Month: January 2025

Noimg

नेहरू युवा केंद्र ने सड़क सुरक्षा पर चलाया जागरूकता अभियान||GS NEWS

Uncategorizedनगर परिषदबिहारभागलपुरसमाज सेवाDESK 1010

गुलाब का फूल देकर हेलमेट पहनने का दिया संदेश भागलपुर: नेहरू युवा केंद्र के द्वारा स्टेशन चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर जागरूक किया गया। सदस्यों ने वाहन चालकों को समझाया कि हेलमेट पहनना न केवल कानून का पालन है बल्कि यह आपकी जान बचाने का एक महत्वपूर्ण उपाय भी है। उन्होंने कहा कि अक्सर बिना हेलमेट चलाने वाले वाहन चालक गंभीर दुर्घटनाओं के शिकार होते हैं। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने लोगों से अपील की, “आपकी जिंदगी अमूल्य है। आपके घर में आपके परिवार को आपकी जरूरत है। सुरक्षित यात्रा के लिए हमेशा हेलमेट का इस्तेमाल करें।” अभियान का […]

Noimg

कसमाबाद गांव में 24 घंटा अखंड रामधुन का समापन||GS NEWS

बिहारभक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरDESK 1010

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के कसमाबाद गांव स्थित आनंद मार्ग भवन में आयोजित 24 घंटे के अखंड रामधुन “बाबा नाम केवलम” का समापन 19 जनवरी को आर्चाय कल्याण मित्रानंद द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम 18 जनवरी से प्रारंभ हुआ था। समापन समारोह के दौरान हजारों गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए गए और नारायण भोज का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आर्चाय कल्याण मित्रानंद, पूर्व विधायक प्रत्याशी रवि सुमन उर्फ अरुण मंडल, नवादा मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर मंडल, कसमाबाद दियारा के मुखिया अरविंद मंडल, आर्मी से रिटायर्ड बिजय कुमार यादव, श्याम कुमार, नचिकेत कुमार, हरिश्चंद्र कुमार और कृष्णा कुमार सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। पूर्व विधायक प्रत्याशी रवि सुमन ने कहा कि यह आयोजन हर वर्ष देश में […]

Noimg

बलाहा गांव के शिक्षक जितेन्द्र सिंह के पिता कृष्ण देव सिंह का निधन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: बलाहा गांव निवासी शिक्षक जितेन्द्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह के पिता कृष्ण देव सिंह (80) का निधन शुक्रवार को हो गया। उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार बलाहा के गंगाघाट पर किया गया। कृष्ण देव सिंह ने अपनी पत्नी जयमाला देवी, दो पुत्रों और एक पुत्री समेत भरापुरा परिवार को पीछे छोड़ा। उनके पौत्र हेमंत सिंह कुशवाहा, जो छात्र राजद में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, ने भी शोक व्यक्त किया। राजद नेता डॉ. नीतेश कुमार यादव, जदयू नेता रंजीत कुमार मंडल, प्रमोद नागर, मुखिया रंजीता कुमारी, शिक्षक मिथलेश यादव, प्रियरंजन कुमार आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है और परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई। DESK 04 B

Noimg

राजद के कार्यकर्ता के नेतृत्व में रायपुर और पहाड़पुर गांव में सदस्यता अभियान ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नवगछिया: प्रखंड के रायपुर और पहाड़पुर गांव में राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता विंदेश्वरी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने सदस्यता अभियान के तहत जनसंपर्क किया। राजद नेता प्रमोद कुमार नागर ने बताया कि पार्टी अधिकतम सदस्यता का लक्ष्य लेकर स्थानीय लोगों से संपर्क कर रही है। उन्होंने राजद के संरक्षक लालू प्रसाद यादव के सिद्धांतों और तेजस्वी यादव द्वारा सरकार में रहते हुए किए गए कार्यों की चर्चा की और लोगों से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान अलख निरंजन पासवान, अवनीश आनंद, केदार शर्मा, वंशराज यादव, पंसस जवाहर शर्मा, सतीश यादव सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सदस्यता अभियान के इस दौरान पार्टी नेताओं ने गांव-गांव में जन जागरूकता फैलाने और अधिक […]

Noimg

नमामि गंगे योजना के तहत लगाये पौधों की हुई जांच ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: नमामि गंगे योजना के अंतर्गत भागलपुर वन प्रमंडल के नवगछिया वन प्रक्षेत्र में लगाए गए पौधों की जांच शनिवार को उच्च अधिकारियों द्वारा की गई। जांच टीम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (असम सेवानिवृत्त) देव प्रकाश बंखवाल, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह निदेशक हरियाली मिशन (पटना) अभय कुमार द्विवेदी, भागलपुर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्वेता सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने नवगछिया वन प्रक्षेत्र के विभिन्न पौधरोपण क्षेत्रों का दौरा कर योजना के तहत लगाए गए पौधों की स्थिति और देखभाल का निरीक्षण किया। इस दौरान कहलगांव वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी रूपम सिंह, नवगछिया वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी पीएन सिंह, भागलपुर वनपाल सुभाष यादव और नवगछिया वनपाल धीरेंद्र कुमार ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। टीम ने […]

Noimg

बाबा गणिनाथ सेवा समिति द्वारा छठे सप्ताह निःशुल्क भोजन और कंबल वितरण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: बाबा गणिनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम छठे सप्ताह भी नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ को भोग लगाकर की गई। इस अवसर पर चावल और सब्जी की व्यवस्था की गई थी। जरूरतमंद लोगों ने पंक्ति में लगकर प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया और आनंदपूर्वक सेवा का लाभ उठाया। इस बार ठंड को देखते हुए समिति ने भोजन वितरण के साथ कंबल भी वितरित किए। समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि यह सेवा हर शनिवार को की जाती है और इसे जन सहयोग से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से इस पुनीत कार्य में सहयोग […]

Noimg

रंगरा के सहौरा में दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया: रंगरा प्रखंड के सहौरा गांव में शनिवार को आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग सह प्रवचन कार्यक्रम में सैकड़ों सत्संग प्रेमियों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के पहले दिन पंजाब इकाई से आए मुख्य प्रवचनकर्ता स्वामी पूर्ण चेतन जी महाराज सहित कई संतों ने अपने अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को ज्ञान की गंगा से सराबोर किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुई, जिसके बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आगत संतों का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सत्संगियों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहां सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। स्वामी पूर्ण चेतन जी महाराज ने अपने प्रवचन में मनुष्य जीवन की विशेषता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य तन बड़े भाग्य से मिलता है और इसका उद्देश्य […]

Noimg

तेतरी में लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट का महा मुकाबला आज, दर्शकों के लिए इनाम का ऑफर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के तेतरी स्थित ऐतिहासिक मिडिल स्कूल ग्राउंड में आज, रविवार 19 जनवरी 2025 को लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट का महा मुकाबला आयोजित किया जाएगा। यह रोमांचक मैच दिन के 11:00 बजे से शुरू होगा, जिसे देखने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह है। दर्शकों के लिए खास इनाम इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात यह है कि दर्शकों के लिए भी इनाम की व्यवस्था की गई है। यदि कोई दर्शक मैदान के बाहर गेंद को कैच कर लेता है, तो उसे इनाम दिया जाएगा। इस पहल से आयोजन और भी दिलचस्प बन गया है और दर्शकों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है। आयोजन में प्रमुख योगदान इस टूर्नामेंट का आयोजन होटल फूड प्लाजा, सोना मैरिज गार्डन, सक्षम ऑटोमोबाइल, […]

Noimg

आगामी 25 जनवरी से लत्तीपुर मैदान में जय हिंद चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का होगा आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के लत्तीपुर के मैदान में आगामी 25 जनवरी 2025 से जय हिंद चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट मे कुल ग्यारह टीमें भाग लेंगे। जिसमे पटना, पुर्णिया, कटिहार, भागलपुर, धनवाद खगड़िया, लत्तीपुर, बिहपुर, नारायणपुर और बांका की टीमें शामिल है। टूर्नामेंट लत्तीपुर के समस्त ग्रामीणों के द्वारा आयोजित होगा। मौके पर अध्यक्ष पृथ्वीराज परवाना (कर्नल), सचिव संजय भगत, उपसचिव पंकज कुमार, अशोक अकेला, मनोज मार्शल ने बताया कि मुख्य अतिथि बिहपुर जमालपुर के मुखिया प्रत्याशी विपिन कुमार मंडल रहेंगे। अंपायर की भूमिका में श्रवण राज, विपिन गर्ग, पल्लव पुष्प, ऐबी आनंद, कॉमेंटेटर कन्हैया शर्मा, हक साहब, आजाद अंसारी, नवल किशोर महतो होंगे। टूर्नामेंट की तैयारी में सभी जोरशोर से जुटे हुए हैं। DESK 04 […]