Month: January 2025

Noimg

बिहपुर में दो दिवसीय उर्स ए पाक का हुआ समापन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

जलसे में उमड़े जायरीन नवगछिया। बिहपुर के खानका ए आलिया फरीदिया मोहब्बतिया में सुफी संत धर्म गुरु बाबू हुजूर नेहाल अहमद खॉ फरीदी रहमतुल्लाह अलैहे का सालाना दो दिवसीय उर्स ए पाक व जश्न ए मेराजे मुस्तफा व दस्तार ए हिफज का समापन मंगलवार को हुआ। जलसे व उर्स ए पाक की सदारत सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी एव जेरे कयादत नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी ने किया। उर्स ए पाक में भागलपुर, बाका, कटिहार, पुर्णिया, मधेपुरा, सुपोल, बिहारीगंज व अररिया के अलावे कई राज्य के मुरीदीन जायरीन पहुंचे थे। देर रात तक आयोजित जलसा मे आये हुए औलमाए कराम ने बाबू हुजूर के जीवन पर प्रकाश डाला। जलसे का आगाज हाफिज काडी तारीक अनवर ने […]

Noimg

संजीव मिश्रा की मौत मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर बिहपुर थाना में यूडी केस दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नन्हकार एनएच 31 किनारे बगीचे में आम के पेड़ से लटका मिला था संजीव मिश्रा का शव घरेलू कलह के कारण आत्महत्या करने की बात चर्चा में नवगछिया। सोमवार को बिहपुर थाना क्षेत्र के नन्हकार एनएच 31 किनारे बगीचे में आम के पेड़ से लटका भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर वार्ड संख्या 11 निवासी संजीव कुमार मिश्रा पिता स्व भीमशंकर मिश्रा 50 वर्ष का शव पुलिस ने बरामद किया था। शव एक लूंगी के सहारे आम के पेड़ की टहनी पर लटका हुआ था। बिहपुर पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया था। वही मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परीजन को […]

Noimg

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्यवाई: लूट की घटना के महज कुछ ही घंटों के भीतर लूटी गई टोटो एवं घटना में प्रयुक्त टोटो व 02 मोबाईल बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

03 अपराधकर्मी गिरफ्तार नवगछिया। पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाई की गई है। लूट की घटना के महज कुछ ही घंटों के भीतर लूटी गई टोटो एवं घटना में प्रयुक्त टोटो व 02 मोबाईल बरामद करने में सफलता पाई है। नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे खरीक थाना को सूचना मिली की बीते रात्री अंभो रेलवे गुमटी स्थित दादपुर रोड के समीप टोटो मे सवार कुछ अपराधकर्मियों द्वारा टोटो चालक को मारपीट कर ई-रिक्सा (टोटो) एवं मोबाईल लूट लिया गया है। सूचना मिलते ही ख़रीक थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान कर घटना के महज कुछ ही घंटें के भीतर घटना में संलिप्त अपराधकर्मी नवगछिया के महदत्तपुर निवासी नीतीश […]

Noimg

पिकअप से कुल 871.875 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, वाहन जप्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार चलायी जा रही अभियान के क्रम में सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया के नेतृत्व में थानाध्यक्ष नवगछिया एवं गश्ती टीम द्वारा वाहन जाँच के दौरान नवगछिया जीरोमाईल की ओर से आती हुई उजले रंग का पिकअप संख्या बीआर 11 जीबी 6169 जो वाहन चेकिंग को देख विजय धर्मकाटा के अंदर वाहन को खड़ा कर पिकअप चालक एवं अन्य एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। तत्पश्चात् उक्त वाहन की तलाशी लेने के क्रम में विभिन्न कंपनी का 97 काटुन कुल मात्रा 871.875 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 31/25 मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत वाहन स्वामी एवं अज्ञात चालक व […]

Noimg

सन्हौला थाना अन्तर्गत कब्र के साथ छेड़छाड़ करने  || GS NEWS

अजब - गजबअपराधबिहारभागलपुरसन्हौलाDESK 1010

वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, मानव खोपड़ी बरामद @ गिरफ्तार व्यक्तियों ने पूछ-ताछ में बताया कि हमलोग जादूगरी करते हैं तथा ईलाज में मानव खोपड़ी का उपयोग करते हैं। प्रदीप विद्रोहीभाषालुर। जिले के सन्हौला प्रखंड स्थित सकरामा कब्रिस्तान से गत 20 जनवरी को रात के अंधेरे में कब्र खोदकर दफन शव के सिर काट कर भागने वाले दो शख्स को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आशय की जानकारी जिला पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में देते हुए बताया कि इस घटना में संलिप्त दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों ने पूछ-ताछ में बताया कि हमलोग जादूगरी करते हैं तथा ईलाज में मानव खोपड़ी का उपयोग करते हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों […]

Noimg

टोटो चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान हुआ बरामद || GS NEWS

बिहारभागलपुरलूटDESK 1010

भागलपुर जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के पासी टोला मोहल्ले से तीन दिन पहले हुई एक टोटो चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान ललमटिया थाना क्षेत्र के पासी टोला निवासी राहुल कुमार, पवन कुमार और तातारपुर थाना क्षेत्र के गोलाघाट निवासी विष्णु कुमार के रूप में की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई टोटो के पार्ट्स भी बरामद किए हैं, जो इस चोरी से संबंधित हैं। इसके अलावा, एक अन्य आरोपी जो फरार चल रहा था, उसकी पहचान कबीरपुर निवासी मु. शाहनवाज उर्फ सिकंदर के रूप में की गई है। […]

Noimg

साहिबगंज स्टेशन पर विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच, ₹45,225 का राजस्व हुआ प्राप्त ||GS NEWS

बिहारभागलपुररेलवेDESK 1010

प्रदीप विद्रोही, भागलपुर भागलपुर: डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम), मालदा मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में टिकट जांच के कड़े अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (Sr.DCM)/मालदा मिस अंजान के दिशा-निर्देश में एक विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान आयोजित किया गया। नौ घंटे तक चले इस अभियान के दौरान कुल 145 मामलों में अवैध यात्रा पकड़ी गई, जिससे डिवीजन को ₹45,225 का महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त हुआ। इस अभियान का नेतृत्व रेलवे ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, साहिबगंज, राहुल कुमार ने किया। इसके साथ ही क्षेत्रीय अधिकारी, भागलपुर, प्रवीण कुमार भी अभियान में शामिल रहे। टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के कर्मियों की एक समन्वित टीम ने इस अभियान में अहम भूमिका […]

Noimg

RPF ने “ऑपरेशन नारकोस” के तहत 138 बोतलें फेन्सिडिल कफ सिरप किया बरामद || GS NEWS

अपराधबिहारभागलपुरDESK 1010

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। नशीली दवाओं की तस्करी से निपटने के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदम के तहत, मालदा डिवीजन के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अपनी चल रही पहल “ऑपरेशन नारकोस” के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा के प्रति अपनी अडिग प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, RPF टीम ने एक सराहनीय अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप अवैध सामान की बरामदी हुई। 28 जनवरी को नियमित निगरानी के दौरान, RPF पोस्ट मालदा टाउन के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा ट्रेन संख्या 13416 UP (पटना-मालदा एक्सप्रेस) की RPF एस्कॉर्ट टीम ने मालदा टाउन स्टेशन पर एक महत्वपूर्ण ड्रग कंसाइनमेंट का पता लगाया। टीम ने सफलता पूर्वक 138 बोतलें फेन्सिडिल कफ सिरप बरामद कीं। […]

Noimg

कहलगांव की स्वीटी बनी कृषि पदाधिकारी ||GS NEWS

कहलगांवपरीक्षा परिणामबिहारभागलपुरDESK 1010

प्रदीप विद्रोही कहलगांव (भागलपुर)। बीपीएससी 70वीं परीक्षा पास कर कहलगांव के किसान की बेटी स्वीटी कुमारी ने 118वा स्थान प्राप्त कर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर चयनित हुई है। स्वीटी के पिता किसान रंजीत यादव और माता हेमलता देवी कहलगंव में आशा कार्यकर्ता है। उन्होंने बताया कि हमलोग अभी भी सिंया गांव में ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि स्वीटी बौंसी के अद्धवैत मिशन से किया । जबकि इंटर एसएसभी कॉलेज कहलगांव से दसवीं की परीक्षा पास किया है। साथ ही डिग्री वीर कुवर सिंह कॉलेज डुमरांव से कर 70वीं बीपीएससी परीक्षा में शामिल होकर अपने प्रथम प्रयास में ही 118वा रैंक हासील किया है। स्वीटी की सफलता पर दर्जनों ग्रामीणो ने उन्हे बधाई दिया है। DESK 101

Noimg

गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे का धूमधाम से मनाया जन्मदिन || GS NEWS

आयोजनबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर। गोड्डा के सांसद और विकास पुरुष के रूप में प्रसिद्ध डॉ. निशिकांत दुबे का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन भागलपुर शहर से लगभग 12 किलोमीटर दक्षिण स्थित गोलू धाम महादेव मंदिर के प्रांगण में रुद्राभिषेक, हवन-पूजन और मंगल पाठ के साथ किया गया। भाजपा नेता मंतोष कापड़ी के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस विशेष मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष नभय कुमार चौधरी उर्फ फूल बाबू, ज्ञानवर्धन झा, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र झा, प्रभाष चंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ मंडल और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने रुद्राभिषेक करके डॉ. निशिकांत दुबे की लंबी उम्र और सफलता की कामना की। इसके बाद बाबा प्रांगण में […]