July 18, 2025
खेत में घास काटते समय सर्पदंश से महिला घायल, नवगछिया में चल रहा इलाज ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया: अनुमंडल क्षेत्र के कोसी पार मालेगांव कदवा गांव में गुरुवार को खेत में घास काटने के दौरान एक महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। घायल महिला की पहचान लूतन देवी के रूप में हुई है, जो मालेगांव निवासी भीम शर्मा की पत्नी हैं। परिजनों ने बताया कि लूतन देवी दोपहर के समय खेत में घास काट रही थीं, तभी झाड़ी में छिपे एक विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। समय पर इलाज मिलने के कारण खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव […]