Month: January 2025

Noimg

परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में लगी आग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

08 लोगों के फूंस का बासा जलकर राख तीन दमकल की मदद से कड़ी मसक्कत के बाद आग पर पाया काबू अनाज, कपड़ा, बर्तन, और फर्नीचर समेत लाखों रूपीए की क्षति का अनुमान नवगछिया । ख़रीक प्रखंड के राघोपुर पंचायत के छोटी अलालपुर शंकरपुर वार्ड संख्या 13 में सोमवार की शाम करीब 6:40 बजे स्थानीय किसान के बासा पर अचानक एक फूंस के घर मे आग लग गई। वही कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आधा दर्जन से अधिक फूंस के घरों को चपेट में ले लिया। हालांकि देशी शराब बनाने के दौरान आग लगने की बात ग्रामीण कह रहे हैं। आगलगी की घटना में किसान सियाराम मंडल, बबलू मंडल, महेश्वर मंडल, […]

Noimg

नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने बताया 24 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2025 तक की उपलब्धियाँ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। 26 जनवरी 25 को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस केन्द्र नवगछिया में पुलिस अधीक्षक नवगछिया द्वारा 24 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2025 तक नवगछिया पुलिस की उपलब्धियाँ प्रस्तुत की गई। माह जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2025 तक कुल 1755 गिरफ्तारी, 97 देशी आग्नेयास्त्र बरामद, कुल 361 कारतूस और 42 खोखा बरामद, 267 किग्रा गांजा, 289 ग्राम स्मैक, कुल नकद राशि 3,59,595 रूपया, कुल बरामद शराब (देशी एवं विदेशी) 15,713.06 लीटर (देशी 3027.3 लीटर एवं विदेशी 12685.76 लीटर), शराब के कांडों में कुल 576 गिरफ्तारी, 74 वाहन जप्त, कुल 1195 वारंट निष्पादित, 178 इश्तिहार, 110 कुर्की, विभिन्न सजा यथा हत्या 18, शस्त्र अधिनियम 04, एनडीपीएस 03, मद्य निषेध 15, पॉक्सो 01 एवं अन्य कांड में 23 […]

Noimg

नवगछिया एसडीओ आईएस ऋतुराज प्रताप सिंह ने किया झंडा तोलन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस नवगछिया: नवगछिया अनुमंडल में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अनुमंडल के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया गया। सुबह 08:30 बजे नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के आवास पर और 09 बजे अनुमंडल के कचहरी मैदान में अनुमंडल मंच पर एसडीओ आईएस ऋतुराज प्रताप सिंह ने तिरंगे को फहराया। इस दौरान नवगछिया पुलिस लाइन, जीबी कॉलेज की एनसीसी तथा रूंगटा बालिका विद्यालय की स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा शानदार पैरेड प्रस्तुत किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों द्वारा झांकी की प्रस्तुति की गई, जिसमें झांकी का प्रथम पुरस्कार आइडियल विद्या मंदिर को, द्वितीय पुरस्कार मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल को, और […]

Noimg

अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के हरनाथचक एनएच-31 पर स्थित अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया गया। इस खास मौके पर विद्यालय ने धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय में एक प्रभात फेरी से हुई, जिसमें सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुए। प्रभात फेरी के बाद विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया गया। झंडोतोलन का कार्य विद्यालय की अध्यक्षा आशा सिंह और विद्यालय के संचालक अमरेंद्र सिंह मुन्ना ने किया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इसके बाद विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और विभिन्न राष्ट्रगीतों पर अभिनय प्रस्तुत किया। छात्रों ने देशभक्ति से […]

Noimg

चेतन मुनका बने मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया के अध्यक्ष ||GS NEWS

बिहारभागलपुरराजनीतिDESK 1010

मारवाड़ी विवाह भवन, नवगछिया में 26 जनवरी को हुई आम बैठक, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन नवगछिया: 26 जनवरी के पावन अवसर पर मारवाड़ी विवाह भवन, नवगछिया के प्रांगण में अध्यक्ष पारस खेमका की अध्यक्षता में एक आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सहमति से सत्र 2025-26 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। युवा चेतन मुनका को अध्यक्ष, दीपक मावंडिया को सचिव और आदित्य सर्राफ को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ सदस्य रवि सर्राफ और सुभाष चंद्र वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई। नि:वर्तमान अध्यक्ष पारस खेमका ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल को सफल बताते हुए सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ सदस्य रवि सर्राफ ने मंच के […]

Noimg

नई शिक्षानीति भविष्य की चुनौतियों से निबटने में सक्षमः शिक्षाविद || GS NEWS

बिहारभागलपुरशिक्षाDESK 1010

नई दिल्ली। भारतीय शिक्षाविदों का मानना है कि नई राष्ट्रीय शिक्षानीति भारतीय शिक्षा व्यवस्था की वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों से निबटने में पूरी तरह सक्षम है। उनका मानना है कि नई नीति में ऐसे कई प्रावधान हैं जो छात्रों के मन से परीक्षा के दबाव को दूर करने और सीखने की गुणवत्ता को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं। प्राथमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा व रोजगारपरक शिक्षा से जुड़े विभिन्न संस्थानों के ये शिक्षाविद फ्रेडरिक न्यूमन फाउंडेशन (एफएनएफ) द्वारा आयोजित एक पैनल परिचर्चा के दौरान अपने विचार व्यकत कर रहे थे। एफएनएफ द्वारा आयोजित ‘द फ्यूचर ऑफ इंडियाज़ एजुकेशनल सिस्टमः प्रिपेयरिंग फॉर द डेमोग्राफिक शिफ्ट’ के दौरान एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के डिप्टी सेक्रेटरी कुलदीप डागर ने कहा कि […]

Noimg

भागलपुर में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह, मंत्री संतोष कुमार सिंह ने किया झंडोत्तोलन  || GS NEWS

गणतंत्र दिवसबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर में 76वां गणतंत्र दिवस सैंडिश कंपाउंड में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बिहार के श्रम संसाधन मंत्री और भागलपुर के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। समारोह में कमिश्नर, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, SSP हृदय कांत, और जिले भर से हजारों लोग मौजूद रहे। संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान के अंगीकरण और गणतंत्र बनने की ऐतिहासिक घटना को याद किया। उन्होंने इस दिन को भारतीय गणराज्य के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया और देश के हर नागरिक की भलाई के लिए “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के नारे के साथ अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने की बात की। मंत्री ने राज्य […]

Noimg

गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी ने किया झंडोत्तोलन ||GS NEWS

गणतंत्र दिवसबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर । 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने आवासीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता गरिमा लोहिया, समाहरणालय के अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। साथ ही, भागलपुर नगर निगम के मेहतर टोला जोगसर में भी झंडोत्तोलन समारोह हुआ, जिसमें जिलाधिकारी डॉ. चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने शिरकत की। झंडोत्तोलन कैलाश हरि द्वारा किया गया, इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। संयुक्त निदेशक ने सूचना भवन में फहराया तिरंगा नवगछिया। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूचना भवन में संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर प्रमंडल जनसंपर्क […]

Noimg

गणतंत्र दिवस पर भाजपा कार्यालय में देर रात तक लहराता रहा तिरंगा, लापरवाही पर उठे सवाल || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 1010

नवगछिया (लक्ष्मीपुर रोड): गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवगछिया कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ, लेकिन कार्यक्रम समाप्ति के बाद भी तिरंगा देर रात तक लहराता रहा। राष्ट्रीय ध्वज को रात 10:00 बजे तक लहराते देख स्थानीय लोगों और राहगीरों में चिंता बढ़ गई। रात करीब 10:15 बजे एक स्थानीय व्यक्ति की ओर से GS News को सूचना दी गई, जिसके बाद खबर भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिदेव प्रसाद सिंह तक पहुंचाई गई। अध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए कार्यालय के गार्ड को झंडा उतारने का निर्देश दिया, जिसके बाद झंडा नीचे उतारा गया। इस घटना ने स्थानीय नागरिकों के बीच असंतोष और सवालों को जन्म दिया है। लापरवाही या भूल?स्थानीय लोगों ने इस घटना को राष्ट्रीय […]