Month: January 2025

Noimg

गणतंत्र दिवस पर भाजपा कार्यालय में देर रात तक लहराता रहा तिरंगा, लापरवाही पर उठे सवाल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के लक्ष्मीपुर रोड में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवगछिया कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ, लेकिन कार्यक्रम समाप्ति के बाद भी तिरंगा देर रात तक लहराता रहा। राष्ट्रीय ध्वज को रात 10:00 बजे तक लहराते देख स्थानीय लोगों और राहगीरों में चिंता बढ़ गई। रात करीब 10 बजे एक स्थानीय व्यक्ति की ओर से सूचना दी गई, जिसके बाद खबर भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्ति नाथ प्रसाद सिंह तक पहुंचाई गई। अध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए कार्यालय के गार्ड को झंडा उतारने का निर्देश दिया, जिसके बाद झंडा नीचे उतारा गया। इस घटना ने स्थानीय नागरिकों के बीच असंतोष और सवालों को जन्म दिया है। लापरवाही या भूल? स्थानीय लोगों ने इस घटना को […]

Noimg

नवगछिया के ज्ञान वाटिका में सलामी परेड और खेल प्रतियोगिता के साथ मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस ||GS NEWS

गणतंत्र दिवसनवगछियाभागलपुरDESK 1010

सूबे के प्रतिष्ठित ज्ञान वाटिका विद्यालय में नव NCC के छात्रों ने गणतंत्र दिवस पर परेड किया। एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा भव्य खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के चेयर पर्सन श्री हेम नारायण झा जी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। तथा नव NCC के छात्रों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात चेयरपर्सन महोदय ने फीता काटकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस अवसर पर खो -खो खेल हुआ। पुन: 100 मीटर रेस, बोरा दौड़, बाल एण्ड स्पून रेस, जलेबी दौड़, पेन होल्डिंग रेस, पिक अप बाल्स, रिवर्स रेस, बनाना रेस, राउंड राउंड एण्ड राउंड रेस, बैलून रेस, पगबाधा दौड़, आक्टोपस रेस इत्यादि का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के अंत में म्यूजिकल चेयर रेस हुआ जिसमें महिला अभिभावकों ने […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय नवगछिया में धूमधाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन ||GS NEWS

गणतंत्र दिवसनवगछियाभागलपुरDESK 1010

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ ने विद्यालय में झंडोतोलन किया और एनसीसी व स्काउट एंड गाइड बटालियन की परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। निर्धारित समय पर ध्वजारोहण करते हुए उन्होंने विद्यालय के विकास कार्यों की चर्चा की और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से विद्यालय के शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, “घायल परिंदा है तू” और “आज दिल पर हाथ रख कर” जैसे गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, […]

Noimg

बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड नवगछिया में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बटोरी सराहना ||GS NEWS

गणतंत्र दिवसनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 1010

नवगछिया के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाल भारती विद्यालय में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सह ट्रस्ट टी अजय कुमार रूंगटा, उपाध्यक्ष बी०एल० चौपारी, संयुक्त सचिव प्रवीण केजरीवाल, सदस्य पारस खेमका सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में डॉ० बी०एल० चौधरी द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। राष्ट्रगान के बाद विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर अजय कुमार रूंगटा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने समाज, देश और व्यक्तिगत विकास के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने छात्रों को शिक्षा और नैतिक […]

Noimg

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों में दिखा जोश || GS NEWS

गणतंत्र दिवसनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 1010

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार, प्राचार्य अमित कुमार सिंह सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य, नाट्य और कविताओं के माध्यम से भारत की एकता, विविधता और गौरवशाली संस्कृति को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा किए गए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार सिंह ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने संविधान और देश के […]

Noimg

तेजस्वी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस, झांकी प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र || GS NEWS

गणतंत्र दिवसनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 1010

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के गोसाईगाँव स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन विशेष धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सीपीएन चौधरी और निर्देशिका अधिवक्ता रीता कुमारी ने झंडोत्तोलन किया और बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व पर संबोधित किया। कार्यक्रम की सबसे खास बात झांकी प्रदर्शनी रही, जिसमें छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के रूप में प्रस्तुतियां दीं। यह झांकी विद्यालय परिसर से शुरू होकर 14 नंबर सड़क होते हुए लक्ष्मीपुर से गोसाईगाँव चौक तक निकाली गई। इस दौरान छात्रों ने देशभक्ति नारे लगाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। झांकी में कक्षा 9 की जयश्री भारत माता के रूप में, कक्षा 9 की मधु और कक्षा 6 की उन्नति लक्ष्मीबाई के […]

Noimg

नवगछिया अनुमंडल में शान से फहराया जाएगा तिरंगा, तैयारियां पूरी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवगछिया अनुमंडल में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया जाएगा। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुमंडल कार्यालय परिसर सहित विभिन्न स्थलों पर झंडोत्तोलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि अनुमंडल कार्यालय परिसर में सुबह 9:00 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी के आवास पर 8:30 बजे, नवनिर्मित अनुमंडल कार्यालय भवन में 9:30 बजे, अनुमंडल कारा में 9:40 बजे, कृषि उत्पादन बाजार समिति में 10:00 बजे, पुलिस लाइन नवगछिया में 10:20 बजे, अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में 10:35 बजे, आदर्श थाना नवगछिया में 10:45 बजे, गोपाल गोशाला नवगछिया में 11:00 बजे तथा नगर परिषद नवगछिया में 11:30 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी […]

Noimg

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नवगछिया पुलिस कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नवगछिया पुलिस कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने पुलिस कार्यालय के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का अधिकार लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों से अपील की कि वे अपने कार्यक्षेत्र में निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। पुलिस अधीक्षक ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है और […]

Noimg

हत्याकांड के आरोपितों के घर चिपकाए गए इश्तिहार, नहीं आने पर होगी कुर्की ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। पुलिस ने हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपितों के घर इश्तिहार चिपकाते हुए जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। नवगछिया थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित दिलराज कुमार के घर इश्तिहार चिपकाया। पुलिस ने परिजनों को चेतावनी दी कि अगर आरोपित जल्द न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ, तो उसके घर की कुर्की की जाएगी। इस मामले में एक अन्य आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी क्रम में तेतरी निवासी राज कुमार उर्फ कर्मा के घर भी पुलिस ने इश्तिहार चस्पा किया, जिसे नवगछिया व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया था। इसके अलावा नवादा निवासी भोला यादव के घर भी पुलिस […]