Month: January 2025

Noimg

ढोलबज्जा दियारा में नीलगायों का आतंक, किसान परेशान, फसलें हो रही बर्बाद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। प्रखंड क्षेत्र के ढोलबज्जा दियारा इलाकों में नीलगायों के आतंक ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। इन दिनों किसान अपनी मेहनत और गाढ़ी कमाई से तैयार फसलों को नीलगायों के झुंड द्वारा बर्बाद होते देख मजबूर और लाचार हैं। नीलगायों ने किया फसलों को तबाह किसानों का कहना है कि नीलगाय दिन और रात दोनों समय फसलों को बर्बाद कर रही हैं। कोसी सीमावर्ती क्षेत्र के हर भू-भाग में इनका आतंक देखा जा रहा है। जैसे ही फसल लहलहाने लगती है, वैसे ही नीलगायों का झुंड खेतों में घुसकर फसलों को चट कर जाता है। ढोलबज्जा के भगवानपुर बहियार, कचहरी धार, पहाड़ी बाबा आदि इलाकों में नीलगायों के उत्पात ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर […]

Noimg

भवानीपुर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत फरार आरोपियों के घर चिपकाए इश्तिहार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। भवानीपुर पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान चलाते हुए फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मधेपुरा कोर्ट और खगड़िया कोर्ट से निर्गत इश्तिहारों को तामिला करते हुए संबंधित आरोपियों के घर नोटिस चिपकाए गए। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि मधेपुरा कोर्ट के आदेश पर आशाटोल गांव के प्रमोद कुमार के घर इश्तिहार चिपकाया गया। वह उत्पाद अधिनियम मामले में फरार चल रहा है। इसी तरह, मधुरापुर गांव के मो. तस्लीम और महेंद्र यादव के घर खगड़िया कोर्ट से जारी इश्तिहार तामिला किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मधुरापुर के कमली यादव के खिलाफ भी खगड़िया कोर्ट से इश्तिहार जारी किया गया है। हालांकि, वह अब मृत घोषित हैं। भवानीपुर पुलिस का यह अभियान फरार आरोपियों की […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय में एनसीसी ए सर्टिफिकेट परीक्षा आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : 23 बिहार बटालियन एनसीसी के कर्नल एसके पूनिया के नेतृत्व में बाल भारती विद्यालय में एनसीसी ए सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में विद्यालय के 34 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा लिखित और प्रायोगिक दोनों रूपों में आयोजित की गई। परीक्षा के संचालन में 23 बिहार बटालियन के सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, सूबेदार हेमचंद्र सिंह, सीएचएम अमित सिंह और विद्यालय के एएनओ विकास पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशिष्ट जनों की उपस्थिति परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, कार्यकारिणी सदस्य बालकृष्ण पंसारी, विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह और पुरुषोत्तम कुमार उपस्थित रहे। इस परीक्षा का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण का मूल्यांकन करना और उन्हें राष्ट्रीय सेवा के लिए […]

Noimg

दो दिवसीय सहौरा में संतमत सत्संग का हुआ समापन, श्रद्धालुओं के बीच बही ज्ञान की अमृत धारा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। रंगरा प्रखंड के सहौरा गांव में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग का रविवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच आध्यात्मिक ज्ञान की गंगा प्रवाहित हुई। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह छह बजे ध्यानाभ्यास से शुरुआत हुई। अपराह्न दो बजे से आध्यात्मिक भजन-कीर्तन, स्तुति विनती और सद्ग्रंथ पाठ के साथ प्रवचन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन लड्डू बाबा ने किया। प्रवचन में भक्ति और आत्मसंयम पर जोर पंजाब प्रांत इकाई से आए आचार्य स्वामी पूर्ण चेतन जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि मानव कल्याण के लिए सत्संग का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि संतों के प्रवचन सुनने मात्र से ही मानव में अच्छे संस्कार प्रवेश करते हैं। स्वामी फूल बाबा ने […]

Noimg

बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी पॉइंट संचालक पर 47 लाख से अधिक की अवैध निकासी का आरोप, ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

शाखा प्रबंधक ने खरीक थाने में कराया केस दर्ज 166 खाताधारकों से 47,39,337 रुपये की अवैध निकासी का मामला आया सामने, पुलिस कर रही छापेमारी नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की चोरहर शाखा के बीसी पॉइंट संचालक द्वारा खाताधारकों के अंगूठे का उपयोग कर अवैध रूप से लाखों रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर चोरहर शाखा प्रबंधक हरिओम (निवासी- नीरपुर, बरियारपुर, मुंगेर) ने खरीक थाना में केस दर्ज कराया है। केस का विवरण शाखा प्रबंधक द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि चोरहर निवासी बीसी पॉइंट संचालक प्रवीण कुमार मेहता, उनके परिवार के सदस्य (पुत्री श्वेता कुमारी समेत) और […]