Month: July 2025

राशि वसूली को लेकर 11 लोगों के विरुद्ध जारी किया गया गिरफ्तारी वारंट ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बैंक से ऋण लेकर नहीं लौटने वाले 11 बकायेदारों के विरुद्ध न्यायालय कुंदन कुमार (अपर समाहर्ता आपदा सह प्रबंधन से नीलाम पत्र पदाधिकारी भागलपुर) द्वारा बिहार व उड़ीसा पब्लिक डिमांड रिकवरी एक्ट 1914 की धारा 38 के अंतर्गत बकायेदारों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। बकायेदारों में शाहकुंड थाना क्षेत्र के किशनपुर, अमखोरिया निवासी ऋणी अमित कुमार, कहलगांव थाना क्षेत्र के रानी दियारा निवासी कमलेश्वरी मंडल, परबत्ता थाना क्षेत्र के ग्राम बहत्तरा, राघोपुर निवासी मोतीलाल मंडल, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के मोती टोला जोठ गोविंद परवत्ता लवकुश मंडल, नवगछिया के गौशाला रोड निवासी चंदन कुमार, नवगछिया के उजानी, मनियामोर निवासी शाहजहां आलम, सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के अप्पर रोड, सुल्तानगंज निवासी अमित कुमार चौधरी, ततारपुर थाना क्षेत्र के […]

Noimg

स्कूल में विवाद के दौरान बच्ची की पिटाई, हालत गंभीर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के कहलगांव स्थित एक स्कूल में पढ़ाई के दौरान बच्चों के बीच हुए एक मामूली विवाद में बड़ों ने आकर एक बच्ची की जमकर पिटाई कर दी। बेहोशी की हालत में घायल बच्ची को कहलगांव रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। घटना मध्य विद्यालय त्रिमुहान की है, जहां आठवीं कक्षा की छात्रा रीता कुमारी ने शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बताया कि वह अपनी सहेली के साथ बात कर रही थी। इस दौरान रितु कुमारी को लगा कि वे दोनों मिलकर उसकी शिकायत कर रही हैं। गुस्से में आकर रितु कुमारी अपने घर गई और अपने परिजनों को बुलाकर स्कूल लौट आई। रितु कुमारी और […]

Noimg

भागलपुर में सड़क हादसे में नाश्ता दुकानदार की मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के दोगच्छी बाईपास स्थित बिहारीपुर ओवर ब्रिज के पास एक सड़क हादसे में नाश्ता दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान शाहकुंड थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव निवासी रामस्वरूप मंडल (50) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रामस्वरूप मंडल निजी काम से भागलपुर आए थे और शाहकुंड लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। वे जैसे ही बिहारीपुर ओवर ब्रिज के पास पहुंचे, उनका सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के वक्त वहीं से गुजर रहे शाहकुंड के एक परिचित ऑटो चालक ने रामस्वरूप मंडल को अन्य ऑटो की मदद से शाहकुंड के अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना […]

Noimg

भागलपुर: एंबुलेंस और बाइक के बीच भीषण टक्कर, तीन घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंगारी पुल के पास एक दुर्घटना में एंबुलेंस और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। यह हादसा जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी मोड़ के समीप हुआ, जहां राहगीरों ने घायल युवकों को इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद दो युवकों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में एंबुलेंस और बाइक दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव के रहने वाले मोहम्मद ताज (21), मोहम्मद मेहताब (20), और मोहम्मद मुराद (22) के रूप में हुई है। […]

Noimg

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल मोड में भागलपुर से अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नई ट्रेन सेवा मालदा टाउन से शुरू होकर भागलपुर होते हुए गोमती नगर तक जाएगी। उद्घाटन समारोह के दौरान भागलपुर जंक्शन पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कई प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित थे। इस ऐतिहासिक मौके पर भागलपुर सांसद अजय मंडल, कहलगांव विधायक पवन यादव, मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता, भाजपा नेता मृणाल शेखर, बिहार भाजपा मीडिया पैनलिस्ट प्रीति शेखर समेत शहर के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान पूरे भागलपुर जंक्शन को दुल्हन की तरह सजाया गया था, और स्टेशन परिसर में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिससे माहौल में उत्सव […]

Noimg

दर्दनाक सड़क हादसे में इंजीनियरिंग छात्र उत्कर्ष की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत जानीपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक उत्कर्ष कुमार की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन दामिनी गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतक उत्कर्ष कुमार के पिता विनोद कुमार स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उत्कर्ष लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और फिलहाल छुट्टियों में घर आया हुआ था। परिजनों के अनुसार उत्कर्ष अपनी बहन दामिनी के साथ किसी आवश्यक कार्य से नाथनगर जा रहा था। घर से निकलने के लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक भैंस अचानक सड़क पर दौड़ पड़ी, जिससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक फिसलने से उत्कर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि […]

(आरटीपीएस) लोक सेवा अधिकार में भागलपुर पहुंचा पहले पायदान पर ||GS NEWS

UncategorizedबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में राज्य स्तर पर की गई समीक्षा में जून 2025 में भागलपुर जिला पहले पायदान पर रहा। बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में कार्य उपलब्धियों के आधार पर जिलों की रैंकिंग निर्धारित किये जाने के प्रासंगिक पत्र द्वारा संसूचित मापदंडों (पैरामीटर्स) एवं जिलों के कार्य-निष्पादन (परफॉर्मेंस) का सर्विस प्लस एप्लीकेशन . (serviceonline.bihar.gov.in) एवं अधिकार एप्लीकेशन (rtps.bihar.gov.in) से प्रदान की जाने वाली सेवाओं एवं अन्य संगत आकड़ों तथा बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के वेबसाइट (bpsm.bihar.gov.in) पर साप्ताहिक प्रतिवेदन प्रपत्र में अपील, दंड अधिरोपण के प्रतिवेदन के आधार पर माह जून, 2025 के लिए जिलावार रैंकिंग निर्धारित की गई। जिसमें भागलपुर जिला 1 जनवरी 2022 […]

Noimg

विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर भागलपुर के राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के जिला प्रतिनिधियों के साथ उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह (भा प्र से) की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि 26 जुलाई तक एन्यूमरेशन फॉर्म भरा जाना है, आप लोग मतदाता को बेहतर तरीके से जानते हैं। आप लोगों को छुटे हुए मतदाता की सूची दी जा रही है। वैसे मतदाता जो किसी ने किसी कारणवश छूट गए हैं, यदि वे वास्तव में हैं तो उनका नाम जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बीएलओ के कार्य को सुपरवाइजर से सत्यापित करवाया जा रहा है, सुपरवाइजर के कार्य को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से सत्यापित करवाया जा रहा है। जिला […]

Noimg

महागठबंधन के द्वारा मतदाता जोड़ो अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर/पीरपैंती। पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मतदाता जोड़ो अभियान के तहत एक बैठक प्रियदर्शनी विवाह भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रभारी रोहित कुमार यादव और शशि कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामविलास पासवान उपस्थित रहे। बैठक में यह जोर दिया गया कि अधिक से अधिक मतदाता जोड़े जाएं और किसी भी मतदाता को छूटने नहीं दिया जाए। सभी पंचायत अध्यक्षों और पार्टी के बीएलओ को निर्देशित किया गया कि वे घर-घर जाकर अपने-अपने बूथ पर सभी मतदाताओं से संपर्क करें और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का प्रयास करें। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत शाह, मुरली यादव, गोपीचंद यादव, कैलाश […]

Noimg

बीएलओ प्रमोद मंडल की हार्ड अटेक से मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

परिजनों ने बताया मतगणना कंट्रोल रूम से कॉल पर प्रेशर देने की वजह से हुई मौत भागलपुर/पीरपैंती। प्रखंड के मध्यविद्यालय बड़ी मोहनपुर मे कार्यरत सहायक शिक्षक प्रमोद मंडल की हार्ड अटेक से मृत्यु हो गयी। वही मृतक शिक्षक की पत्नी सरिता देवी ने जानकारी दी की सुबह मे मतगणना विभाग के कंट्रोल रूम से कॉल किया गया की जल्दी आइये तो मेरे पति ने हमसे भोजन मांगे और जब मैं खाने के लिए दी तो इतना टेंशन मे थे की जल्दी जल्दी के चक्कर मे खाना खाते समय गिर गए तभी हम और घर वाले तुरंत ग्राम खवासपुर से पीरपैंती निजी क्लिनिक लें गए लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गयी। वही मृतक की पत्नी सरिता देवी, बड़े भाई राजकुमार […]