Month: January 2025

Noimg

भागलपुर आयुक्त ने प्रस्तावित बस अड्डा एवं आरयूबी स्थल का किया निरीक्षण || GS NEWS

निरीक्षणबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 1 फरवरी 2025 को निर्धारित प्रगति यात्रा के दौरान गोराडीह पथ में राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय, अगरपुर के समीप प्रस्तावित अंतर-राज्यीय बस अड्डा का शिलान्यास एवं शीतला स्थान चौक से ईश्वर नगर प्रस्तावित आरयूबी शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी संदर्भ में भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार और जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने साइट का निरीक्षण किया और चल रहे कार्यों का मुआयना कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त के सचिव अनिल कुमार राय, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर धनंजय कुमार, नगर पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार और संबंधित अभियंता गण भी मौजूद थे। DESK 101

Noimg

डीएम ने किया प्रगति यात्रा के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण || GS NEWS

निरीक्षणबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 1 फरवरी 2025 को निर्धारित प्रगति यात्रा के दौरान बरारी पंचायत के बहादुरपुर उच्च विद्यालय के मैदान में बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, तथा स्टेडियम का उद्घाटन तथा पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास कार्यक्रम निर्धारित है, उक्त के आलोक में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को आला अधिकारियों के साथ किए जा रहे कार्यों का मुआयना किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। मैदान में लगभग 22 विभागों द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे, जिनमें विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। मैदान के चारों तरफ बन रहे रनिंग ट्रैक का भी उद्घाटन किया जाएगा। विद्यालय मैदान के किनारे अवस्थित आंगनवाड़ी पोषण वाटिका का भी मुख्यमंत्री द्वारा अवलोकन किया जाएगा। विद्यालय के समीप […]

Noimg

घर में टीवी देखने आए युवक ने नाबालिग लड़की का किया अपहरण किया, गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : घर में टीवी देखने के लिए आए युवक ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। इस संबंध में पीड़ित लड़की के मौसा ने परवत्ता थाना में आवेदन दिया। पुलिस ने आरोपी खगड़ा निवासी मु. मोजिम को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि मु. मोजिम उसके बड़े भाई के घर में टीवी देखने आता था और वह उसके गांव का दमाद भी था, इस कारण उसे मना नहीं किया जाता था। पीड़िता की साढु की पुत्री उनके घर रहकर पढ़ाई करती थी। 26 जनवरी की रात मोजिम टीवी देखने के लिए आया, और जब पीड़िता का बड़ा भाई खाना खाने अपने कमरे में गया, तब कुछ देर बाद मोजिम और साढु की पुत्री दोनों कमरे […]

Noimg

भवानीपुर में ट्रक दुर्घटना, दो चालक घायल, पुलिस ने ट्रक जब्त किया ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर चफैला बहियार के पास सोमवार की सुबह करीब डेढ़ बजे एक बड़ी दुर्घटना हुई। खगड़िया की तरफ से आ रही एक ट्रक ने दाल लदी खड़ी ट्रक को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में बेगुसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के डुनही गांव निवासी संजीत पासवान के पुत्र राजा कुमार (20) और कुम्हारसो गांव के जयजयराम राय के पुत्र नीतिश कुमार (28) बुरी तरह से क्षतिग्रस्त ट्रक में फंस गए। दोनों घायल ट्रक के चालक और उपचालक थे और वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद ट्रक और अन्य वाहनों की लंबी कतार से जाम लग गया। सूचना मिलने पर भवानीपुर थानाध्यक्ष […]

Noimg

बिहपुर में सुफी संत बाबू हुजूर नेहाल अहमद खॉ फरीदी का सालाना उर्स और जश्न-ए-मेराजे मुस्तफा शुरू ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया : सोमवार को बिहपुर के खानका ए आलिया फरीदीया मोहब्बतिया शरीफ में सुफी संत धर्म गुरु बाबू हुजूर नेहाल अहमद खॉ फरीदी रहमतुल्लाह अलैहे का सालाना दो दिवसीय उर्स और जश्न-ए-मेराजे मुस्तफा बड़े धूमधाम से शुरू हुआ। उर्स की सदारत खानका के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी और नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी ने की। इशा की नमाज के बाद मजारे शरीफ पर चादर पोशी, गुल पोशी और फुल पोशी के साथ फातिहा दी गई, जिसके बाद शानदार जलसा का आयोजन किया गया। इस जलसे में विभिन्न राज्यों के मौलाना और शायर शामिल हुए। सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी ने अपने संबोधन में कहा कि हजरत सैयदना बाबू हुजूर नेहाल अहमद खॉ फरीदी 12 […]

Noimg

अमृतसर एक्सप्रेस में ब्रेक शू में आग लगने से मची अफरातफरी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : बिहपुर और खरीक स्टेशन के बीच अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद ट्रेन को खरीक स्टेशन पर तत्काल रोका गया और करीब एक घंटे तक वहां खड़ी रही। यात्रियों ने ट्रेन के पिछले बोगी से धुआं उठते देखा और घबराकर हल्ला मचाना शुरू कर दिया। चालक ने तत्काल ट्रेन को खरीक स्टेशन पर रोक दिया और रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। मरम्मत के बाद ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन रुकते ही कई लोग घबरा गए थे, लेकिन रेलवे के त्वरित प्रयासों के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना के […]

Noimg

गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसडी पब्लिक स्कूल में हुआ रंगारंग कार्यक्रम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

प्रदीप विद्रोही कहलगांव (भागलपुर)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कहलगांव स्थित एसडी पब्लिक स्कूल, सलेमपुर सैनी में झंडोतोलन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। झंडोतोलन स्कूल के निदेशक राजकुमार के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वैसा पंचायत के मुखिया गोपाल तथा सलेमपुर पंचायत के सरपंच रमेश पासवान उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य बालाचंद्रन ने इस अवसर पर गणतंत्र दिवस का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुरुआत बच्चों के परेड से किया गया। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने भाषण की प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।प्रमुख प्रस्तुतियां कुछ इस प्रकार रहीं। परेड लीडर कुमार कृष्णा के साथ राजहंस, प्रेम, राजबाबू, तथा अन्य छात्रों ने परेड प्रस्तुत किया। कक्षा एलकेजी […]

Noimg

एनटीपीसी कहलगांव में 76वां गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

प्रदीप विद्रोही कहलगांव (भागलपुर)। एनटीपीसी कहलगांव सुपर थर्मल पावर स्टेशन में 76वां गणतंत्र दिवस भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास के 1साथ मनाया गया। दीप्तिनगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में श्री संदीप नायक, परियोजना प्रमुख (कहलगांव) द्वारा ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संपूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, दीप्तिनगर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल, डी.ए.वी. स्कूल, केंद्रीय विद्यालय सहित नगर सुरक्षा प्रहरियों की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।अपने संबोधन में संदीप नायक, परियोजना प्रमुख (कहलगांव) ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि हमने एक सशक्त लोकतंत्र और आर्थिक […]

Noimg

बिहपुर थाना क्षेत्र के नन्हकार एनएच 31 किनारे बगीचे में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

घरेलू कलह के कारण आत्महत्या करने की बात चर्चा में नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्हकार एनएच 31 किनारे बगीचे में सोमवार शाम आम के पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव मिला। शव एक लूंगी के सहारे आम के पेड़ की टहनी पर लटका हुआ था। शव मिलने की बात फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ बगीचे के सामने जुटने लगी। सूचना मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू किया। सूचना पर बिहपुर सर्किल इंपेक्टर पवन कुमार सिंह, झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वही एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद शव […]