Month: January 2025

Noimg

भागलपुर स्टेशन पर विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच || GS NEWS

बिहारभागलपुररेलवेDESK 1010

अभियान, रु 10,68,20 का महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त प्रदीप विरोधी भागलपुर। मालदा डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में ईस्टर्न रेलवे के मालदा डिवीजन ने 21 जनवरी को करीब आठ घंटे तक भागलपुर स्टेशन पर एक विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान आयोजित किया। इस अभियान का नेतृत्व रेलवे मजिस्ट्रेट श्रीमती रिंकी कुमारी ने किया। इसमें क्षेत्रीय अधिकारी/भागलपुर प्रवीन कुमार भी शामिल थे। यह अभियान एक सशक्त टीम द्वारा किया गया। जिसमें वाणिज्यिक निरीक्षक (सीएमआई)/भागलपुर फूल कुमार शर्मा, टिकट जांच कर्मचारी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मी भी शामिल थे। इस पहल से डिवीजन की जिम्मेदार यात्रा को बढ़ावा देने और यात्री सुविधा को बढ़ाने की प्रतिबद्धता का पता चलता है। रेलवे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर […]

Noimg

मालदा डिवीजन, पूर्वी रेलवे द्वारा कहलगांव में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित || GS NEWS

बिहारभागलपुररेलवेDESK 1010

@ शिविर में 100 रेलवे लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। प्रदीप विद्रोही कहलगांव (भागलपुर)। नियमित स्वास्थ्य जांच स्वास्थ्य समस्याओं का शीघ्र पता लगाने, बीमारियों को रोकने और समग्र स्वास्थ्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस महत्त्व को समझते हुए, मालदा डिवीजन, पूर्वी रेलवे के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज कहलगांव में एक बहुउद्देशीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह शिविर डॉ अनुपा घोष, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस), मालदा के सक्षम मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिन्होंने अपने समर्पित चिकित्सक और चिकित्सा स्टाफ की टीम के साथ इस पहल का नेतृत्व किया। इस विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे लाभार्थियों की स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतों को पूरा करना था। शिविर के दौरान विभिन्न […]

Noimg

पति गर्लफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ाया, पत्नी ने किया हंगामा, पटना में घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा || GS NEWS

आपसी विवादबिहारमारपीटसमस्याDESK 1010

पटना। कृष्णापुरी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में पति को दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ने के बाद पत्नी ने जमकर हंगामा किया। होटल के कमरे से शुरू हुआ विवाद सड़क तक पहुंच गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पति-पत्नी को थाने ले आई और मामले की जांच में जुट गई। हालांकि, पति के साथ मौजूद लड़की मौके से फरार हो गई। 2019 में की थी लव मैरिज, अब चल रहा विवादमहिला के भाई पंकज के अनुसार, 2019 में उसकी बहन ने मुंगेर निवासी राजन कुमार से प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन शादी के दो साल बाद से ही राजन पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करने लगा। […]

बांका में नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया रेपः वीडियो वायरल करने की दी धमकी, दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस || GS NEWS

दुखदबिहारभागलपुरDESK 1010

बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। वहीं आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। जिनकी पहचान बली कुमार और रमेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना 11 जनवरी की है, जब पीड़िता बकरी चराने जंगल गई थी। जहां आरोपियों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।उन्होंने पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। डर के कारण पीड़िता ने किसी को नहीं बताया। 17 जनवरी को दोनों आरोपियों ने फिर से पीड़िता को जंगल में बुलाया, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद 18 जनवरी को उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी […]

Noimg

भवानीपुर पुलिस ने गोलीकांड और मारपीट मामले में कई आरोपितों को गिरफ्तार किया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के भवानीपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बिहपुर-झंडापुर से गुप्त सूचना पर समकालीन अभियान चलाते हुए कुशहा गांव में हुए गोलीकांड और सड़क निर्माण को लेकर शौचालय व चापाकल तोड़ने के विरोध में हुई मारपीट के मामलों में दर्ज कांड के आलोक में रायपुर पंचायत के पंसस पति राम शर्मा को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपितों को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ज्ञात हो कि 5 जनवरी को कुशहा गांव में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें भवानीपुर पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद अतिरिक्त बल […]

Noimg

अली कोनैन खां फरीदी बने उर्स इंतेजामिया कमेटी मिल्की के संयुक्त अध्यक्ष, सम्मान समारोह आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर प्रखंड के दाता मंगन शाह रहमतुल्ला अलैय उर्स इंतेजामिया कमेटी मिल्की के संयुक्त अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से बिहपुर खानका-ए-मोहब्बतिया के गद्दीनशीन अली कोनैन खां फरीदी को मनोनीत किया गया है। संयुक्त अध्यक्ष बनाए जाने पर गद्दीनशीन मोहम्मद फरीदी ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन सभी के आशा और विश्वास के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ करेंगे। सोमवार को बिहपुर खानका में आयोजित सम्मान समारोह में नवनियुक्त गद्दीनशीन अली कोनैन खां फरीदी को नायब गद्दीनशीन मौलाना शब्बर खां फरीदी, मौलाना अबू सालेह फरीदी, रिजवान खां, कर्रार खां व रहबर खां सहित अन्य गणमान्य लोगों ने माला पहनाकर, मजार की चादर और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह का आयोजन जामिया शाह मोहब्बतिया, बिहपुर द्वारा किया गया। इस […]

Noimg

रंगदारी की मांग और गोलीबारी: भवानीपुर में दर्ज हुआ मामला ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव निवासी दिनेश यादव के पुत्र मनीष कुमार ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों सहित पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मनीष कुमार ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि नगरपारा मौजा स्थित बगीचे में पुराना पेड़ उसने गांव के ही अमरेंद्र कुमार से खरीदा था। रविवार की सुबह जब वह वहां मजदूरों से काम करवा रहा था, तब गांव के संजय यादव, मनोज यादव, अजय यादव, मनोज का पुत्र प्रियांशु, अंशु, ज्योषित मिस्त्री का पुत्र विकास मिस्त्री और बीरबन्ना गांव के धुरखेली यादव का पुत्र मृत्युंजय यादव समेत पांच अज्ञात लोग पहुंचे। इन लोगों ने मजदूर के साथ मारपीट की और राइफल व थ्रीनट से छह […]

Noimg

प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण, आम का पौधा लगाया और कंबल वितरण किया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : सोमवार को भागलपुर प्रमंडलीय पंचायती राज विभाग के उप निदेशक अनिल कुमार ने नवगछिया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों और योजनाओं से संबंधित पंजियों और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति, पंचायत समिति के कार्यों, लोहिया स्वच्छता अभियान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आरटीपीएस काउंटर और अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनिल कुमार ने संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और कई टिप्पणियां अंकित की। इसके अलावा, उन्होंने प्रखंड परिसर में एक आम का पौधा भी लगाया। साथ ही, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर समाजसेवा का कार्य भी किया। इस मौके पर बीडीओ खूशबू कुमारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार, बीपीआरओ नीतिश कुमार, प्रधान लिपिक ज्ञानचंद्र कुमार, निर्मल कुमार निराला, रोहित […]

Noimg

अरशद अली चैंपियंस ट्रॉफी: खगड़िया ने कटिहार को हराया, गौतम बने मैन ऑफ द मैच ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : सोमवार को प्रखंड के सर्वोदय मैदान में आयोजित अरशद अली चैंपियंस ट्रॉफी ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन खगड़िया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और कटिहार को करारी शिकस्त दी। खगड़िया ने निर्धारित 20 ओवरों में 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। खगड़िया की ओर से हशनेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 छक्के और 8 चौकों की मदद से 65 रन बनाए। 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटिहार की टीम की शुरुआत खराब रही, लेकिन सेकेंड डाउन में उतरे सलामी बल्लेबाज गौतम कुमार ने 37 गेंदों में 11 छक्के और 6 चौकों की मदद से 96 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्थिति में […]

Noimg

पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित होगा जगतपुर झील, भवन निर्माण की रूपरेखा तैयार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया प्रखंड के जगतपुर झील को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है और झील में पर्यटकों के ठहरने के लिए भवन का निर्माण किया जाएगा। भवन के मॉडल का चयन भी कर लिया गया है। इस संबंध में जगतपुर पंचायत की मुखिया सोनी देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा योजना के तहत झील में भवन का निर्माण किया जाएगा, जहां दूर-दराज से आने वाले पर्यटक रुककर झील का आनंद ले सकेंगे। झील के चारों ओर फेबर ब्लॉक बिछाने के साथ-साथ वॉकिंग ट्रैक और गार्डेन भी बनाया जाएगा। झील में उतरने के लिए आकर्षक सीढ़ियों का निर्माण होगा। परियोजना के तहत झील तक पहुंचने […]