Month: January 2025

Noimg

अवैध हथियार के साथ सात अपराधी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना पुलिस ने ठोकर नंबर-04 के पास छापेमारी कर सात अपराधियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छह-सात अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष गोपालपुर और संध्या गश्ती टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठोकर नंबर-04 के पास एक झोपड़ी में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही अपराधियों ने संदिग्ध हरकत शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा, 18 जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल और पांच मोटरसाइकिल बरामद किए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नवटोलिया कांटीधार के राकेश कुमार, बुलचुन मंडल, […]

Noimg

ओवरब्रिज के पास दो लाख का प्रलोभन देकर 47 हजार की ठगी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के महदंत टोला निवासी बरुण सिंह के पुत्र रूपेश कुमार से ठगों ने दो लाख रुपये देने का झांसा देकर 47 हजार रुपये ठग लिए। रूपेश कुमार ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। रूपेश कुमार ने बताया कि वह सुधा डेयरी में दूध बेचते हैं और उनका खाता बैंक ऑफ इंडिया भवानीपुर में है। सोमवार को जब वह बैंक से 47 हजार रुपये निकालकर लौट रहे थे, तभी निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास दो अज्ञात व्यक्ति उनके पीछे लग गए। ठगों ने रूपेश को दो लाख रुपये का लालच देते हुए कहा कि उनकी ट्रेन छूट रही है और वे जल्द ही रुपये बदलना चाहते हैं। आरोपियों ने 47 हजार रुपये […]

Noimg

सड़क हादसे में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया । भागलपुर-खगड़िया सीमावर्ती क्षेत्र में 14 जनवरी को हुए सड़क हादसे में घायल मौजमा निवासी पिंटू पासवान के पुत्र प्रिंस कुमार की मौत मंगलवार को सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मौत की खबर मिलते ही मां सोनी देवी, भाई पियूष, बहन सोनाली और अन्य परिजनों के चीख-पुकार से गांव में मातम छा गया। ग्रामीण बिपीन पासवान ने बताया कि मृतक प्रिंस मध्य विद्यालय मौजमाबाद (बालक) में कक्षा 8 का छात्र था और वह दो भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। गौरतलब है कि 14 जनवरी को प्रिंस अपने मित्र रामजतन शर्मा के पुत्र गोलू कुमार के साथ मकर संक्रांति के अवसर पर बहन के घर से दही-चूड़ा पहुंचाकर लौट रहा था। […]

Noimg

शादी का झांसा देकर यौन शोषण, पीड़िता ने नवगछिया एसपी से लगाई न्याय की गुहार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपने पड़ोसी मोहम्मद फारुक अली पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी पिछले छह महीने से शादी का वादा कर युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। युवती के बालिग होने के बाद जब उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी दहेज की मांग करने लगा और मामले को टालने लगा। स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों द्वारा मामले को सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी के किसी अन्य जगह शादी करने की आशंका जताने के बाद पीड़िता ने नवगछिया एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के […]

Noimg

भवानीपुर पुलिस ने कुशहा गोलीकांड और मारपीट मामले के तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर के भवानीपुर पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत वाहन चेकिंग के दौरान बिहपुर-झंडापुर मार्ग से गुप्त सूचना के आधार पर कुशहा गांव में हुए गोलीकांड और मारपीट मामले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में गांव के ही बजरंगी शर्मा, सियाराम शर्मा और रायपुर पंचायत के पंसस पति राम शर्मा शामिल हैं। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि सभी आरोपितों को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। गौरतलब है कि 5 जनवरी को कुशहा गांव में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी, जिसमें पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों बाद अतिरिक्त बल की मदद से गांव के बासुदेव […]

Noimg

नवगछिया ने सुपर ओवर में नारायणपुर को हराया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। सर्वोदय मैदान में आयोजित अरशद अली चैम्पियन्स ट्रॉफी ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन नवगछिया की टीम ने रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर में नारायणपुर को हराकर जीत दर्ज की। नवगछिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 156 रन बनाए। नवगछिया की ओर से राकेश कुमार ने 11 गेंदों में तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से 28 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। नारायणपुर की गेंदबाजी में मोहम्मद कादिर ने 2 ओवर में 2 विकेट, कादिर अली और सेय्यद अली ने 1-1 विकेट झटके। हसीम ने 31 रन देकर 3 और समीम ने 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नारायणपुर की टीम शुरुआत में […]

Noimg

जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में अविनाश और कशिश को ‘बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड’ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : महाराष्ट्र के नरखेर में आयोजित 69वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार के अविनाश कुमार (सिवान) और कशिश कुमारी (बेगूसराय) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए “बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड” हासिल किया। अविनाश ने बालक वर्ग और कशिश ने बालिका वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस संबंध में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर एवं राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार की बालक टीम ने 7वां और बालिका टीम ने 8वां स्थान प्राप्त किया। अविनाश और कशिश की इस उपलब्धि पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव, उपाध्यक्ष प्रो. सुहेली मेहता, मिथिलेश कुमार मंडल, निदेशक पवन कुमार केजरीवाल, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, रंजन गुप्ता, […]