Month: January 2025

Noimg

भवानीपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी गुड्डु सिंह अररिया से गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में एक जनवरी को हुए गोलीकांड में मूसो शर्मा के पुत्र डब्लु शर्मा की मौत हो गई थी। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनोहरपुर निवासी गुड्डु सिंह को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अररिया से गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि एक मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी में डब्लु शर्मा की मौत हो गई थी, जबकि एक महिला सहित आरोपी की भाभी घायल हो गई थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, भवानीपुर पुलिस ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। गिरफ्तारी की खबर के बाद गांव में चर्चा का […]

Noimg

खो-खो वर्ल्ड कप विजेता मोनिका सहित खिलाड़ियों को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के डिमाहा गांव की मोनिका सहित खो-खो वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों को केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने दिल्ली में सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये सभी खिलाड़ी देश को गौरवान्वित करने वाले हैं। ज्ञात हो कि 19 जनवरी को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित पहले खो-खो विश्व कप में भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने नेपाल को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस ऐतिहासिक जीत पर आयोजित सम्मान समारोह में पुरुष और महिला दोनों टीमों के खिलाड़ी, कोच, भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) के सुधांशु मित्तल, खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा पारंपरिक खेलों […]

Noimg

स्वामी आगमानंद जी महाराज बने जगद्गुरु रामानुजाचार्य ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

अयोध्या में हुआ भव्य मंगलाशासन समारोह भागलपुर। श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज अयोध्या प्रवास के बाद भागलपुर लौट आए हैं। अयोध्या प्रवास के दौरान उन्हें जगद्गुरु रामानुजाचार्य की उपाधि प्रदान की गई। श्री उत्तरतोताद्रि मठ विभीषणकुंड, अयोध्या में आयोजित विशेष समारोह में स्वामी आगमानंद जी महाराज का मंगलाशासन किया गया। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक रामानुजाचार्य संतों की उपस्थिति में जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर जी ने उन्हें यह उपाधि प्रदान की। स्वामी आगमानंद जी के आध्यात्मिक गुरु, श्रीमद्जगदगुरु रामानुजाचार्य अनंत श्री विभूषित बाल ब्रह्मचारी स्वामी अनन्ताचार्य जी ने सातदिवसीय भागवत कथा के दौरान अचानक घोषणा करते हुए कहा कि अब स्वामी आगमानंद जी इस पीठ का दायित्व संभालेंगे। इसके उपरांत उनके […]

Noimg

शाहपुर में मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर । शुक्रवार की संध्या शाहपुर गांव में जदयू नेता रंजीत कुमार मंडल के नेतृत्व में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने पिछड़ी जातियों को आरक्षण का लाभ देकर समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी ईमानदार राजनीतिक छवि और समर्पण हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। कार्यक्रम में शेखर साह, उपेंद्र शर्मा, विजय मंडल, भगवान, मदन, डॉ. सुनीता, विष्णु प्रिया, नंदकिशोर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। DESK 04 B

Noimg

नवगछिया ने लत्तीपुर को सात विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। शुक्रवार को प्रखंड के सर्वोदय मैदान में आयोजित अरशद अली मेमोरियल ड्यूज बॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में नवगछिया की टीम ने लत्तीपुर को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। टॉस जीतकर लत्तीपुर के कप्तान गौतम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हालांकि, ओपनर सचिन भारद्वाज को छोड़कर लत्तीपुर के अन्य बल्लेबाज नवगछिया के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। सचिन भारद्वाज ने 40 गेंदों में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 57 रन की शानदार पारी खेली। लत्तीपुर की पूरी टीम 20 ओवर में 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नवगछिया के गेंदबाजों में शाजीद, प्रियांशु और देवकांत ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शहबाज, रजनीश और अनीश ने 1-1 विकेट चटकाए। लक्ष्य […]

Noimg

झंडापुर थाना में सरस्वती पूजा और शब-ए-बरात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारबैठकभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया । झंडापुर थाना परिसर में शुक्रवार को सरस्वती पूजा और शब-ए-बरात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दारोगा अजीत कुमार ने की, जबकि संचालन दारोगा अरविंद कुमार ने किया। बैठक में दोनों पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए। बैठक में दारोगा अजीत कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रतिमा स्थापना के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस के किसी भी स्थिति में प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकेगी। साथ ही, प्रतिमा विसर्जन तय रूट और निर्धारित समय पर ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजा के नाम पर किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दारोगा अरविंद […]

Noimg

गुल्ली खेलने के विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया के धोबिनिया में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया गांव में बच्चों के गुल्ली खेलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान धोबिनिया निवासी बेरगी यादव के पुत्र संतलाल यादव और उनके बेटे प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुबह बच्चों के बीच गुल्ली खेलने को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि गांव के बरूण यादव, प्रदीप यादव, संजीव कुमार, अंतिम कुमार, सौरव यादव, अमरजीत कुमार और अमित कुमार सहित अन्य ने मिलकर संतलाल यादव और उनके पुत्र […]

Noimg

विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समापन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। प्रखंड संसाधन केंद्र नारायणपुर के ज्ञान भवन में शुक्रवार को विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समापन प्रशिक्षक शशि शेखर गुप्ता, डॉ महमूद, अमृता कुमारी, स्मृति झा, प्रखंड साधन सेवी शंकर ठाकुर, अकाउंटेंट मनोज कुमार के नेतृत्व मे किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय जाने वाले बच्चों में विवेकपूर्ण, उत्तरदायी स्वस्थ व्यवहारों के लिए ज्ञान की वृद्धि करना, सकारात्मक तथा प्रगतिशील मनोवृत्तियां स्थापित करना एवं जीवन कौशलों का विकास करना है। साथ ही साथ किशोर-किशोरियों को जीवन कौशलों के साथ तैयार करने तथा वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाने के लिए किया गया है। इस प्रशिक्षण में ग्यारह मॉड्यूल को शामिल किया गया है। यह कार्यक्रम […]

Noimg

खरीक में लूट की घटना विफल, तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार ||GS NEWS

खरीकनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया पुलिस और डायल 112 की त्वरित कार्रवाई से खरीक थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी घटना को विफल कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने तीन अपराधकर्मियों को हथियार, गोली और चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार को नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 4 बजे डायल 112 खरीक टीम को सूचना मिली कि ग्राम मिरजाफरी के पास पीकअप वाहन पर सवार 4-5 अपराधी हथियार के बल पर स्कॉर्पियो सवार राहगीरों के साथ लूटपाट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र […]

Noimg

अद्भुत : बसंत की दस्तक के साथ मंदार पर्वत का प्राचीन शिवलिंग प्रकट, भक्तों में हर्ष || GS NEWS

झारखंडबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर। बसंत ऋतु की दस्तक के साथ ही मंदार पर्वत पर स्थित एक अद्भुत शिवलिंग के प्रकट होने से भक्ति का माहौल गूंज उठा है। कहा जाता है कि 500 वर्ष से भी अधिक पुराने इस शिवलिंग के दर्शन से भक्तों में अपार उत्साह है। देवभूमि मंदार पर्वत की महत्ता केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। प्राचीन ग्रंथों और ऐतिहासिक पुस्तकों के अनुसार, मंदार पर्वत पर दो दर्जन से अधिक कुंडों का उल्लेख मिलता है, जिनमें मंदार कुंड (वर्तमान में पापहरणी) प्रमुख था। पर्वत के चारों ओर विष्णुपदी, सोम, कपिल, सूर्य और ज्ञानगंगा कुंड जैसे जल स्रोत स्थित थे, जिनमें से कई अब भी विद्यमान हैं। मंदार पर्वत के नीचे 88 सरोवरों की जानकारी मिलती […]