Month: January 2025

Noimg

समारोह पूर्वक मनाया गया नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर के रेलवे मैदान पर नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार व संचालन घनश्याम कुमार ने किया। इस मौके पर जिला सचिव ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रख्यात नेता एवं क्रन्तिकारी थे। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देने वाले आजाद हिन्द फौज के संस्थापक थे नेता जी। इस मौके पर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा व राष्ट्रीय खिलाड़ी राजा कुमार, राजीव कुमार, सूरज कुमार, मो सैफ अली, अभिषेक कुमार, रवि राहुल कुमार, मुकुल कुमार, आशीष कुमार, सन्नी कुमार, गुलशन कुमार, मुन्ना कुमार, बट्टू कुमार, अजीत कुमार, गौतम […]

Noimg

जयपुर चूहर पंचायत में भव्य कलश यात्रा के साथ शिव-पार्वती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा प्रारंभ ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत के आशाटोल-महवागढ़ स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में बने नव निर्मित शिव-पार्वती मंदिर में राजस्थान से लाई गई शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, नंदी और भैरव की प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा के लिए छह दिवसीय वैदिक पूजा अनुष्ठान शुरू हो गया है। गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आशाटोल समेत आसपास के क्षेत्रों की करीब 551 महिलाओं और युवतियों ने व्रत रखकर भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु “हर-हर महादेव,” “मैया पार्वती की जय,” और “हर-हर शंभु” के जयघोष कर रहे थे। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर भगवान पेट्रोल पंप, नारायणपुर बस स्टैंड, भवानीपुर थाना, मधुरापुर बाजार होते हुए बलाहा गंगाघाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश […]

Noimg

शादी का झांसा देकर छह महीने तक यौन शोषण, केस दर्ज ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने मधुरापुर गांव के मो. फारुक अली पर शादी का झांसा देकर छह महीने तक यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक छह माह पहले यह कहकर शारीरिक संबंध बना रहा था कि बालिग होने पर शादी कर लेगा। अब जब शादी की बात आई तो वह मुकर गया। पीड़िता ने युवक के परिजनों पर शादी के लिए दबाव डालने पर दहेज मांगने, गाली-गलौज करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि आरोपी युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार […]

Noimg

पराक्रम दिवस पर एनडीए कार्यालय बिहपुर में नेताजी सुभाषचंद्र को दी श्रद्धांजलि ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर के एनडीए कार्यालय में गुरुवार को मंडल भाजपा के संयोजन में क्षेत्रीय विधायक ई शैलेंद्र की मौजूदगी में पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। देश के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दू्गां का नारा बुलंद करने वाले व आजाद हिंद फौज के संस्थापक राष्ट्रनायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस को उनकी 129वीं जयंती पर याद किया गया। जयंती समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो व संचालन विस संयोजक दिनेश यादव ने किया। इस मौके पर विधायक शैलेंद्र ने कहा कि देशप्रेम व राष्ट्रवाद को लेकर नेताजी के विचार वर्तमान समय में और अधिक प्रासंगिक हो गया है। हम सबको उनके विचारों को प्रेरणा लेकर राष्ट्र को उन्नति […]

Noimg

एनएच-31 पर ट्रक की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नारायणपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर गुरुवार संध्या को एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। घटना महर्षि मेंही सत्संग मंदिर और टीवीएस शोरूम के सामने हुई, जब सड़क पार कर घर की ओर जा रहे वृद्ध को नवगछिया की तरफ से आ रही एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और भवानीपुर थाना के पुअनि हरिश्चंद्र उपाध्याय के सहयोग से घायल को मधुरापुर बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में इलाज के […]

Noimg

गणतंत्र दिवस को लेकर नवगछिया में कड़ी सुरक्षा, होटल-स्टेशन पर होगी जांच ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवगछिया में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में पूरे अनुमंडल क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रमों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहेगा। समारोह स्थल पर विशेष सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा, क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर गणतंत्र दिवस से दो दिन पूर्व जिले के होटल, बस स्टैंड और […]

Noimg

सोनवर्षा के कुख्यात चंदन कुंवर ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : पुलिस की लगातार दबिश से घबराकर कुख्यात आरोपित सोनवर्षा के चंदन कुंवर ने नवगछिया न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। चंदन कुंवर बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा का रहने वाला है। इस संबंध में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 नवंबर को मनोरंजन चौधरी कारगिल चौक स्थित अपने बासा पर खेती करने गए थे, जहां कुछ अपराधियों ने रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इस घटना को लेकर नवगछिया नदी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड अनुसंधान के दौरान पुलिस दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा […]

Noimg

रंगरा थाना के कोसकीपुर में रूबी देवी हत्याकांड, 9 नामजद पर प्राथमिकी दर्ज, एसआईटी गठित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के कोसकीपुर में हुए रूबी देवी हत्याकांड में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 9 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। मृतका की मां प्रमिला देवी, जो कटिहार जिला के बरारी थाना अंतर्गत सोती बांध की निवासी हैं, के बयान पर केस दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कोसकीपुर के मदन महतो, मनोज महतो, सरिता देवी, विद्यानंद महतो, सुंदरा देवी, मांगन महतो, नाजो मंडल, त्रिवेणी ठाकुर और धनराज महतो को नामजद आरोपित बनाया गया है। नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया […]

Noimg

4 लाख के लिए दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की रची साजिश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र में हुए युवक के अपहरण का मामला महज 8 घंटे में झूठा निकला। युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 4 लाख रुपये के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची और परिजनों से फिरौती की मांग की थी। गुरुवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि 22 जनवरी को झंडापुर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि वादी के 17 वर्षीय पुत्र का कॉलेज से लौटते समय अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर 4 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रेरणा कुमार के निर्देश पर नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश के […]