Month: January 2025

Noimg

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में जागरूकता कार्यक्रम ||GS NEWS

बिहारबैठकभागलपुरव्यवहार न्यायालयDESK 1010

प्रदीप विद्रोही कहलगांव (भागलपुर)। अनुमंडल विधिक सेवा समिति और व्यवहार न्यायालय कहलगांव के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रभारी न्यायाधीश सह अध्यक्ष शिल्पा प्रशांत मिश्रा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अवर न्यायाधीश शिल्पा प्रशांत मिश्रा, अवर न्यायाधीश 02 मो तस्नीम कौसर, और मुंसिफ सह सचिव नीलम कुमारी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर शिल्पा प्रशांत मिश्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2025 को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाने और सोशल मीडिया पर इसके प्रचार-प्रसार के लिए फोटोग्राफ्स अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। […]

Noimg

भागलपुर स्टेशन पर स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों के बीच परिचय पत्र का वितरण || GS NEWS

निरीक्षणबिहारभागलपुररेलवेDESK 1010

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। पूर्व रेलवे मालदा मंडल के तहत शनिवार को भागलपुर स्टेशन पर स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों को उनके परिचय पत्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में शशि शंकर रॉय, सुभाष यादव, सुचितलाल घोष, विष्णु शर्मा, और बिंदेश्वरी साह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक, भागलपुर और फूल कुमार शर्मा, CMI/कोचिंग/भागलपुर भी उपस्थित थे, जिन्होंने समिति के सदस्यों को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जहां सभी ने समिति के सदस्यगणों को उनके नए दायित्वों के लिए बधाई दी। समिति का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशन की सुविधाओं और सेवाओं में सुधार लाना है, ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके। पूर्व रेलवे […]

Noimg

गणतंत्र दिवस पर मालदा मंडल के स्टेशनों को तिरंगे के रंगों में सजाया || GS NEWS

गणतंत्र दिवसबिहारभागलपुरDESK 1010

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने प्रमुख स्टेशनों को तिरंगे के रंगों से सजाकर देशभक्ति और गर्व की भावना को नई ऊंचाई दी है। मालदा टाउन, न्यू फरक्का, भागलपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, जंगीपुर रोड, राजमहल और पीरपैंती जैसे प्रमुख स्टेशनों को तिरंगे थीम की रोशनी से सजाया गया है। यह रंगीन रोशनी न केवल स्टेशनों की सुंदरता को बढ़ा रही है, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बनकर हर यात्री के दिल में गर्व और उत्साह का संचार कर रही है। मालदा मंडल इस पहल के माध्यम से यात्रियों को एक यादगार अनुभव प्रदान करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व को अनूठे तरीके से प्रस्तुत कर रहा है। यह पहल भारतीय संस्कृति और […]

Noimg

सरस्वती पूजा में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर हुई बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्णत प्रतिबंध || GS NEWS

बिहारबैठकभक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरDESK 1010

नवगछिया। भागलपुर के समीक्षा भवन में शनिवार को सरस्वती पूजा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी तथा एसएसपी हृदयकांत की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरस्वती पूजा में विवाद का बड़ा कारण डीजे रहता है इसलिए डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने सभी एसएचओ को डीजे संचालकों के साथ बैठक कर इसकी जानकारी दे देने का आदेश दिया। प्रतिमा विसर्जन वाले स्थलों पर प्रकाश एवं गोताखोरों की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। बैठक में एक फरवरी से होने वाले इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, फोटो कॉपी की दुकाने बंद रखवाने, संदिग्ध स्थलों यथा कोचिंग संस्थान, होटल, ढाबा […]

Noimg

कटहरा गांव में महादलित परिवार की जमीन पर दबंगों का अवैध कब्जे का प्रयास, धमकी से दहशत में परिवार || GS NEWS

खेत खलिहानजमीन विवादबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहरा पंचायत के पासवान टोला गांव में एक महादलित परिवार की निजी जमीन पर गांव के दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। जमीन मालिक सुबोध पासवान ने बताया कि यह जमीन उनके पिता स्व. मुशहरु पासवान के नाम से दस कट्ठा है, जिसमें चार भाइयों का हिस्सा है। उनके बड़े भाई जयहिंद पासवान ने अपने हिस्से का एक कट्ठा जमीन बेच दिया था, जबकि शेष नौ कट्ठा जमीन पर वे फूस का घर बनाकर रह रहे हैं। सुबोध पासवान के अनुसार, गांव के दबंग संजय मंडल, शंकर मंडल, शिबन मंडल, अमित कुमार मंडल और उनके सहयोगी इस जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में […]

Noimg

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: भागलपुर टाउन हॉल में हुआ सम्मान समारोह, एक लाख नए मतदाता जुड़े ||GS NEWS

बिहारबैठकभागलपुरDESK 1010

भागलपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें एनसीसी कैडेट्स और स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली के बाद टाउन हॉल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह, अपर समाहर्ता गरिमा लोहिया समेत भागलपुर और नवगछिया के अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मतदान प्रक्रिया को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले के कई बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन के अथक प्रयासों से इस वर्ष भागलपुर जिले में लगभग एक लाख नए […]

Noimg

ऑनलाइन गेम में हारा पैसा, खुद के अपहरण की रची साजिश, पुलिस ने 5 घंटे में किया बरामद || GS NEWS

अजब - गजबअपराधघटनाबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के बड़ी सरधो गांव में एक युवक ने ऑनलाइन गेम में 48 हजार रुपये हारने के बाद खुद के अपहरण की झूठी साजिश रच डाली। युवक ने अपने दोस्त से कर्ज लेकर ऑनलाइन गेम खेला था, लेकिन हारने के बाद कर्ज चुकाने के दबाव में उसने खुद को अगवा करने का नाटक किया और फिरौती की मांग कर डाली। युवक ने अपने दोस्त के मोबाइल से ही परिजनों को फोन कर फिरौती मांगी, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। युवक की मां ने इस घटना की प्राथमिकी सबौर थाना में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी के निर्देश पर विधि-व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण और सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में […]

Noimg

शहर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में मिनी मैराथन का आयोजन, महिलाओं और बच्चियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा || GS NEWS

आयोजनबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर में आर्ट ऑफ़ गिविंग के संस्थापक अचूत सावंत के नेतृत्व में आयोजित वार्षिक मिनी मैराथन का आयोजन इस वर्ष भी भव्य रूप से किया गया। शहर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में आर्ट ऑफ वीविंग यूनिट, बिहार के तत्वावधान में इस मैराथन का आयोजन हुआ, जिसका उद्घाटन मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल, समाजसेवी विजय यादव और खेल जगत से जुड़े विशिष्ट लोगों ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को आगे बढ़ाना है, ताकि वे शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें और भविष्य में किसी भी चुनौती का सामना कर सकें। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने तीन किलोमीटर की इस दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन के दौरान शहर की […]

Noimg

सेवानिवृत्त कर्मी की गला घोटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी || GS NEWS

घटनानिधनबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में बड़ी पोस्ट ऑफिस के समीप सेवानिवृत्त कर्मी संजय शेखर सिन्हा की गला घोटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना किराएदारों ने पुलिस को दी, जिसके बाद देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि हत्या मफलर से गला घोटकर की गई है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय संजय शेखर सिन्हा घर में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गई हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा, सीटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी और तिलकामांझी थाना पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। साथ ही, एफएसएल टीम भी साक्ष्य जुटाने […]

Noimg

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरव्यवहार न्यायालयDESK 1010

प्रदीप विद्रोहीकहलगांव (भागलपुर)। अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय कहलगांव के तत्वावधान में प्रभारी न्यायाधीश सह अध्यक्ष श्रीमती शिल्पा प्रशांत मिश्रा के निर्देशन में अनुमंडल व्यवहार न्यायालय कहलगांव परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम में अवर न्यायाधीश सह अध्यक्ष श्रीमती शिल्पा प्रशांत मिश्रा, अवर न्यायाधीश 02 मो तस्नीम कौसर एवं मुंसिफ सह सचिव श्रीमती नीलम कुमारी के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस विषय पर लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व का वाचन किया गया। उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर श्रीमती शिल्पा प्रशांत मिश्रा के द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के […]