंबाइंड कंट्रोल सेंटर, जिला अतिथि गृह एवं समीक्षा भवन का भी निरीक्षण किया और तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, […]

Noimg

कर्पूरी रथ अति पिछड़ा जनसंवाद यात्रा पहुंचा भागलपुर, लोगों को दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ||GS NEWS

निर्माणबिहारबैठकभागलपुरDESK 1010

भागलपुर : जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित कर्पूरी रथ अति पिछड़ा जनसंवाद यात्रा बिहार के विभिन्न जिलों से होते हुए रविवार को भागलपुर पहुंचा। इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यात्रा के दौरान जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहन राजभर ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा समाज को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनसे समाज के लोगों को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है ताकि अधिक से अधिक […]

Noimg

महाकुंभ में बिहार की लोक कला की छटा, मंजूषा पेंटिंग का लगा विशेष स्टॉल || GS NEWS

निर्माणबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर : प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम पर 144 साल बाद आयोजित महाकुंभ मेले में इस बार देशभर की लोक कलाओं की विशेष झलक देखने को मिल रही है। भारत सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा महाकुंभ में लोक कलाकारों को अपनी सांस्कृतिक पहचान दर्शाने के लिए 8 ज़ोन में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में बिहार की प्रसिद्ध मंजूषा और मधुबनी पेंटिंग्स से कला आंगन को भव्य रूप से सजाया गया है। अंगजनपद भागलपुर की प्रसिद्ध मंजूषा लोक कला को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है, जिसमें समुद्र मंथन से जुड़े चित्रों को उकेरा गया है। माना जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान 14 रत्नों में अमृत और विष […]

Noimg

महाकुंभ प्रयागराज के लिए हिंदू फ्रंट ऑफ भारत का जत्था 24 जनवरी को होगा रवाना || GS NEWS

बैठकभक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरDESK 1010

भागलपुर में हिंदू फ्रंट ऑफ भारत और जनसंख्या फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि 24 जनवरी को विक्रमशिला एक्सप्रेस से लगभग 200 श्रद्धालुओं का जत्था महाकुंभ प्रयागराज के लिए रवाना होगा। हिंदू फ्रंट ऑफ भारत के बैनर तले भागलपुर समेत पूरे बिहार से सनातनी भक्त इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे। प्रेस को संबोधित करते हुए हिंदू फ्रंट ऑफ भारत के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष दास ने कहा कि यह संगठन का पहला बड़ा कार्यक्रम है, और आने वाले समय में ऐसे कई आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन और श्रेष्ठ धर्म है, जिसकी रक्षा करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि धर्म की […]

Noimg

परिचारी पदों पर धांधली के खिलाफ शिक्षित बेरोजगार संघ का धरना || GS NEWS

धरना प्रदर्शनबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर समाहरणालय परिसर में कार्यालय परिचारी पदों पर नियुक्ति में कथित धांधली के खिलाफ शिक्षित बेरोजगार संघ ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना में लगभग 500 महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया और बिहार सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। शिक्षित बेरोजगार संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार दास ने बताया कि 2016 में जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा इन पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद 2023 में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए, जिसमें अभ्यर्थियों ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया। लेकिन जिलाधिकारी द्वारा केवल 15 आवेदकों को ही पात्र माना गया, जिससे अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को […]

Noimg

बीच सड़क पर आधी रात में धमाका, CCTV में कैद: भागलपुर में लोगों के बीच दहशत का माहौल, भागते नजर आया एक शख्स || GS NEWS

अपराधघटनाबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर इलाके में बीती रात हुए एक जोरदार धमाके ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। आधी रात को हुए इस धमाके की आवाज से लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति बैग लेकर इलाके में आया और उसने बमनुमा पटाका फोड़कर भागने की कोशिश की। फुटेज में दो धमाके साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। धमाका विनोद कुमार और अनिल कुमार के घर के पास हुआ, जहां पास में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल भी स्थित है। लोगों […]

Noimg

65 वर्षीय महिला से गैंगरेप: सिगरेट देने से मना करने पर बदमाशों ने की दरिंदगी || GS NEWS

अजब - गजबघटनादुखदबिहारDESK 1010

बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। सिगरेट देने से इनकार करने पर चार बदमाशों ने महिला के घर में घुसकर उसे खेत में ले जाकर गैंगरेप किया। घटना के समय आरोपी शराब के नशे में थे। घर में दीवार फांदकर घुसे आरोपी बुधवार देर रात करीब 1 बजे चार आरोपी महिला के घर पहुंचे और सिगरेट मांगने लगे। महिला के इनकार करने पर उन्होंने दरवाजा जोर-जोर से खटखटाना शुरू किया। इस बीच, महिला की बहू और पति पिछले दरवाजे से भाग निकले। लेकिन बुजुर्ग महिला घर में अकेली रह गई। आरोपियों ने पहले दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, फिर छत के सहारे घर में […]

Noimg

पत्नी की बॉडी के टुकड़े किए, प्रेशर कुकर में उबालकर झील में फेंका: तेलंगाना में रिटायर्ड आर्मी जवान गिरफ्तार || GS NEWS

अजब - गजबदुखदनिधनबिहारDESK 1010

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सेना से रिटायर्ड एक जवान ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े किए और सबूत मिटाने के लिए उन्हें प्रेशर कुकर में उबालने के बाद झील में फेंक दिया। आरोपी गुरुमूर्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुमशुदगी की शिकायत से हुआ खुलासा को पीड़िता माधवी की मां सुबम्मा ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी 13 साल पहले गुरुमूर्ति से हुई थी। माधवी और गुरुमूर्ति के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। पुलिस के मुताबिक, दंपति के बीच झगड़े के बाद गुरुमूर्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी […]