Month: January 2025

Noimg

भवानीपुर हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और खोखा बरामद ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में 01 जनवरी 2025 को हुए गोलीबारी कांड में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कांड में प्रयुक्त अवैध हथियार और खोखा भी बरामद कर लिया गया है। गौरतलब है कि पूर्व के आपसी विवाद को लेकर हुए इस गोलीबारी में 02 व्यक्ति जख्मी हो गए थे, जबकि 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। मृतक के पिता मुशो शर्मा के आवेदन पर भवानीपुर थाना कांड संख्या 01/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जबकि […]

Noimg

बिहपुर के मड़वा गांव में मामूली विवाद को लेकर मारपीट, मामला दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरमारपीटDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव में शनिवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। इस संबंध में मड़वा गांव निवासी सुमीत चौधरी, पिता अरुण चौधरी ने झंडापुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। अपने आवेदन में सुमीत चौधरी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह खेत के लिए खाद लेने चौक जा रहा था, तभी गांव के ही बुआ कुंवर, रोहित कुंवर और निलेश कुंवर (पिता स्व. गणेश) ने मोटरसाइकिल रोककर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान बुआ कुंवर के चचेरे भाई कन्हैया कुंवर (पिता बिकाश कुंवर) एवं अन्य लोगों ने भी मिलकर बुरी तरह पिटाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि बुआ कुंवर के हाथ में हथियार था, जिसकी […]

Noimg

नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बच्चों ने जाना मतदान का महत्व ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा भागलपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में मतदान प्रक्रिया का मॉक ड्रिल कराकर बच्चों को भारतीय नागरिक के कर्तव्यों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि प्रत्येक नागरिक का मतदान में भाग लेना राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय के सामाजिक विज्ञान शिक्षकों ने चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और मॉक मतदान के माध्यम से प्राचार्य रोशन लाल, उप प्राचार्य एस.के. चौधरी, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने मतदान में भाग लिया। विद्यालय की छात्रा पीहू पाखी को प्रथम मतदान अधिकारी, रिया राज को द्वितीय […]

Noimg

औलियाबाद में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

सैकड़ो रोगियों ने कराया नेत्र जांच नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के पंचायत मरवा पूरब औलियाबाद स्थित पंचायत भवन में शनिवार को एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन कर्ता मरवा पूरब पंचायत के सरपंच सुनीता देवी एवं सरपंच प्रतिनिधि राजीव कुमार चौधरी उर्फ़ मांगो चौधरी ने बताया कि निःशुल्क नेत्र जांच शिविर मिथिला आंख हॉस्पिटल के तत्वावधान में एवं डॉक्टर नवीन कुमार झा की अध्यक्षता में लगाया गया। डॉक्टर कुशाग्र रंजन एवं उनकी टीम के डॉक्टर विनीत कुमार सुमन के द्वारा औलियाबाद, मरवा, झंडापुर, बिहपुर, हरियो, दयालपुर से आए लगभग 70 लोगों के आंखों की जांच की गई। वही रोगियों के बीपी और सुगर की भी जांच की गई साथ ही लैंस, एक माह की दवाई व […]

Noimg

अजीबोगरीब : चोर ने चाय बनाकर पी, एक लाख से अधिक के सामान पर किया हाथ साफ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के नयाटोला वार्ड 28 टीचर्स कॉलोनी में घटी घटना नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के नयाटोला टीचर कॉलोनी वार्ड 28 में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। इस दौरान चोरों ने घर में चाय बनाकर पी और आराम से वारदात को अंजाम दिया। घटना शनिवार की बताई जा रही है, जब घर मालिक इलाज के लिए बाहर गए थे। पीड़ित गृहस्वामी नरेश ठाकुर, जो पीएचडी विभाग में तकनीशियन के पद पर कार्यरत थे वर्तमान में सेवानिवृत्त पेंशन धारी हैं, ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2005 में टीचर कॉलोनी में जमीन खरीदी थी और वर्ष 2017 में मकान बनाकर परिवार के साथ रहने लगे। बीते शनिवार 18 जनवरी को वे इलाज के […]

Noimg

जलकर मामले में सूत्रधार बनने के कारण हुई रूबी की हत्या ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

कोसकीपुर रूबी हत्याकांड: पुलिस ने मुख्य आरोपित मांगन महतो को किया गिरफ्तार नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना अंतर्गत कोसकीपुर गांव में 21 जनवरी को हुई रूबी देवी हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपित मांगन महतो को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमारी ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोसकीपुर निवासी मिट्ठु महतो की पत्नी रूबी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका की मां प्रमिला देवी के बयान पर रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें गांव के ही मांगन महतो को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा […]

Noimg

सड़क की योजनाओं को लेकर हुई बैठक || GS NEWS

बैठकभागलपुरसरकारी योजनाDESK 1010

नवगछिया। भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सड़क की योजना को लेकर राष्ट्रीय उच्च पथ, एनएचएआई तथा एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय उच्च पथ-80 के पैकेज-1, 2, 3 और 4 पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान, एनटीपीसी के प्रबंध निदेशक को फ्लाई एस की आपूर्ति को समय पर सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय उच्च पथ-80 के कार्यपालक अभियंता बृजनंदन प्रसाद ने बताया कि उन्हें इस मार्ग पर 2000 ट्रक फ्लाई एस और स्पर के लिए 2500 ट्रक फ्लाई एस की आवश्यकता है। त्रिमुहान और एक्चारी के पास 50 ट्रक फ्लाई एस प्रतिदिन एक महीने तक आपूर्ति करने की आवश्यकता जताई गई, […]

Noimg

सुल्तानगंज थाना परिसर में मतदाता जागरूकता, श्रमदान, मौनी अमावस्या, सरस्वती पूजा को लेकर अहम बैठक || GS NEWS

आयोजनबैठकभागलपुरDESK 1010

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता, श्रमदान के साथ मौनी अमावस्या, सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू और जिला परिषद सदस्य आशा जायसवाल मौजूद रहे। बैठक में सभी दल के राजनीतिक संगठन, समाजसेवी, वार्ड पार्षद और पंचायत के मुखिया के साथ संयुक्त बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला परिषद सदस्य आशा जायसवाल ने इस मौके पर नये थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने मीडिया को बताया कि मौनी अमावस्या […]