Month: January 2025

Noimg

बिहपुर के जयरामपुर में दूध डेयरी का हुआ शुभारंभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड क्षेत्र के पशुपालकों को दूध बेचने के लिए अब दूर जाने की जरूरत नही है क्योकि बिहपुर प्रखंड के जयरामपुर में दूध डेयरी की शुरुआत की गई है। सिंधु डेयरी को हाईटेक तरीके से बनाया गया है। नवगछिया समेत कई गांव भागलपुर शहरों को इसका फायदा होगा। इसके अलावा आस-पास के जिलों के पशुपालक और किसानों को भी डेयरी की शुरुआत होने से बड़ा लाभ मिलेगा। डेयरी संचालक रंधीर मिश्रा ने कहा कि यहां दूध की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बिहपुर में डेयरी खुलने से लोगों को रोजगार और पशुपालकों को दूध बेचने में आसानी होगी। इतना ही नहीं सिंधु डेयरी पर दूध के दाम भी अच्छें मिलेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र से […]

Noimg

बिहपुर मालगोदाम समीप फुट ओवर ब्रिज के नीचे से स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल हुआ गायब ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर रेल थाना में दिया आवेदन नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के कहारपुर निवासी मोहन शर्मा पिता स्व राम चरित्र शर्मा का हीरो स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 10 जे ए 4815 रविवार की सुबह करीब 09:50 बजे बिहपुर रेलवे स्टेशन के उत्तर माल गोदाम समीप लाइन नंबर 06 फुट ओवर ब्रिज के नीचे से गायब हो गया। मामले को लेकर मोहन शर्मा ने बिहपुर रेल जीआरपी थाना में मोटरसाइकिल चोरी को लेकर आवेंदन दिया है। मोहन ने कहा, पड़ोस के राजन शर्मा का मोटरसाइकिल लेकर बिहपुर बाजार ख़रीददारी करने जाने के क्रम में एक संबंधी को बिहपुर स्ट्रेशन पर हाटे बाजारे एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ाया। मोटरसाइकिल मालगोदाम फुट ओवर ब्रिज के नीचे खड़ी किया था। करीब 25 मिनट के […]

Noimg

दिल्ली में वर्ल्ड खो-खो प्रतियोगिता: नवगछिया की मोनिका कुमारी ने नेपाल को हराकर जीता गोल्ड मेडल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : दिल्ली में 13 से 19 जनवरी तक आयोजित वर्ल्ड खो-खो प्रतियोगिता में नवगछिया प्रखंड के डिमाहा पंचायत की खिलाड़ी मोनिका कुमारी ने फाइनल मुकाबले में नेपाल की टीम को हराकर गोल्ड मेडल जीता। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उन्होंने न केवल भारत का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मोनिका भागलपुर जिले के गोपालपुर प्रखंड स्थित डिमाहा पंचायत की निवासी हैं। उनके पिता विनोद साह और माता जूडा देवी हैं। बचपन से ही खेलों में रुचि रखने वाली मोनिका ने पिछले तीन वर्षों तक बिहार खो-खो टीम की कप्तानी की है। वह दिल्ली में रहकर नियमित अभ्यास करती हैं और अपनी मेहनत व समर्पण से इस मुकाम तक पहुंची हैं। सफलता के पीछे मार्गदर्शकों का योगदान मोनिका […]

Noimg

तेतरी ने 28 रन से जीता फैंसी मैच, रूपेश और दिलीप की धुआंधार बल्लेबाजी ने मोहा मन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के तेतरी में आयोजित हुआ लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नवगछिया के तेतरी में आयोजित रीजेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रोमांच से भरपूर रहा। इसमें नवगछिया और तेतरी के बीच फैंसी मैच खेला गया, जिसे तेतरी ने 28 रनों से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का शुभारंभ दीप। जलाकर किया गया। तेतरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 260 रन बनाए। टीम की ओर से रूपेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 143 रनों की तूफानी पारी खेली। 261 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवगछिया की टीम 132 रन बनाकर सिमट गई। हालांकि, नवगछिया के बल्लेबाज दिलीप ने भी धुआंधार पारी खेलते हुए 106 रन बनाए। 20 ओवर की पारी […]

Noimg

फरार वारंटी के घर पर भागलपुर पुलिस ने की कुर्की, सामान जप्त ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1010

भागलपुर: फरार वारंटी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर भागलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जोगसर थाना क्षेत्र के वीरेंद्र कुमार प्रिंस के घर पर पुलिस ने कुर्की कर सामान जप्त किया। जानकारी के अनुसार, 1994 में वीरेंद्र कुमार प्रिंस के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस दौरान प्रिंस की पत्नी ने कहा, “बिना किसी पूर्व सूचना के पुलिस ने हमारे घर पर कुर्की कर दी। हमें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।” भागलपुर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के तहत घर से कई सामान जप्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार वारंटी के खिलाफ […]

Noimg

शारीरिक शिक्षक सड़कों पर भीख मांगने को मजबूर, ₹8000 वेतन में नहीं चल रहा परिवार||GS NEWS

भागलपुरशिक्षाDESK 1010

भागलपुर: तीन साल पहले जिन शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति पर मिठाई बांटी गई और लोग बधाई देने पहुंच रहे थे, आज वही शिक्षक अपने भरण-पोषण के लिए सड़कों पर भीख मांगने को मजबूर हैं। बिहार सरकार द्वारा बहाल किए गए इन शिक्षकों को मात्र ₹8000 मासिक वेतन दिया जा रहा है, जो परिवार का खर्च चलाने के लिए बेहद नाकाफी है। सरकार ने सरकारी विद्यालयों में बच्चों को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से शारीरिक शिक्षकों की बहाली की थी। लेकिन आज ये शिक्षक आर्थिक तंगी के कारण सड़कों पर उतर गए हैं। एक महिला शिक्षक ने अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर कहा, “इस वेतन से हम अपने बच्चों को दूध तक नहीं पिला पा रहे हैं। घर चलाना […]

Noimg

निरामया योजना के तहत भागलपुर में लगा दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर || GS NEWS

बिहारभागलपुरस्वास्थ्यDESK 1010

भागलपुर: दिव्यांग बच्चों के लिए भारत सरकार की “निरामया योजना” के तहत भागलपुर में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जीवन जागृति सोसाइटी, आरोग्य फाउंडेशन और सुजाल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगता विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार सुमन, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह, और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रणब ने नेतृत्व किया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांग जनों को इलाज और सहायता प्रदान करना था। डॉ. राजेश कुमार सुमन ने बताया, “यह शिविर उन दिव्यांग जनों के लिए है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं। दिव्यांगता का इलाज अक्सर महंगा होता है, लेकिन भारत सरकार की निरामया योजना इस समस्या को दूर करने में मददगार है।” इस […]

Noimg

फरार वारंटी के घर पर भागलपुर पुलिस ने की कुर्की, सामान जप्त ||GS NEWS

पुलिसबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर: फरार वारंटी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर भागलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जोगसर थाना क्षेत्र के वीरेंद्र कुमार प्रिंस के घर पर पुलिस ने कुर्की कर सामान जप्त किया। जानकारी के अनुसार, 1994 में वीरेंद्र कुमार प्रिंस के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस दौरान प्रिंस की पत्नी ने कहा, “बिना किसी पूर्व सूचना के पुलिस ने हमारे घर पर कुर्की कर दी। हमें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।” भागलपुर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के तहत घर से कई सामान जप्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार वारंटी के खिलाफ […]

Noimg

शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग, बैठक में नेताओं पर फूटा गुस्सा|| GS NEWS

बिहारबैठकभागलपुररेलवेDESK 1010

भागलपुर: शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर वनांचल एक्सप्रेस, दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर मथुरापुर पंचायत के हाई स्कूल में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अमन कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के लोगों ने अपनी उपेक्षा को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कई बार जीएम, डीआरएम, सांसद और विधायक को पत्र देकर गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने आरोप लगाया कि शिवनारायणपुर क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। मथुरापुर के पूर्व मुखिया और वर्तमान पैक्स अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार उर्फ पिंटू राम ने क्षेत्र के सांसद अजय मंडल और विधायक ललन पासवान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ये नेता […]

Noimg

जेएलएनएमसीएच के गायनी विभाग में कोलपोस्कोपी पर वर्कशॉप आयोजित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

गर्भाशय कैंसर की जांच और उपचार पर विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी भागलपुर: ऑब्स्ट्रेटिक्स एंड गाइनीकोलॉजिकल सोसाइटी और जयप्रभा मेदांता अस्पताल, पटना के संयुक्त तत्वावधान में जेएलएनएमसीएच के गायनी विभाग में कोलपोस्कोपी पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप गर्भाशय के मुंह के कैंसर की जांच और उपचार के लिए नई तकनीकों पर केंद्रित थी। कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षकों ने गर्भाशय कैंसर की पहचान और इसके उपचार के उन्नत तरीकों पर चर्चा की। वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और चिकित्सकों को नवीनतम तकनीकों से परिचित कराना था। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों ने भाग लिया और नई जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने कहा कि समय पर जांच […]