Month: January 2025

Noimg

अंगूठा काटकर प्रेमिका की मांग भरी, फिर साथ में सुसाइड: मोतिहारी में फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका ||GS NEWS

घटनादुखदनिधनप्रेम प्रसंगबिहारDESK 1010

घटना से पहले युवक ने पुलिस को किया था कॉल, कहा- ‘हम मरने जा रहे हैं’ मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के घोड़ा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। प्रेमी-प्रेमिका के शव एक पेड़ से लटके हुए मिले। मृतकों की पहचान अमित कुमार (20) और रानी कुमारी (19) के रूप में हुई है। दोनों के शवों के पास ऐसे सबूत मिले हैं, जो उनकी प्रेम कहानी और आत्महत्या के पीछे की वजह को बयां करते हैं। युवक का अंगूठा कटा हुआ था और युवती की मांग में खून लगा हुआ था। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि युवक ने अपना अंगूठा काटकर प्रेमिका की मांग भरी और इसके बाद दोनों ने एक साथ आत्महत्या कर […]

Noimg

बच्ची के पेट से निकला डेढ़ किलो बाल का गुच्छा: डॉक्टर बोले- 7 साल से खा रही थी, पेट ब्लॉक था || GS NEWS

अजब - गजबघटनाभागलपुरस्वास्थ्यDESK 1010

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज क्षेत्र की 9 वर्षीय बच्ची के पेट से डॉक्टरों ने डेढ़ किलो बालों का गुच्छा निकालकर उसकी जान बचाई। यह मामला SKMCH (श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) में सामने आया। बच्ची पिछले 7 साल से बाल खा रही थी, जिससे उसका पेट ब्लॉक हो गया था। डॉक्टरों ने कहा- यह मनोरोग हैपेडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि बच्ची को ट्राइकोटिलोमेनिया नामक एक मनोरोग है। इस बीमारी में मरीज बाल खाने की आदत विकसित कर लेता है। लगातार बाल खाने के कारण उसके पेट में बालों का गुच्छा बन गया था, जिससे खाना पच नहीं रहा था। बच्ची को भूख नहीं लग रही थी, उल्टियां हो रही थींपिछले 15 दिनों से बच्ची खाना […]

Noimg

पटना में छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर बार-बार किया रेप, अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार || GS NEWS

घटनादुखदबिहारDESK 1010

बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्रकार नगर इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा, जो गिरिडीह की रहने वाली है और पटना के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी, के साथ बार-बार रेप की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने छात्रा को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता इस घटना के बाद डर से अपने घर बिहारशरीफ चली गई, जहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी प्रियांशु सिंह राजपूत, जो कंकड़बाग का निवासी है, के खिलाफ केस दर्ज […]

Noimg

भागलपुर में दर्दनाक हादसा: मां और दो बच्चों की जलकर मौत, पिता की हालत गंभीर || GS NEWS

आगजनीबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती अठनिया दियारा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक घर में अचानक लगी आग ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान ले ली। इस हादसे में महिला वर्षा देवी और उनके दो बच्चे, बेटी ज्योति कुमारी और पुत्र आयुष की जलकर मौत हो गई। वहीं, परिवार के मुखिया गौतम यादव गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक लगी आग ने ली तीन जानें:परिवार सो रहा था जब घर में अचानक आग लग गई।पिता गौतम यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है।आग लगने का कारण, इसका पता नहीं चल सका है।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस […]

Noimg

पूरे देश में आर्द्रभूमियों का भू-सत्यापन, भागलपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार देशभर में आर्द्रभूमियों का भू-सत्यापन (Groundtruthing) किया जाना है। इसी क्रम में बिहार राज्य की 4500 से अधिक आर्द्रभूमियों (2.5 हेक्टेयर से बड़े) का सत्यापन होना है। इसी संदर्भ में 21 जनवरी 2025 को भागलपुर के अरण्य विहार, सुंदरवन में ARC GIS Survey 123 मोबाइल एप पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में रिसर्च एसोसिएट डॉ. मो. ओसैद आलम और GIS विश्लेषक डॉ. जय कुमार ने प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम में भागलपुर, जमुई और बांका वन प्रमंडलों के क्षेत्र पदाधिकारी, वनपाल और वनरक्षियों ने भाग लिया। क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक सुधीर कुमार और वन प्रमंडल पदाधिकारी श्वेता कुमारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण के बाद सभी वनकर्मियों […]

Noimg

नवगछिया पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चार वारंटियों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के लुरीदास टोला निवासी चितो पासवान उर्फ चितरंजन पासवान को गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय नवगछिया के न्यायालय से वारंट जारी था। बिहपुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी शंभू नाथ मिश्र को गिरफ्तार किया गया, जिनके खिलाफ प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी नवगछिया के न्यायालय से वारंट जारी था। नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी ललन दास को पुलिस ने पकड़ा, जिनके विरुद्ध अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवगछिया के न्यायालय से वारंट निर्गत था। रंगरा थाना […]

Noimg

खगड़ा की वीणा कुमारी के खाते से 40,900 रुपये की साइबर ठगी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। परवत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा निवासी सुधीर कुमार सिंह की पत्नी वीणा कुमारी के खाते से 40,900 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पीड़िता ने बताया कि उनका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, नवगछिया शाखा में है। 14 जनवरी को अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 40,900 रुपये निकाल लिए। ठगी की जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत बैंक और पुलिस को सूचित किया। पीड़िता ने साइबर थाना से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करते हुए ठगी की राशि वापस दिलाने की मांग की है। DESK 04 B

Noimg

ढोलबज्जा पंचायत के स्कूलों में रात्रि प्रहरी गायब, कंप्यूटर टीचर की बहाली नहीं ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। प्रखंड के कोसी पार स्थित ढोलबज्जा पंचायत के विभिन्न विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था व शिक्षा व्यवस्था की गंभीर अनियमितता सामने आई है। इंटर स्तरीय नेहरू उच्च विद्यालय और ढोलबज्जा मध्य विद्यालय में रात्रि प्रहरी ड्यूटी से अक्सर नदारद रहते हैं, जिससे विद्यालय परिसर असामाजिक तत्वों के निशाने पर रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ढोलबज्जा मध्य विद्यालय में पूर्व में कई बार असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बावजूद रात्रि प्रहरी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। वहीं, लुरी दास टोला मध्य विद्यालय में रात्रि प्रहरी की नियुक्ति कागजों पर तो हुई है, लेकिन विद्यालय परिसर में कोई प्रहरी नजर नहीं आता। इसके अलावा, सभी विद्यालयों में कंप्यूटर लगाए जाने के बावजूद अब […]

Noimg

स्वामी पूर्ण चेतन महाराज को साईंनाथ सेवा समिति ने किया सम्मानित ||GS NEWS

ढोलबज्जाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। साईंनगर सहौरा में संतमत सत्संग के प्रवचनकर्ता स्वामी पूर्ण चेतन महाराज को श्री सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति द्वारा अंगवस्त्र और डायरी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वामी पूर्ण चेतन महाराज ने समिति के सेवा कार्यों की सराहना की और सभी को स्नेह व साधुवाद दिया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने कहा कि जो व्यक्ति धर्म की गंगा में डुबकी लगाता है, वह भवसागर से पार हो जाता है। भक्ति के बिना सफलता संभव नहीं है। स्वामी पूर्ण चेतन महाराज ने प्रवचन के दौरान कहा कि पंचम काल में यदि गुरुदर्शन और हरिकथा का श्रवण हो जाए, तो व्यक्ति का भाग्य बदल सकता है। उन्होंने कहा कि संतों के चरणों में आना, भगवान के चरणों में […]