



नवगछिया । 16 जून 2025 को वादी मो शमीम के लिखित आवेदन के आधार पर मो रागीब, मो एजाज उर्फ अजीज एवं अन्य के विरूद्ध पुश्तैनी जमीन के विवाद को लेकर इनके पिता एवं दादी के साथ मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर देने के आरोप में खरीक थाना कांड संख्या 191/25, धारा 191 (2) / 191 (3)/126(2)/115(2)/117(2)/109/74/329 (4) बीएनएस दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में गुरुवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त ख़रीक थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी निवासी मो रागीब, मो एजाज उर्फ अजीज दोनों पिता मो याकूब, मो शमशेर, मो हिटलर दोनों पिता मो इसराइल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।














