Month: January 2025

Noimg

हथियार के बल पर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल करने को लेकर थाना में दिया आवेदन ||GS NEWS

खरीकनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

घायल का मायागंज भागलपुर में चल रहा इलाज नवगछिया। ख़रीक थाना क्षेत्र के नरकटिया निवासी पत्रकार पुत्र रौनक राज पिता रविंद्रनाथ ठाकुर ने दबंगों के विरुद्ध मारपीट कर जख्मी करने को लेकर ख़रीक थाना में आवेंदन देकर केस दर्ज कराया है। आवेदन में लिखा है कि शुक्रवार की शाम करीब 06 बजे घर के समीप ही किराना दुकान में खरीददारी के लिए गए थे। वही सड़क पर पूर्व से घात लगाए नरकटिया निवासी अभियूक्त प्रितेश कुमार उर्फ बिट्टू यादव पिता बबलू यादव मुझे जबरण गाली-गलोज करने लगा। वही विरोध करने पर अभियूक्त प्रितेश कुमार उर्फ बिट्टू, सिट्‌टु ‌यादव और राणा कुमार तीनों पिता बबलू यादव, भुत्थी यादव पिता स्व वीरो यादव सभी एकमत होकर मारपीट करने लगा। अभियुक्तों पर आरोप […]

Noimg

लत्तीपुर स्थित कारोबारी के घर से 405 पाउच में कुल 72.09 लीटर विदेशी शराब बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

कारोबारी गिरफ्तार नवगछिया। बिहपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर में छापेमारी कर शराब कारोबारी के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बरामद शराब रॉयल गोल्ड कप व्हिस्की ब्रांड की 180 एमएल का 405 पाउच में कुल 72.09 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है। वही मौके से कारोबारी लत्तीपुर वार्ड संख्या 09 निवासी संजीव कुमार ठाकुर पिता स्व भुवनेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कारोबारी संजीव पूर्व में भी शराब मामले में जेल काट चुका है। मामले को लेकर बिहपुर थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया […]

Noimg

हजरत दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलैय उर्स इंतेजामिया कमेटी की हुई बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहार विधानसभा चुनाव 2020भागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर खानका ए मोहब्बतिया के गद्​दीनशीं बाबू हजरत अली कोनैन खां फरीदी बने कमेटी के संयुक्त अध्यक्ष नवगछिया। बिहपूुर प्रखंड के हजरत दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलैय उर्स इंतेजामिया कमेटी मिलकी कार्यालय में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता सदारत कमेटी के अध्यक्ष मो ईरफान आलम ने किया। बैठक में सर्व सम्मति से दो प्रस्ताव लिया गया, जिसका समर्थन उपस्थित लोगों ने किया।ज्ञात हो कि गत वर्ष कमेटी के अध्यक्ष मो अजमत अली का निधन हो गया था। जिसके बाद उक्त पद की जिम्मेदारी का निर्वहन मो ईरफान आलम कर रहे है। कमिटी के बेहतर संचालन के लिए बिहपुर खानका ए मोहब्बतिया के गद्दीनशीं बाबू हजरत अली कोनैन खां फरीदी को कमेटी का संयुक्त अध्यक्ष मनोनीत किया गया। […]

Noimg

नवगछिया में डीएम के औचक निरीक्षण से अवैध क्लीनिक और लैब संचालकों में मचा हड़कंप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया । भागलपुर जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी के शनिवार को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल के आसपास संचालित अवैध पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड सेंटर और फर्जी क्लीनिक के संचालकों में अफरातफरी मच गई। जिलाधिकारी के निरीक्षण की खबर मिलते ही कई संचालक मरीजों को अपने क्लीनिक से बाहर निकालते नजर आए, जबकि कुछ संचालक मौके से फरार हो गए। यह स्थिति अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में हड़कंप का माहौल बना गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर कहा कि अस्पताल के पास लंबे समय से अवैध तरीके से लैब और क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, जो मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद अब इन पर कार्रवाई […]

Noimg

जिलाधिकारी ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शनिवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों की सुविधाओं में सुधार करने और आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को उनके कार्ड का क्लेम करवाने में मदद करने के निर्देश दिए। मेटरनिटी वार्ड और शिशु वार्ड पर विशेष ध्यान निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हाल ही में जर्जर भवन से नए भवन में स्थानांतरित किए गए मेटरनिटी वार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि शिशु वार्ड को भी इसी भवन में स्थानांतरित किया जाए ताकि बच्चों की देखभाल बेहतर तरीके से हो सके। पोस्टमार्टम सुविधा में सुधार के निर्देश जिलाधिकारी को जानकारी दी गई कि पोस्टमार्टम के उपरांत मृतकों को रखने के लिए अलग […]

Noimg

अनुमंडल कार्यालय के सामने बन रहे वॉकिंग ट्रैक और गार्डेन का जिलाधिकारी नें किया निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नए गार्डन और ट्रैक से नवगछिया को मिलेगा नया आकर्षण नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सामने बन रहे वॉकिंग ट्रैक और गार्डेन का भागलपुर जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अनुमंडल कार्यालय का भवन बिना अप्रोच रोड और कैंपस के बनाया गया है, जो मानक प्रक्रिया के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी सरकारी भवन का निर्माण बिना अप्रोच रोड और कैंपस के नहीं किया जाएगा। यदि ऐसा होता है, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर जांच की जाएगी। गार्डेन और वॉकिंग ट्रैक को लेकर निर्देश जिलाधिकारी ने मैदान के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए […]

Noimg

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक ।। GS NEWS

आयोजननवगछियापुलिसबिहारबैठकDESK 1010

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के द्वारा शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश, परि पुलिस उपाधीक्षक नवगछिया एवं अंचल निरीक्षक बिहपुर एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित हुए। इस क्रम में विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुये जरूरी दिशा-निर्देश दिये। जिसमें पर्यवेक्षण हेतु लंबित/प्रभार लेने हेतु लंबित कांडों में शीघ्र कार्रवाई करने। लंबित वारंट/कुर्की/ इश्तिहार का शीघ्र निष्पादन करने। बीएनएसएस की धारा-126/135 एवं सीसीए 03 के अंर्तगत नियमित रूप से कार्रवाई करने। बेल का सत्यपान/रद्दीकरण का अद्यतन स्थिति। राजसात का प्रस्ताव। गुंडा/फिरारी/ई-डोसियर की अद्यतन स्थिति। शराब की बरामदगी/विनष्टिकरण एवं हथियार बरामदगी की अद्यतन स्थिति। आई रेड इंट्री की अद्यतन स्थिति। पुलिस सत्यापन रिपोर्ट प्रतिवेदित/निष्पादन की अद्यतन स्थिति। गंभीर (हत्या/लूट/गृहभेदन/पॉक्सो/रेप एवं एससी-एसटी) […]

Noimg

सौंदर्यीकरण को लेकर जिलाधिकारी पहुंचे जगतपुर झील, पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश ।। GS NEWS

बिहारबैठकभागलपुरराजनीतिDESK 1010

नवगछिया : नवगछिया के जगतपुर में स्थित सुप्रसिद्ध प्राकृतिक झील का सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर भागलपुर जिले के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर सिंह ने शनिवार को झील का निरीक्षण किया। इस दौरान वे साथ में जिले के अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ मौजूद थे। उन्होंने झील के सौंदर्यीकरण हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। जगतपुर झील, जो भागलपुर-नवगछिया उच्च सड़क मार्ग के किनारे स्थित है, वर्षों से उपेक्षित रही है। यह झील हर साल शीत ऋतु में रूस, अलास्का, मंगोलिया, सेंट्रल यूरोप सहित कई देशों से आकर पक्षियों के प्रवास का प्रमुख केंद्र बनती है, जो यहां अपनी दुर्लभ प्रजातियों के साथ विचरण करती हैं। इन पक्षियों की मौजूदगी झील की सुंदरता को और बढ़ा देती है, जिससे यह पर्यटकों […]

Noimg

राजनैतिक दलों के साथ जिलाधिकारी की हुई बैठक ।। GS NEWS

बिहारबैठकभागलपुरराजनीतिDESK 1010

नवगछिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के आदेश के आलोक में भागलपुर के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन को लेकर बैठक आयोजित की गई।  जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया की इस वर्ष 2024 में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 59,488 महिला मतदाता एवं 19,367 पुरुष मतदाता तथा दो थर्ड जेंडर का नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। इस प्रकार मतदाता सूची में भागलपुर के कुल 78856 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। जबकि 39336 मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए हैं, जिनमें 9952 महिला एवं 2938 पुरुष एवं तीन थर्ड जेंडर मतदाताओं के नाम शामिल […]