Month: January 2025

Noimg

76 वें गणतंत्र दिवस परेड का हुआ पूर्वाभ्यास ||GS NEWS

आयोजनबिहारभागलपुरDESK 1010

नवगछिया। 26 जनवरी 2025 को 76 वें गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर मुख्य समारोह भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में आयोजित है। जिसमें प्रदर्शित किए जानेवाले परेड का शुक्रवार को पूर्वाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत द्वारा बारी-बारी से परेड की सलामी ली गई तथा संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति दून पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा किया गया। परेड की कमेन्ट्री संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता तथा आकाशवाणी भागलपुर के राकेश मुरारका एवं मिलिंद गुंजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, नगर पुलिस उपाधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय […]

Noimg

प्रधानमंत्री के भागलपुर संभावित आगमन को लेकर हुई बैठक  || GS NEWS

निरीक्षणबिहारभागलपुरDESK 1010

केंद्रीय कृषि मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक बिहार सरकार की ओर से चतुर्थ कृषि रोड मैप को पटल पर रखा गया बिहार में कृषि के विकास के लिए केंद्र से की गई कई मांग नवगछिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 फरवरी को भागलपुर आगमन प्रस्तावित है, कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल एवं अन्य व्यवस्था को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि भवन, पटना में बैठक आयोजित की गई। उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं बिहार के कृषि एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, मुख्य सचिव बिहार अमृत लाल मीणा उपस्थित थे। भागलपुर समाहरणालय के समीक्षा भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग […]

Noimg

लगातार कब्रिस्तान से नरमुंड की चोरी, नवजात के शव को ले भागा ||GS NEWS

अजब - गजबघटनाबिहारभागलपुरDESK 1010

एसएफएल की टीम जांच में जुटी @ पिछले पांच दिनों के अंतराल में यह दूसरी घटना। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले के सन्हौला प्रखंड के अशरफनगर कब्रिस्तान में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार रात फिर नरमुंड तस्करों ने नवजात के शव को कब्र से निकालकर ले भागा है। इस बार तस्कर ने वीभत्स तरीके शव के साथ छेड़छाड़ किया है। तस्कर ने नवजात के शव को काट कर इधर – उधर फेंक दिया था। जिस कारण कब्रगाह में खून के धब्बे भी बिखरे पड़े हैं। अशरफनगर कब्रिस्तान में ऐसा छठी बार हुआ है। इससे पहले पांच बार नरमुंड तस्करों ने कब्र खोदकर शव का सर काट कर ले जा चुका है। जबकि आज […]

Noimg

महाकुंभ स्नान के लिए ढाई सौ श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना || GS NEWS

बिहारभक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरDESK 1010

भागलपुर। हिंदू फ्रंट ऑफ भारत संस्था के तत्वावधान में ढाई सौ श्रद्धालुओं का जत्था भागलपुर से आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस के जरिए प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की ओर से सभी श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र भेंट कर शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया। रवानगी के दौरान भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित दिखे और उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि सभी एक साथ एक बोगी में यात्रा कर रहे हैं। गौरतलब है कि महाकुंभ मेला हर 12 […]

Noimg

24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भागलपुर दौरा, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ||GS NEWS

आयोजनबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर। आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आज समीक्षा बैठक की। बैठक में बीजेपी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में दिलीप जायसवाल ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू परिवार अपराध का जनक है, जिसने अपराध को संस्कार के रूप में अपनाया है। इसे समेटने में समय लगेगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव और उनका परिवार रोजाना नई नाटकबाजी करता था। “बाप, बेटा और पुत्री रोज सोचते थे कि नीतीश कुमार इधर जाएंगे या उधर जाएंगे, लेकिन अब वह दौर […]

Noimg

लालू-तेजस्वी परिवार अपराध का जनक, समेटने में लगेगा समय : दिलीप जायसवाल ||GS NEWS

आयोजनबिहारभागलपुरराजनीतिDESK 1010

भागलपुर। आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित भागलपुर दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समीक्षा बैठक करने भागलपुर पहुंचे। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का परिवार अपराध का जनक है, जिसे समेटने में समय लगेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराध को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति राजद के परिवार में संस्कार के रूप में है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि पटना में प्रतिपक्ष के नेता रोजाना नई नाटकबाजी करते थे। उन्होंने कहा, “बाप, बेटा और पुत्री मिलकर रोज यह सोचते थे कि नीतीश कुमार इधर जाएंगे या उधर जाएंगे। लेकिन अब […]

Noimg

जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर जदयू कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि ||GS NEWS

जयंतीबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर जिले के जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जदयू अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष महेश दास सहित पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह में जदयू जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, जदयू युवा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, जदयू छात्र अध्यक्ष गोलू कुमार, जदयू जिला कार्यकर्ता रजनीकांत कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। DESK 101

Noimg

देवर को पोल से बांधकर पीटा, मरने पर लाश जलाई: पुलिस पहुंची तो धुआं उठ रहा था, भाभी बोली- मैंने ही मारा || GS NEWS

अपराधघटनादुखदबिहारभागलपुरDESK 1010

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार रात सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी गजपति गांव में एक महिला ने अपने देवर की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला नीतू देवी ने पहले अपने देवर सुधीर कुमार (30) को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। पिटाई के बाद जब सुधीर की मौत हो गई, तो उसने घर के अंदर उसकी लाश को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस वारदात के समय क्षेत्र के चौकीदार को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने […]

Noimg

पटना में जॉगिंग के दौरान मधुबनी के युवक की मौत, पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी || GS NEWS

घटनादुखदबिहारDESK 1010

पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह जॉगिंग कर रहे एक युवक की मौत हो गई। यह घटना चौक थाना क्षेत्र के मनोज कमलिया स्टेडियम में हुई। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के रहने वाले संजय कुमार राउत के रूप में हुई है। संजय पटना में रहकर बीपीएससी और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। दौड़ते समय गिरा युवक, मौके पर मौतप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संजय रोज की तरह शुक्रवार सुबह जॉगिंग के लिए स्टेडियम पहुंचा था। दौड़ लगाते समय वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस और डॉक्टरों की प्राथमिक जांच में ब्रेन हेमरेज का शकपुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव […]