Month: January 2025

Noimg

धोबिनिया में आशीष कृषि केंद्र से 80 बोरा खाद-उर्वरक की चोरी, सीसीटीवी और डीवीआर भी ले गए चोर || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरलूटDESK 1010

करीब एक लाख रुपये से अधिक की चोरी, दो आरोपियों पर केस दर्ज नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया-नगरह स्थित आशीष कृषि केंद्र में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने गेट का ताला काटकर करीब एक लाख रुपये से अधिक के 80 बोरी खाद-उर्वरक की चोरी कर ली। चोरी की इस घटना से क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत फैल गई है। दुकान के प्रोपराइटर धोबिनिया वार्ड संख्या 13 निवासी निरंजन यादव उर्फ गोपाल यादव (पिता स्व. जयगोविंद यादव) ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो गेट का ताला टूटा हुआ पाया। दुकान के भीतर सामान बिखरा हुआ था, और बाहर पिकअप वाहन के टायर के निशान मिले, जिससे स्पष्ट होता है कि चोर पिकअप वाहन से आए थे। […]

Noimg

भवानीपुर पुलिस ने बरामद किया 66 हजार का गुमशुदा मोबाइल, नारायणपुर हनुमान मंदिर से बैट्री व कटर की चोरी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1010

नवगछिया। भवानीपुर पुलिस ने टाॅवर लोकेशन के आधार पर गुमशुदा मोबाइल बरामद कर पीड़ित पंकज कुमार को सौंप दिया। पुलिस ने मंगलवार की रात मधुरापुर बिषहरी स्थान के पास से मोबाइल बरामद किया, जिसकी कीमत 66 हजार रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने जानकारी दी। वहीं, नारायणपुर पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर से मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर की बैट्री और गड्ढा खोदने वाली कटर की चोरी कर ली। इस मामले में नगरपारा उत्तर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव ने बताया कि चोरी गया सामान पीएचईडी विभाग से संबंधित है। भवानीपुर पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। चोरी […]

Noimg

नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल के छात्र ने अपने जन्मदिन पर पहले पौधा लगाया, फिर मनाया जश्न || GS NEWS

आयोजननवगछियाबिहारDESK 1010

नवगछिया के गोसाई गांव स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में छात्र ऋतिक राज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके की शुरुआत एक अनूठी पहल से हुई, जब ऋतिक ने पहले पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा लगाया और फिर अपना जन्मदिन मनाया। उनके इस सराहनीय कदम की सभी ने प्रशंसा की और इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया। इस अवसर पर स्कूल के संचालक सी.पी.एन चौधरी और प्रशासक नितिन कुमार ने ऋतिक को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने ऋतिक की इस पहल को सराहते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है, और छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। जन्मदिन समारोह के दौरान […]

Noimg

रवि कुमार फिर से बने जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 1010

नवगछिया : जनता दल यूनाइटेड शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ने प्रदेश कमेटी और जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. नवगछिया संगठन के चर्चित युवा चेहरा जदयू के पूर्व मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार को पार्टी ने पुनः शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंप दी है. ज्ञात हो जदयू मीडिया सेल के जिला संयोजक के तौर रवि कुमार का बेहतरीन कार्यकाल रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 के उपरांत पार्टी ने सर्वश्रेष्ठ मीडिया सेल जिला संयोजक का सम्मान भी रवि कुमार को दिया था  इनके लगन और कर्तव्य निष्ठता को देखते प्रदेश जदयू ने 2021 में मुख्य जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी थी. रवि कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा,प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार […]

Noimg

बाहुबली अनंत सिंह पर मोकामा में 60-70 राउंड फायरिंग, गैंगस्टर सोनू-मोनू ने किया हमला || GS NEWS

अपराधघटनाभागलपुरDESK 1010

पटना : पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह पर बुधवार देर शाम मोकामा क्षेत्र में जानलेवा हमला हुआ। गैंगस्टर सोनू और मोनू ने अनंत सिंह पर 60-70 राउंड फायरिंग की। हालांकि, इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना मोकामा विधानसभा क्षेत्र के नौरंगा गांव की है, जहां अनंत सिंह एक परिवार की शिकायत सुनने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि गांव में सोनू-मोनू गिरोह ने एक परिवार को पीटा और उनके घर पर ताला लगा दिया था। जब अनंत सिंह इस मामले में हस्तक्षेप करने पहुंचे, तो दोनों भाइयों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में अनंत सिंह बाल-बाल बच गए, जबकि हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव है […]

Noimg

पति की हत्या मामले में पत्नी और जीजा को आजीवन कारावास || GS NEWS

अपराधघटनानिधनभागलपुरDESK 1010

भागलपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां हवस की भूखी पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इस मामले में भागलपुर व्यवहार न्यायालय ने पत्नी और जीजा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना 11 दिसंबर 2022 की है, जब कहलगांव थाना क्षेत्र के एकचारी गांव में पुतुल देवी ने अपने जीजा सोनेलाल मंडल के साथ मिलकर अपने पति शंभू मंडल की रस्सी से बांधकर और बांस से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुतुल देवी और सोनेलाल मंडल के बीच कई वर्षों से अवैध संबंध थे, जिसका विरोध शंभू मंडल अक्सर करता था। इसे लेकर घर में विवाद होता रहता था। आज सजा सुनाए जाने के बाद दोनों के […]

Noimg

भागलपुर में धूमधाम से मनाई गई राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ, भव्य राम उत्सव का आयोजन || GS NEWS

आयोजनबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर में राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर लाजपत पार्क मैदान में भव्य राम उत्सव का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे ने किया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा चावल के आटे और कोयले की राख से प्रभु श्रीराम की भव्य आकृति उकेरी गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के दौरान अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा कि “आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि एक वर्ष पूर्व इसी दिन प्रभु श्रीराम अयोध्या में विराजमान हुए थे। इस अवसर पर भागलपुर में यह उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।” वहीं, बिहार भाजपा की मीडिया पैनलिस्ट और नेत्री डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि “आज का दिन सौभाग्यशाली है, जब अयोध्या में प्रभु […]

Noimg

कहलगांव में सास के श्राद्ध में आए दामाद की हत्या, शव मक्के के खेत में मिला || GS NEWS

घटनादुखदनिधनभागलपुरDESK 1010

भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर गांव के समीप मक्के के खेत से पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव के गले में दाग के निशान मिलने से आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निवासी छोटे लाल राजपूत के रूप में हुई है। घटना को लेकर छोटे लाल के पुत्र ने बताया कि वे लोग अपनी नानी के श्राद्ध में भाग लेने के लिए कहलगांव आए थे। इस दौरान नानी के घर में किसी बात को लेकर छोटे लाल का विवाद हो गया था, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। हालांकि, हत्या किसने और क्यों की, […]

Noimg

समग्र शिक्षा अभियान के तहत सरयू देवी बालिका इंटर स्कूल में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन || GS NEWS

उद्घाटनबिहारभागलपुरशिक्षाDESK 1010

भागलपुर के मिरजानहाट स्थित सरयू देवी मोहनलाल बालिका इंटर स्कूल में समग्र शिक्षा अभियान योजना के तहत नवनिर्मित दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष का उद्घाटन किया गया। भागलपुर नगर विधायक अजीत शर्मा, स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी और स्कूल प्रबंधन अध्यक्ष ब्रह्मदेव शाह ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं और स्काउट एंड गाइड की टीम ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि लंबे समय से इस स्कूल में अतिरिक्त वर्ग कक्षों की आवश्यकता थी, जिसे लेकर वे चिंतित थे। उन्होंने बताया कि उनके कोटे से इस भवन का निर्माण कराया गया है, जिससे अब छात्राओं को पढ़ाई में अधिक सुविधा मिलेगी। समारोह में […]

Noimg

गुंडा पंजी में नामित लोगों की थाने में कराई गई परेड || GS NEWS

पुलिसबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर कहलगांव एसडीपीओ-2 डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने पीरपैंती थाना परिसर में पीरपैंती, बाखरपुर, इशीपुर और एकचारी थाने के गुंडा पंजी में दर्ज असामाजिक तत्वों की परेड कराई। इस कार्रवाई के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रख रही है। परेड के दौरान गुंडा पंजी में शामिल लोगों के नामों का भौतिक सत्यापन किया गया और उनके आचरण की जांच की गई। इस मौके पर चारों थाना क्षेत्रों से करीब एक दर्जन से अधिक दागी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उन्हें सही मार्ग पर चलने की सलाह दी और बताया कि अच्छे चाल-चलन पर गुंडा पंजी से नाम हटाया जा सकता है। थानाध्यक्षों को निर्देश […]