Month: January 2025

Noimg

बच्चों के विवाद में महिला को पीटा, सिर फोड़ कर किया गंभीर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरमारपीटDESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र के छोटी सिमरा में बच्चों के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घायल महिला की पहचान राजू सिंह की पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने घायल उषा देवी को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। पीड़ित महिला ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर गोतनी गुड़िया देवी, उसका पति रंजीत सिंह और पुत्र कृष्ण कुमार व कन्हैया कुमार ने मिलकर मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया। महिला ने बताया कि उसका पति घर पर नहीं रहते हैं, वह अपनी सास और बच्चों के साथ रहती है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन […]

Noimg

जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए वयोवृद्ध के साथ मारपीट, जख्मी ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरमारपीटDESK 04 B0

पीड़ित ने गोपालपुर थाना में दिया आवेदन नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंगांव शिव मंदिर के समीप सोमवार को पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने 70 वर्षीय वृद्ध विनय कुमार झा (पिता स्व. पंचानंद झा) के साथ लाठी-डंडे से बेरहमी से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद पीड़ित विनय कुमार झा ने गोपालपुर थाना में आवेदन देकर गांव के ही शचींद्र झा (पिता स्व. गंगाधर झा) और रितेश झा (पिता शचींद्र झा) के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आवेदन में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों ने जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए लाठी-डंडे से हमला किया और जान से मारने की नीयत से कट्टा […]

Noimg

कहलगांव में चार बेख़ौफ़ अपराधियों ने चालक को || GS NEWS

घटनाबिहारभागलपुरलूटDESK 1010

बंधक बनाकर ऑटो लूटा, पुलिस जांच में जुटी प्रदीप विद्रोही कहलगांव (भागलपुर)। बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक आटो चालक को बंधक बनाकर उसके आटो को ही लूटकर फरार हो गए।कहलगांव थाना क्षेत्र के सिया पंचायत स्थित हरचंदपुर आम बगीचा के पास सोमवार शाम 5:30 बजे यह वारदात हुई। चार हथियारबंद बदमाशों ने एक सीएनजी ऑटो चालक को बंधक बनाकर उसका ऑटो (रजिस्ट्रेशन नंबर: BR 10 PC 0291) और मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही कहलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। कहलगाव एसडीपीओ शिवानंद सिंह और कहलगांव थानाध्यक्ष अतुलेश सिंह द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। आटो चालक से भी पूछताछ जारी हैं। घटना का विवरण :राज घाट रोड, वार्ड नंबर […]

Noimg

पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार || GS NEWS

घटनादुखदबिहारभागलपुरDESK 1010

कहलगांव (भागलपुर)। घोघा थाना क्षेत्र के कोदवार गांव में 10 जनवरी को मनीष कुमार मंडल की 18 वर्षीय पत्नी रानी कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में गले में फांसी का फंदा लगाकर मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में मृतका के पिता ने घोघा थाना में मनीष कुमार समेत परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। सोमवार को घोघा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी की हत्या के आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। DESK 101

Noimg

पत्नी के छोड़ने से तन्हा था कल्लू, अवसाद में आकर दे दी जान ||GS NEWS

घटनानिधनबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर से प्रदीप विद्रोही कहलगांव (भागलपुर)। कहलगांव नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन निवासी मो. बेलाल के 34 वर्षीय पुत्र नसीम उर्फ मो. कल्लू ने सोमवार को अवसाद में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना दिन के लगभग तीन बजे की बताई जा रही है, जब कल्लू ने अपने घर की छत में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। आसपास के लोगों ने बताया कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। जब परिजन घर पहुंचे तो कल्लू को फांसी के फंदे से लटका पाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। छह साल पहले हुई थी शादी, पत्नी के छोड़ने से था दुखी परिजनों ने बताया कि कल्लू तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर […]

Noimg

सुल्तानगंज पुलिस ने गांजा तस्करों पर कसा शिकंजा, 61 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार || GS NEWS

तस्करीबिहारभागलपुरDESK 1010

सुल्तानगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को थाना क्षेत्र के मुंशीपट्टी गांव में छापेमारी कर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 61 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है। विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण ने सुल्तानगंज थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि एसएसपी और सिटी एसपी के निर्देश पर सुल्तानगंज थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंशीपट्टी गांव के मुकेश मंडल के घर में गांजा का बड़ा स्टॉक रखा गया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। छापेमारी […]

Noimg

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 4 घंटे में दबोचा  || GS NEWS

घटनाबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 4 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी सोमवार को सुल्तानगंज थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी चंद्रभूषण ने दी। डीएसपी ने बताया कि रविवार को जगदीशपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो की जांच के बाद जगदीशपुर थाना में सनहा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्यापन कर आरोपी संतोष कुमार मंडल को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में संतोष मंडल ने वायरल वीडियो में दिखाए गए हथियार और कारतूस […]

Noimg

शादी नहीं होने से नाराज युवती ने लगाई फांसी: पिता बोले- दो बार प्रेमी के साथ भागी थी, आठ दिन पहले नेपाल से लौटी || GS NEWS

आपसी विवादघटनादुखदबिहारDESK 1010

बिहार में 20 वर्षीय रोबिना खातून ने प्रेमी से शादी न होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। दो बार घर से भाग चुकी थी युवती मृतका के पिता मंजूर मियां ने बताया कि पढ़ाई के दौरान रोबिना का एक युवक से प्रेम संबंध हो गया था। वह शादी करने की जिद में दो बार घर से भाग चुकी थी। आठ दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ नेपाल भाग गई थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसे बरामद किया था। प्रेमी से शादी की जिद परिजनों ने रोबिना को दूसरी जगह शादी करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। वह अपने प्रेमी के साथ ही शादी […]

Noimg

नगर सभापति ने किया आरसीसी नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन||GS NEWS

उद्घाटननगर निगमनिर्माणभागलपुरDESK 1010

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू ने आरसीसी नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षदों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। नगर सभापति राज कुमार गुड्डू ने बताया कि विभिन्न वार्डों में लगभग 2.75 करोड़ रुपये की लागत से सड़क और नाला निर्माण कार्य पूरा किया गया है। आज दो वार्डों में इसका विधिवत उद्घाटन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में 5 करोड़ रुपये की लागत से और भी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य किए जाएंगे, जिसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद विभूति यादव, संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, […]

Noimg

नाथनगर में जदयू अति पिछड़ा का जन संवाद कार्यक्रम, भारी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा|| GS NEWS

नाथनगरबिहारभागलपुरसमाज सेवाDESK 1010

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत डोगाछी में सोमवार को जदयू अति पिछड़ा के तत्वावधान में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और जदयू नेताओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में शामिल जदयू नेताओं ने बताया कि वे पिछले 19 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अति पिछड़ा वर्ग के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और फंड की भी जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से […]