January 21, 2025
चलती ट्रेन में युवक की सिर में मारी गोली, मौत: लखीसराय में हत्या के बाद कूदकर भागा बदमाश, किऊल जंक्शन से खुली थी गाड़ी || GS NEWS
घटनाबिहारभागलपुररेलवेDESK 101लखीसराय | गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार सुबह एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बदमाश चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। मृतक की पहचान लखीसराय प्रखंड के महिसोना गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार साहू (36) के रूप में हुई है। घटना किऊल-भागलपुर रेलखंड पर किऊल आउटर सिग्नल के पास सुबह करीब 5 बजे हुई। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र किऊल जंक्शन से ट्रेन पर सवार हुआ था। ट्रेन के आगे बढ़ने के कुछ ही समय बाद अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जमीन विवाद की आशंका धर्मेंद्र के पास से जमीन से जुड़े कागजात बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, […]