Month: January 2025

Noimg

जगदीशपुर में देसी कट्टा से फायरिंग करते वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार||GS NEWS

जगदीशपुरबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर के जगदीशपुर इलाके में एक युवक का देसी कट्टा लेकर फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में युवक को गाना बजाते हुए हवा में फायरिंग करते देखा जा सकता है, वहीं उसके पास एक छोटा बच्चा भी खेलता नजर आ रहा है, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई है। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जगदीशपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। DESK 101

Noimg

फुटकर विक्रेता संघ अपनी मांगों को लेकर पहुँचे सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय||GS NEWS

अनुमंडल अस्पतालधरना प्रदर्शनबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर में जिला प्रशासन द्वारा लगातार सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को हटाया जा रहा है। इस कार्रवाई के विरोध में फुटकर विक्रेता संघ पिछले एक सप्ताह से जिला अधिकारी कार्यालय सहित विभिन्न अधिकारियों के कार्यालय का दौरा कर रहा है। इसी क्रम में आज फुटकर विक्रेता संघ अपनी मांगों को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपा। फुटकर दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन द्वारा उनकी दुकानें हटा दी गई हैं, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उन्हें एक स्थायी स्थान उपलब्ध कराया जाए, जहां वे पुनः अपना व्यवसाय […]

Noimg

भागलपुर में कौशल एवं तकनीकी सहायता केंद्र का केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ऑनलाइन किया उद्घाटन||GS NEWS

बिहारभागलपुरसरकारी योजनाDESK 1010

भागलपुर में भारत सरकार के पेट्रो रसायन व उर्वरक सह स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) के अधीन कौशल एवं तकनीकी सहायता केंद्र का ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने कहा कि यह संस्थान प्लास्टिक मैनेजमेंट के प्रोसेस और ट्रेनिंग के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। एमएलसी डॉक्टर एन.के. यादव ने इस अवसर पर कहा कि प्लास्टिक युग में इस संस्थान की उपयोगिता पर्यावरण की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। सिपेट संस्थान के निदेशक अमित लकड़ा ने बताया कि भारत सरकार और बिहार सरकार के सौजन्य से शुरू हुए इस संस्थान से न केवल युवाओं में कौशल का विकास होगा, बल्कि […]

Noimg

RPF ने पकड़ा ₹10 करोड़ का मादक पदार्थ || GS NEWS

बिहारभागलपुरस्वास्थ्यDESK 1010

प्रदीप विद्रोही, भागलपुर भागलपुर। मालदा डिवीजन की रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने एक बार फिर अपने निरंतर प्रयासों से नशीली पदार्थों की तस्करी को समाप्त करने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को साबित किया है, इस प्रयास को “ऑपरेशन नारकोस” के तहत और भी मजबूत किया गया है। एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन में मालदा डिवीजन की आरपीएफ टीम ने एक बड़ी मादक पदार्थों की खेप को पकड़ लिया। विश्वसनीय खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ/पोस्ट/मालदा और सरकारी रेलवे पुलिस स्टेशन (जीआरपीएस)/मालदा की संयुक्त टीम ने गत 19 जनवरी को ट्रेन नंबर 13034 DN (कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस) पर लक्षित ऑपरेशन किया। ट्रेन के मालदा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर लगभग 18:10 बजे आगमन पर टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति, जो मुर्शिदाबाद […]

Noimg

बिहार के गांव में 36 घंटे में 5 रहस्यमयी मौतें, डर के साये में जी रहे लोग||GS NEWS

निधनबिहारभागलपुरशराबDESK 1010

बेतिया (बिहार): बेतिया जिले के लोरिया प्रखंड के मठिया पंचायत में बीते 36 घंटे के अंदर पांच लोगों की रहस्यमयी मौतों ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। मृतकों की उम्र 30 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। इन अचानक हुई मौतों ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरने वालों में कुछ लोगों की सेहत अचानक बिगड़ने लगी थी। वहीं, कुछ मृतकों के बारे में यह जानकारी मिली है कि वे शराब का सेवन करते थे। हालांकि, इन मौतों का असली कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। डॉक्टरों की एक टीम गांव में कैंप कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा […]

Noimg

अंगकी साहित्यकार कुमारी रूपा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपनी पुस्तक’ अंगिका रामचरित मानस ‘ भेंट की ||GS NEWS

बिहारभागलपुरमिथिलांचलसमाहरणालयहिंदी साहित्यDESK 1010

@ अंगिका भाषा के बारे में तथा अपने साहित्यिक अनुभव से उन्हें अवगत भी कराया। यह मुलाकात तकरीबन 45 मिनट तक चली। कुमारी रूपा बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र की गोरई जानकीपुर गांव की रहने वाली हैं। हालांकि अब बच्चों के साथ नोएडा में रहती हैं। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। ‘ अंगिका रामचरित मानस ‘ पुस्तक से लोकप्रियता के शिखर पर पहुंची अंग की मिट्टी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार कुमारी रूपा नई दिल्ली स्थित बिहार निवास में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिली। उन्हें ‘अंगिका रामचरित मानस, नारायणम व एक मुट्ठी शब्द’ की एक – एक प्रति भेंट की व अंगिका भाषा के बारे में तथा अपने साहित्यिक अनुभव से उन्हें अवगत कराया। यह मुलाकात तकरीबन 45 […]

Noimg

पूर्णिया में सूखे नशे का कारोबार बढ़ा, युवाओं का भविष्य हो रहा अंधेरे में||GS NEWS

तस्करीबिहारव्यापारDESK 1010

पूर्णिया के विभिन्न थाना क्षेत्रों से सूखे नशे के बढ़ते कारोबार की चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है। यहां के युवा नशे की लत में इस हद तक डूबे हुए हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी और परिवार तक को दांव पर लगा दिया है। मरंगा थाना क्षेत्र के विकास दास ने 10 बार खून बेचकर स्मैक खरीदी, जबकि खचांजी थाना क्षेत्र के समीर ने पैसों की कमी से परेशान होकर अपने ही घर में आग लगा दी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के 17 वर्षीय राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड और शौक पूरा करने के लिए स्मैक की तस्करी शुरू की, और फिर नकली स्मैक बनाकर बेचने लगा। इस धंधे में वह इस कदर डूबा कि उसकी जान तक चली गई। पूर्णिया में […]

Noimg

स्कॉर्पियो और ट्रक ने ई-रिक्शा चालक को कुचलाः भागलपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, सिर हुआ अलग||GS NEWS

बिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 1010

भागलपुर, 20 जनवरी:भागलपुर में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और पीछे से आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा चालक को कुचल दिया, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। यह भयावह घटना शहर के व्यस्ततम इलाके में घटी, जहां अचानक हुए इस हादसे से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा चालक बिना गोलंबर के मोड़ काट रहा था, तभी टोल प्लाजा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के झटके से ई-रिक्शा चालक सड़क पर गिर पड़ा और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उसे कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके […]

Noimg

ओशो परिनिर्वाण दिवस पर ध्यान शिविर का आयोजन, ओशो प्रेमियों ने लिया आनंद का अनुभव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : 19 जनवरी को ओशो परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर स्वामी आनंद देव के निज आवास में विशेष ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुंडलिनी ध्यान, ब्रह्मनाद, नृत्य ध्यान, ओशो प्रवचन, गुरु वंदना और भजनों के माध्यम से सभी ओशो सन्यासी व ओशो प्रेमियों ने आनंद और शांति का अनुभव किया। कार्यक्रम में मां नंदनी, स्वामी ज्ञाननंद, स्वामी प्रेमी प्रफुल, स्वामी ध्यान नीरज, ओशो प्रीति, विशाल, नीतिश, आनंद, जसवंत देव, परिणीता, रवि, अंजलि, सुधा, शिवम और अंश समेत कई ओशो प्रेमियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की। यह आयोजन ओशो की शिक्षाओं और ध्यान की अद्वितीय विधियों को आत्मसात करने और उनके प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। सभी उपस्थित जनों ने इस अवसर को अपने जीवन में […]

Noimg

“जननायक के सपनों का बिहार बना रहे हैं नीतीश” – विधायक गोपाल मंडल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा के नवगछिया क्षेत्र में “अति पिछड़ा जन संवाद यात्रा” और “कर्पूरी रथ” का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए बिहार के चौमुखी विकास की सराहना की। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में बिहार ने अभूतपूर्व प्रगति की है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में विकास की गति और तेज होगी।” कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पर्वता पंचायत, अभिया पंचायत और तिनटेंगा पंचायत के लोगों ने भाग लिया। गणमान्य नेताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और मुख्यमंत्री के विकास कार्यों को सराहा। विधायक ने लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा, “यदि आप मुझे फिर से विधायक […]